Labels

About Me

Showing posts with label Neeraj. Show all posts
Showing posts with label Neeraj. Show all posts

मेरा मन तेरा प्यासा - Mera Mann Tera Pyasa (Md.Rafi)

| Saturday, January 5, 2013 |

Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी

मेरा मन तेरा प्यासा, मेरा मन तेरा
पूरी कब होगी आशा, मेरा मन तेरा

जबसे मैंने देखा तुझे मेरा मन नहीं रहा, मेरा
दे दे अपना हाथ मेरे हाथों में क्या जाए, तेरा
अब तो न तोड़ो आशा
मेरा मन तेरा प्यासा...

ज़िन्दगी है मेरी इक दाँव, तू है हार-जीत, मेरी
ऐसे वैसे कैसे भी तू खेल हमसे जैसे मर्ज़ी, तेरी
कितनी है भोली आशा
मेरा मन तेरा प्यासा...

पता नहीं कौन हूँ मैं, क्या हूँ और कहाँ मुझे, जाना
अपनी वो कहानी जो अंजानी हो के बन गई, फ़साना
जीवन क्या है, तमाशा
मेरा मन तेरा प्यासा...
READ MORE - मेरा मन तेरा प्यासा - Mera Mann Tera Pyasa (Md.Rafi)


ओ मेरी शर्मीली - O Meri Sharmilee (Kishore Kumar)

| Friday, November 16, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

ओ मेरी शर्मीली
आओ ना, तरसाओ ना
ओ मेरी शर्मीली

तेरा काजल लेकर रात बनी, रात बनी
तेरी मेंहदी लेकर दिन उगा, दिन उगा
तेरी बोली सुनकर सुर जगे, सुर जगे
तेरी खुशबू लेकर फूल खिला, फूल खिला
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

तेरी राहों से गुज़रे जब से हम, जब से हम
मुझे मेरी डगर तक याद नहीं, याद नहीं
तुझे देखा जब से दिलरुबा, दिलरुबा
मुझे मेरा घर तक याद नहीं, याद नहीं
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

ओ नीरज नयना आ ज़रा, आ ज़रा
तेरी लाज का घूँघट खोल दूं, खोल दूं
तेरे आँचल पर कोई गीत लिखूँ, गीत लिखूँ
तेरे होंठों में अमृत घोल दूँ, घोल दूँ
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...
READ MORE - ओ मेरी शर्मीली - O Meri Sharmilee (Kishore Kumar)


मेघा छाए आधी रात - Megha Chhaye Aadhi Raat (Lata Mangeshkar)

| Thursday, November 15, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: लता मंगेशकर

मेघा छाए आधी रात
बैरन बन गई निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात...

सबके आंगन दीया जले रे, मोरे आंगन जिया
हवा लागे शूल जैसी, ताना मारे चुनरिया
आई है आँसू की बारात, बैरन बन गयी निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात...

रूठ गये रे सपने सारे, टूट गयी रे आशा
नैन बहे रे गंगा मोरे, फिर भी मन है प्यासा
किसे कहूँ मैं मन की बात, बैरन बन गयीं निंदिया
बता दे मैं क्या करूँ
मेघा छाए आधी रात....
READ MORE - मेघा छाए आधी रात - Megha Chhaye Aadhi Raat (Lata Mangeshkar)


खिलते हैं गुल यहाँ - Khilte Hain Gul Yahan (Kishore Kumar)

| Wednesday, November 14, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

खिलते हैं गुल यहाँ, खिल के बिखरने को
मिलते हैं दिल यहाँ, मिल के बिछड़ने को
खिलते हैं गुल यहाँ...

कल रहे ना रहे, मौसम ये प्यार का
कल रुके न रुके, डोला बहार का
चार पल मिले जो आज, प्यार में गुज़ार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...

झीलों के होंठों पर, मेघों का राग है
फूलों के सीने में, ठंडी-ठंडी आग है
दिल के आइने में तू, ये समां उतार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...

प्यासा है दिल सनम, प्यासी ये रात है
होंठों मे दबी-दबी, कोई मीठी बात है
इन लम्हों पे आज तू, हर खुशी निसार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...
READ MORE - खिलते हैं गुल यहाँ - Khilte Hain Gul Yahan (Kishore Kumar)


चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है - Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)

| Saturday, September 8, 2012 |

Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है
देखो देखो टूटे ना

नीली पीली, रंग बिरंगी, प्यार की ये सौगात
ना ना ना ना ऐसे नहीं, धीरे-धीरे, चुपके-चुपके, डालो इनमें हाथ
कांच है कच्चा, लेकिन हो सच्चा इनसे श्रृंगार
सोना नहीं, चांदी नहीं, हीरा नहीं, मोती नहीं
कीमत इनकी प्यार
फूलों सी, नाज़ुक है, देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

मेरा प्यार है, चूड़ी जैसा, इसका ओर न छोर
यहाँ नहीं, वहाँ नहीं, देखो कभी, टूटे नहीं, जीवन की ये डोर
इनकी खन-खन, दिल की धड़कन, है मेरा संगीत
सुनो ज़रा, सोचो ज़रा, नग़मा ये प्यार भरा
ओ मेरे मनमीत
लाजवाब, बेमिसाल, देखो देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

तेरी चाहत, तेरी उल्फत, है मेरी मंजिल
घेरे मुझे, बाहें तेरी, बांधे तुझे, चाहें मेरी, दिल मेरा, तेरा दिल
कोई भी हो, मेरा है तू, ऐ मेरे हमदम
ग़म मिले, खूशी मिले, कहीं रहें, कैसे रहें
बिछड़ेंगे ना हम
फिर भी, जानेमन, देखो (देखो देखो) टूटे ना,
चूड़ी नहीं ये मेरा...
चूड़ी नहीं ये तेरा...
READ MORE - चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है - Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)


लिखे जो ख़त तुझे - Likhe Jo Khat Tujhe (Md.Rafi)

| Sunday, September 2, 2012 |

Movie/Album: कन्यादान (1968)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: नीरज
Performed By: मो.रफ़ी

लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में
हज़ारों रंग के, नज़ारे बन गए
सवेरा जब हुआ, तो फूल बन गए
जो रात आई तो, सितारे बन गए

कोई नगमा कहीं गूँजा, कहा दिल ने के तू आई
कहीं चटकी कली कोई, मैं ये समझा तू शरमाई
कोई ख़ुशबू कहीं बिख़री, लगा ये ज़ुल्फ़ लहराई
लिखे जो खत तुझे...

फ़िज़ा रंगीं अदा रंगीं, ये इठलाना, ये शरमाना
ये अंगड़ाई, ये तन्हाई, ये तरसा कर चले जाना
बना दे ना कहीं मुझको, जवां जादू ये दीवाना
लिखे जो खत तुझे...

जहाँ तू है वहाँ मैं हूँ, मेरे दिल की तू धड़कन है
मुसाफ़िर मैं, तू मंज़िल है, मैं प्यासा हूँ, तू सावन है
मेरी दुनिया ये नज़रें हैं, मेरी जन्नत ये दामन है
लिखे जो खत तुझे...
READ MORE - लिखे जो ख़त तुझे - Likhe Jo Khat Tujhe (Md.Rafi)


आज मदहोश हुआ जाए रे - Aaj Madhosh Hua Jaaye Re (Lata Mangeshkar, Kishore Kumar)

| Tuesday, March 20, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: लता मंगेशकर, किशोर कुमार

आज मदहोश हुआ जाए रे, मेरा मन, मेरा मन, मेरा मन
बिना ही बात मुस्कुराये रे, मेरा मन, मेरा मन, मेरा मन

ओ री कली, सजा तू डोली
ओ री लहर, पहना तू पायल
ओ री नदी, दिखा तू दर्पण
ओ री किरण, ओढ़ा तू आँचल
इक जोगन है बनी आज दुल्हन
आओ उड़ जाए कहीं बन के पवन
आज मदहोश हुआ जाए रे...
शरारत करने को ललचाये रे...

यहाँ हमें, ज़माना देखे
तो? आओ चलो कहीं छुप जाए.. अच्छा!
भीगा-भीगा नशीला दिन है
कैसे कहो, प्यासे रह पाएं
तू मेरी मैं हूँ तेरा, तेरी कसम
मैं तेरी तू है मेरा, मेरी कसम
आज मदहोश हुआ जाए रे...
शरारत करने को ललचाये रे...

रोम-रोम बहे सुर धारा
अंग-अंग बजे शहनाई
जीवन सारा मिला एक पल में
जाने कैसी घड़ी ये आयी
छू लिया आज मैंने सारा गगन
नाचे मन आज मोरा छूम छनन
आज मदहोश हुआ जाए रे...
शरारत करने को ललचाये रे...
READ MORE - आज मदहोश हुआ जाए रे - Aaj Madhosh Hua Jaaye Re (Lata Mangeshkar, Kishore Kumar)


Labels

Blog Archive