Labels

About Me

Showing posts with label Hasrat Jaipuri. Show all posts
Showing posts with label Hasrat Jaipuri. Show all posts

तेरे घर के सामने - Tere Ghar Ke Samne (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)

| Monday, January 14, 2013 |

Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने
इक घर बनाऊंगा...

घर का बनाना कोई, आसान काम नहीं
दुनिया बसाना कोई, आसान काम नहीं
दिल में वफ़ायें हों तो, तूफ़ां किनारा है
बिजली हमारे लिये, प्यार का इशारा है
तन मन लुटाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कहते हैं प्यार जिसे, दरिया है आग का
या फिर नशा है कोई, जीवन के राग का
दिल में जो प्यार हो तो, आग भी फूल है
सच्ची लगन जो हो तो, पर्बत भी धूल है
तारे सजाऊंगा, तेरे घर के सामने
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...

कांटों भरे हैं लेकिन, चाहत के रास्ते
तुम क्या करोगे देखें, उल्फत के वास्ते
उल्फत में ताज़ छूटे, ये भी तुम्हें याद होग
उल्फत में ताज़ बने, ये भी तुम्हें याद होग
मैं भी कुछ बनाऊंगा (हूँ) तेरे घर के सामने (देखें)
दुनिया बसाऊंगा, तेरे घर के सामने...
READ MORE - तेरे घर के सामने - Tere Ghar Ke Samne (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)


देखो रूठा ना करो - Dekho Rootha Na Karo (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)

| Sunday, January 13, 2013 |

Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो...

चेहरा तो लाल हुआ, क्या क्या हाल हुआ
इस अदा पर तेरी, मैं तो पागल हुआ
तुम बिगड़ने जो लगो,  और भी हंसीं लगो
हम न बोलेंगे कभी, तुम सताया ना करो
देखो रूठा ना करो...

जान पर मेरी बनी, आपकी ठहरी हंसी
हाय मैं जान गई, प्यार की चिकनागरी
दिल जलाने के लिये, ठंडी आहें न भरो
देखो रूठा ना करो...

तेरी खुशबू ने मेरे, होश भी छीन लिये
है खुशी आज हमें, तेरे पहलू में गिरे
दिल की धड़कन पे ज़रा, फूल सा हाथ रखो
हम न बोलेंगे कभी...

क्या कहेगा ये समां, इन राहों का धुँआ
लाज आए मुझे, मुझको लाए हो कहाँ
हम तुम्हें मान गए, तुम बड़े वो हो हटो
देखो रूठा ना करो...
READ MORE - देखो रूठा ना करो - Dekho Rootha Na Karo (Md.Rafi, Lata Mangeshkar)


दिल का भंवर करे - Dil Ka Bhanwar Kare (Md.Rafi)

| Saturday, January 12, 2013 |

Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

दिल का भंवर करे पुकार
प्यार का राग सुनो
प्यार का राग सुनो रे

फूल तुम गुलाब का, क्या जवाब आपका
जो अदा है, वो बहार है
आज दिल की बेकली, आ गई ज़बान पर
बात ये है, तुमसे प्यार है
दिल तुम्हीं को दिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...

चाहे तुम मिटाना, पर न तुम गिराना
आँसू की तरह निगाह से
प्यार की उँचाई, इश्क़ की गहराई
पूछ लो हमारी आह से
आसमाँ छू लिया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...

इस हसीन उतार पे, हम न बैठे हार के
साया बन के साथ हम चले
आज मेरे संग तो, गूँजे दिल की आरज़ू
तुझसे मेरी आँख जब मिले
जाने क्या कर दिया रे, प्यार का राग सुनो
दिल का भंवर...

आप का ये आँचल, प्यार का ये बादल
फिर हमें ज़मीं पे ले चला
अब तो हाथ थाम लो, इक नज़र का जाम दो
इस नये सफ़र का वस्ता
तुम मेरे साक़िया रे, प्यार का राग सुनो रे
दिल का भंवर...
READ MORE - दिल का भंवर करे - Dil Ka Bhanwar Kare (Md.Rafi)


सौ साल पहले - Sau Saal Pehle (Md.Rafi)

| Friday, January 4, 2013 |

Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

सौ साल पहले, मुझे तुमसे प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा
सदियों से तुझसे मिलने, जिया बेक़रार था
आज भी है और कल भी रहेगा

तुम रूठा ना करो
मेरी जाँ मेरी जान निकल जाती है
तुम हँसती रहती हो
तो इक बिजली सी चमक जाती है
मुझे जीते जी ओ दिलबर, तेरा इंतज़ार था
आज भी है और..

इस दिल के तारों में
मधुर झनकार तुम्हीं से है
और ये हसीन जलवा
ये मस्त बहार तुम्हीं से है
दिल तो मेरा सनम, तेरा तलबगार था
आज भी है और...

इन प्यार की राहों में
कहो तो अब दिल को लुटा दूँ मैं
ओ चाँदी के क़दमों में
धड़कते दिल को बिछा दूँ मैं
तुझे मेरे जीवन पर सदा इख़्तियार था
आज भी है और...
READ MORE - सौ साल पहले - Sau Saal Pehle (Md.Rafi)


जिया ओ जिया - Jiya O Jiya (Md.Rafi)

| Thursday, January 3, 2013 |

Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

जिया ओ, जिया ओ जिया कुछ बोल दो
अरे ओ, दिल का पर्दा खोल दो
जब प्यार किसी से होता है
तो दर्द सा दिल में होता है
तुम एक हसीन हो लाखों में
भला पा के तुम्हें कोई खोता है
जिया ओ जिया...

नज़रों से कितने तीर चले
चलने दो जिगर पर झेलेंगे
इन प्यार की उजली राहों पर
हम जान की बाज़ी खेलेंगे
इन दो नैनों के सागर में
कोई दिल की नैया डुबोता है
जिया ओ जिया...

तुम भी तो इस आग में जलते हो
चेहरे से बयां हो जाता है
हर बात पे आहें भरते हो
हर बात पे दिल थर्राता है
जब दिल पे छुरियां चलती हैं
तो चैन से कोई सोता है
जिया ओ जिया...
READ MORE - जिया ओ जिया - Jiya O Jiya (Md.Rafi)


तेरी जुल्फों से जुदाई - Teri Zulfon Se Judai (Md.Rafi)

| Wednesday, January 2, 2013 |

Movie/Album: जब प्यार किसी से होता है (1961)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

तेरी ज़ुल्फ़ों से जुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी, रिहाई तो नहीं माँगी थी

मैंने क्या ज़ुल्म किया, आप खफ़ा हो बैठे
प्यार माँगा था, खुदाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

मेरा हक़ था तेरी आंखों की छलकती मय पर
चीज़ अपनी थी, पराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

अपने बीमार पे, इतना भी सितम ठीक नहीं
तेरी उल्फ़त में, बुराई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...

चाहने वालों को कभी, तूने सितम भी ना दिया
तेरी महफ़िल से, रुसवाई तो नहीं माँगी थी
क़ैद माँगी थी...
READ MORE - तेरी जुल्फों से जुदाई - Teri Zulfon Se Judai (Md.Rafi)


आये बहार बनके - Aaye Bahaar Banke (Md.Rafi)

| Sunday, July 15, 2012 |

Movie/Album: राज हठ (1956)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

आये बहार बनके लुभाकर चले गए
क्या राज़ था जो दिल में छुपाकर चले गए

कहने को वो हसीन थे, आँखें थीं बेवफा
दामन मेरी नज़र से बचाकर चले गए 
आये बहार बनके...

इतना मुझे बताओ मेरे दिल की धडकनों
वो कौन थे जो ख्वाब दिखा कर चले गए
आये बहार बनके...
READ MORE - आये बहार बनके - Aaye Bahaar Banke (Md.Rafi)


ऐ गुलबदन - Aye Gulbadan (Md.Rafi, Professor)

| Tuesday, July 3, 2012 |

Movie/Album: प्रोफ़ेसर (1962)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

ऐ गुलबदन, ऐ गुलबदन
फूलों की महक, काँटों की चुभन
तुझे देख के कहता है मेरा मन
कहीं आज किसी से मुहब्बत ना हो जाए

क्या हसीन मोड़ पर आ गई ज़िंदगानी
के हक़ीक़त न बन जाए मेरी कहानी
जब आहें भरे ये ठंडी पवन
सीने में सुलग उठती है अगन
तुझे देख के...

मैं तुम्हीं से यूँ आँखें मिलाता चला हूँ
के तुम्हीं को मैं तुमसे चुराता चला हूँ
मत पूछ मेरा दीवानापन
आकाश से ऊँची दिल की उड़न
तुझे देख के...
READ MORE - ऐ गुलबदन - Aye Gulbadan (Md.Rafi, Professor)


आवाज़ दे के हमें - Aawaaz De Ke Humein (Lata Mangeshkar, Md.Rafi)

| Sunday, July 1, 2012 |

Movie/Album: प्रोफ़ेसर (1962)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

आवाज़ दे के हमें तुम बुलाओ
मोहब्बत में इतना ना हमको सताओ

अभी तो मेरी ज़िंदगी है परेशां
कहीं मर के हो खाक भी ना परेशां
दीये की तरह से न हमको जलाओ
मोहब्बत में इतना...

मैं सांसों के हर तार में छुप रहा हूँ
मैं धड़कन के हर राग में बस रहा हूँ
ज़रा दिल की जानिब निगाहें झुकाओ
मोहब्बत में इतना...

ना होंगे अगर हम तो रोते रहोगे
सदा दिल का दामन भिगोते रहोगे
जो तुम पर मिटा हो उसे ना मिटाओ
मोहब्बत में इतना...
READ MORE - आवाज़ दे के हमें - Aawaaz De Ke Humein (Lata Mangeshkar, Md.Rafi)


मैं चली, मैं चली - Main Chali Main Chali (Lata Mangeshkar, Md.Rafi, Professor)

| Saturday, June 23, 2012 |

Movie/Album: प्रोफ़ेसर (1962)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

मैं चली, मैं चली पीछे-पीछे जहां
ये न पूछो किधर, ये न पूछो कहाँ
सजदे में हुस्न के, झुक गया आसमाँ
लो शुरू हो गई, प्यार की दास्ताँ

जाओ जहाँ कहीं आँखों से दूर
दिल से न जाओगे मेरे हुज़ूर
जादू खिज़ाओं का छाया सुरूर
ऐसे में बहके तो किसका क़ुसूर
सजदे में हुस्न के...

बहके क़दम चाहे, बहके नज़र
जाएँगे दिल ले के जाएँ जिधर
प्यार की राहों में प्यारा सफ़र
हम खो भी जाएँ तो क्या है फ़िक़र
मैं चली, मैं चली...
READ MORE - मैं चली, मैं चली - Main Chali Main Chali (Lata Mangeshkar, Md.Rafi, Professor)


चुरा के दिल मेरा - Chura Ke Dil Mera (Alka Yagnik, Kumar Sanu)

| Sunday, February 19, 2012 |

Movie/Album: मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: अलका याग्निक, कुमार सानू

चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली
उड़ा के निंदिया कहाँ तू चली
पागल हुआ, दीवाना हुआ
कैसी ये दिल की लगी

चुरा के दिल तेरा, चली मैं चली
मुझे क्या पता कहाँ मैं चली
मंज़िल मेरी, बस तू ही तू
तेरी गली मैं चली


नही बेवफ़ा तुम ये मुझको खबर है
बदलती रुतों से मगर मुझको डर है
नई हसरतों की नई सेज पर तुम
नया फूल कोई सजा तो ना लोगे
वफ़ाएं तो मुझसे बहुत तुमने की है
मगर इस जहां में हसीं और भी हैं
कसम मेरी खा कर इतना बता दो
किसी और से दिल लगा तो ना लोगे
धीरे-धीरे चोरी-चोरी चुपके-चुपके आके मिल
टूट ना जाये प्यार भरा ये दिल
मंज़िल मेरी बस...

अभी तो लगे हैं चाहतों के मेले
अभी दिल मेरा धड़कनों से खेले
किसी मोड़ पर मैं तुमको पुकारूं
बहाना कोई बना तो ना लोगे
अगर मैं बता दूं मेरे दिल में क्या है
तुम मुझसे निगाहें चुरा तो ना लोगे
अगर बढ़ गई है बेताबियां
कहीं मुझसे दामन छुड़ा तो ना लोगे
कहता है दिल, धड़कते हुए
तुम सनम हमारे हम तो तुम्हारे हुए
मंज़िल मेरी बस...
READ MORE - चुरा के दिल मेरा - Chura Ke Dil Mera (Alka Yagnik, Kumar Sanu)


इस रंग बदलती दुनिया में - Is Rang Badalti Duniya Mein (Md.Rafi)

| Saturday, February 18, 2012 |

Movie/Album: राजकुमार (1964)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

इस रंग बदलती दुनिया में
इंसान की नीयत ठीक नहीं
निकला न करो तुम सज-धजकर
ईमान की नीयत ठीक नहीं

ये दिल है बड़ा ही दीवाना
छेड़ा न करो इस पागल को
तुमसे न शरारत कर बैठे
नादान की नीयत ठीक नहीं
इस रंग बदलती...

काँधे से हटा लो सर अपना
ये प्यार मुहब्बत रहने दो
कश्ती को सम्भालो मौजों से
तूफ़ान की नीयत ठीक नहीं
इस रंग बदलती...

मैं कैसे खुदा हाफ़िज़ कह दूँ
मुझको तो किसी का यकीन नहीं
छुप जाओ हमारी आँखों में
भगवान की नीयत ठीक नहीं,
इस रंग बदलती...
READ MORE - इस रंग बदलती दुनिया में - Is Rang Badalti Duniya Mein (Md.Rafi)


तू कहाँ ये बता - Tu Kahan Ye Bata (Md.Rafi)

| Wednesday, December 7, 2011 |

Movie/Album: तेरे घर के सामने (1963)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

तू कहाँ, ये बता
इस नशीली रात में
माने ना मेरा दिल दीवाना

बड़ा नटखट है समां
हर नज़ारा है जवाँ
छा गया चारों तरफ़, मेरी आहों का धुआँ
दिल मेरा, मेरी जाँ, ना जला
तू कहाँ, ये बता...

आई जब ठंडी हवा
मैंने पूछा जो पता
वो भी कतरा के गई, और बेचैन किया
प्यार से, तू मुझे, दे सदा
तू कहाँ, ये बता...

चांद तारों ने सुना
इन बहारों ने सुना
दर्द का राग मेरा, रहगुज़ारों ने सुना
तू भी सुन, जानेमन, आ भी जा
तू कहाँ, ये बता...

प्यार का देखो असर
आए तुम थामे जिगर
मिल गई आज मुझे, मेरी मनचाही डगर
क्यूँ छुपा, इक झलक, फिर दिखा
तू कहाँ, ये बता...
READ MORE - तू कहाँ ये बता - Tu Kahan Ye Bata (Md.Rafi)


धीरे धीरे चल चाँद गगन में - Dheere Dheere Chal Chand Gagan Mein (Rafi, Lata)

| Thursday, November 17, 2011 |

Movie/Album: लव मैरेज (1959)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, मो.रफ़ी

धीरे धीरे चल चाँद गगन में
कहीं ढल ना जाये रात, टूट ना जायें सपने
धीरे धीरे चल...

वो क्या चीज़ थी, मिला के नज़र गिरा दी
हुआ वो असर, के हमने नज़र झुका दी
गुन गुन गूँजे राग, आज पवन में
धीरे धीरे चल...

दो दिल मिल गये, दिये जल गये हज़ारों
अजी तुम मिल गये, तो गुल खिल गये हज़ारों
होंगी दो-दो बात आज मिलन में
धीरे धीरे चल...
READ MORE - धीरे धीरे चल चाँद गगन में - Dheere Dheere Chal Chand Gagan Mein (Rafi, Lata)


याद किया दिल ने - Yaad Kiya Dil Ne (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, September 27, 2011 |

Movie/Album: पतिता (1953)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, हेमंत कुमार

याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
झूमती बहार ऐ कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम

खो गये हो आज किस खयाल में
दिल फ़ंसा है बेबसी के जाल में
मतलबी जहां मेहरबां हो तुम
याद किया दिल ने...

रात ढल चुकी है सुबह हो गयी
मैं तुम्हारी याद ले के खो गयी
अब तो मेरी दास्ताँ हो तुम
याद किया दिल ने...

तुम तो मेरे ज़िंदगी के बाग़ हो
तुम तो मेरी राह के चिराग़ हो
मेरे लिये आसमाँ हो तुम
याद किया दिल ने...
READ MORE - याद किया दिल ने - Yaad Kiya Dil Ne (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)


दिल एक मंदिर है - Dil Ek Mandir Hai (Suman Kalyanpuri, Md.Rafi)

| Saturday, August 27, 2011 |

Movie/Album : दिल एक मंदिर (1963)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जयपुरी
Performed By : सुमन कल्यानपुर, मो.रफ़ी

जाने वाले कभी नहीं आते
जाने वाले की याद आती है

दिल एक मंदिर है
प्यार की जिसमें होती है पूजा
ये प्रीतम का घर है

हर धड़कन है आरती वंदन
आँख जो मींची हो गए दर्शन
मौत मिटा दे चाहे हस्ती
याद तो अमर है
दिल एक मंदिर...

हम यादों के फूल चढ़ाएँ
और आँसू के दीप जलाएं
साँसों का हर तार पुकारे
ये प्रेम-नगर है
दिल एक मंदिर...
READ MORE - दिल एक मंदिर है - Dil Ek Mandir Hai (Suman Kalyanpuri, Md.Rafi)


ऐ फूलों की रानी - Ae Phoolon Ki Rani (Md.Rafi)

| Friday, July 1, 2011 |

Movie/Album: आरज़ू (1950)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मो.रफ़ी

ऐ फूलों की रानी, बहारों की मलिका
तेरा मुस्कुराना, गज़ब हो गया
न दिल होश में है, न हम होश में हैं
नज़र का मिलाना, गज़ब हो गया

तेरे होंठ क्या हैं, गुलाबी कंवल हैं
ये दो पत्तियां प्यार की इक गज़ल है
वो नाज़ुक लबों से मुहब्बत की बातें
हमीं को सुनाना गज़ब हो गया
ऐ फूलों...

कभी खुल के मिलना, कभी खुद झिझकना
कभी रास्तों पर बहकना-मचलना
ये पलकों की चिलमन, उठाकर गिराना
गिराकर उठाना, गज़ब हो गया
ऐ फूलों...

फ़िज़ाओं में ठंडक, घटा पर जवानी
तेरे गेसुओं की बड़ी मेहरबानी
हर इक पेंच में, सैकड़ों मैकदे हैं
तेरा लड़खड़ाना गज़ब हो गया
ऐ फूलों...
READ MORE - ऐ फूलों की रानी - Ae Phoolon Ki Rani (Md.Rafi)


आइये मेहरबाँ - Aaiye Meherbaan (Asha Bhosle)

| Wednesday, June 29, 2011 |

Movie/Album: हावड़ा ब्रिज (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: आशा भोसले

आइये मेहरबाँ, बैठिये जाने-जाँ
शौक़ से लीजिये जी, इश्क की इम्तहाँ

कैसे हो तुम नौजवाँ, इतने हसीं महमाँ
कैसे करूँ मैं बयाँ, दिल की नहीं है ज़ुबाँ
आइये मेहरबाँ...

देखा मचल के जिधर, बिजली गिरा दी उधर
किसका जला आशियाँ, बिजली को ये क्या खबर
आइये मेहरबाँ...
READ MORE - आइये मेहरबाँ - Aaiye Meherbaan (Asha Bhosle)


मस्ती भरा है समां - Masti Bhara Hai Samaa (Manna Dey, Lata Mangeshkar)

| Monday, June 27, 2011 |

Movie/Album: परवरिश (1958)
Music By: दत्ताराम वाडकर
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: मन्ना डे, लता मंगेशकर

मस्ती भरा है समां
हम तुम हैं दोनों यहाँ
आँखों में आजा, दिल में समा जा,
झूमें ज़मीं आसमां

नीली आँख मिला लो जी, दिल में आज छुपा लो जी
बाहों में बाहें डालो जी, गिर ना जाए संभालो जी
भीगी हवाओं में ऐसी फिजाओं में, होश मुझे कहाँ
मस्ती भरा...

प्यार से प्यार सजाये चल, मन की प्यास बुझाए चल
प्यार का राग सुनाये चल, दिल का साज बजाये चल
पंछी भी गायेंगे, सबको सुनायेंगे, तेरी मेरी दास्ताँ
मस्ती भरा...
READ MORE - मस्ती भरा है समां - Masti Bhara Hai Samaa (Manna Dey, Lata Mangeshkar)


हम तेरे प्यार में सारा आलम - Hum Tere Pyar Mein Sara Aalam (Lata Mangeshkar)

| Sunday, May 29, 2011 |

Movie/Album : दिल एक मंदिर (1963)
Music By : शंकर-जयकिशन
Lyrics By : हसरत जयपुरी
Performed By : लता मंगेशकर

हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं
तुम कहते हो कि ऐसे प्यार को भूल जाओ, भूल जाओ
हम तेरे...

पंछी से छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आये
ये प्यार का पिंजरा मन भाया, हम जी भर-भर कर मुस्काये
जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आज़ाद रहो
हम कैसे भुलायें प्यार तेरा, तुम अपनी ज़ुबाँ से ये न कहो
अब तुमसा जहां में कोई नहीं है, हम तो तुम्हारे हो बैठे
तुम कहते...

इस तेरे चरण की धूल से हमने, अपनी जीवन मांग भरी
जब ही तो सुहागन कहलाई, दुनिया के नज़र में प्यार बनीं
तुम प्यार की सुन्दर मूरत हो, और प्यार हमारी पूजा है
अब इन चरणों में दम निकले, बस इतनी और तमन्ना है
हम प्यार के गंगाजल से बलम जी, तनमन अपना धो बैठे
तुम कहते...

सपनों का दर्पण देखा था, सपनों का दर्पण तोड़ दिया
ये प्यार का आँचल हमने तो, दामन से तुम्हारे बाँध लिया
ये ऐसी गाँठ है उल्फत की, जिसको न कोई भी खोल सका
तुम आन बसे जब इस दिल में, दिल फिर तो कहीं ना डोल सका
ओ प्यार के सागर हम तेरी लहरों में नांव डुबो बैठे
तुम कहते...
READ MORE - हम तेरे प्यार में सारा आलम - Hum Tere Pyar Mein Sara Aalam (Lata Mangeshkar)


Labels

Blog Archive