Labels

About Me

Showing posts with label Dil Se. Show all posts
Showing posts with label Dil Se. Show all posts

जिया जले - Jiya Jale (Dil Se, Lata Mangeshkar)

| Friday, July 27, 2012 |

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

जिया जले, जां जले नैनों तले
धुआँ चले, धुआँ चले
रात भर धुआँ चले
जानूँ ना, जानूँ ना, जानूँ ना सखी री
जिया जले...

देखते हैं तन मेरा, मन में चुभती है नज़र
होंठ सिल जाते उनके, नर्म होंठों से मगर
गिनती रहती, हूँ मैं अपनी, करवटों के सिलसिले
क्या करूँ, कैसे कहूँ, रात कब कैसे ढले
जिया जले...

अंग-अंग में जलती हैं, दर्द की चिंगारियाँ
मसले फूलों की महक में, तितलियों की क्यारियाँ
रात भर बेचारी मेहन्दी, पिसती है पैरों तले
क्या करूँ, कैसे कहूँ, रात कब कैसे ढले
जिया जले...
READ MORE - जिया जले - Jiya Jale (Dil Se, Lata Mangeshkar)


छैय्याँ छैय्याँ - Chhaiyyan Chhaiyyan (Dil Se, Sukhwinder Singh, Sapna Awasthi)

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सुखविंदर सिंह,  सपना अवस्थी

जिनके सर हो इश्क़ की छाँव
पाँव के नीचे जन्नत होगी
जिनके सर हो इश्क़ की छाँव

चल छैय्याँ छैय्याँ छैय्याँ छैय्याँ
सारे इश्क़ की छाँव, चल छैय्याँ छैय्याँ
पाँव जन्नत चले, चल छैय्याँ छैय्याँ
चल छैय्याँ छैय्याँ छैय्याँ छैय्याँ

वो यार है जो खुशबू की तरह
जिसकी ज़ुबाँ उर्दू की तरह
मेरी शाम रात, मेरी क़ायनात
वो यार मेरा सैंय्या सैंय्या
चल छैय्याँ छैय्याँ...

गुलपोश कभी इतराये कहीं
महके तो नज़र आ जाये कहीं
ताबीज़ बना के पहनूँ उसे
आयत की तरह मिल जाये कहीँ
वो यार है जो ईमाँ की तरह
मेरा नग़मा वही, मेरा कलमा वही
मेरा नग़मा नग़मा, मेरा कलमा कलमा
यार मिसाल-ए-आस चले
पाँव के तले फ़िरदौस चले
कभी डाल-डाल, कभी पात-पात
मैं हवा पे ढूँढूँ उसके निशाँ
सारे इश्क़ की छाँव...

मैं उसके रूप का शहदाई
वो धू- छाँव सा हरजाई
वो शोख का रंग बदलता है
मैं रंग रूप का सौदाई
जिनके सर हो इश्क़ की छाँव
पाँव के नीचे जन्नत होगी
शाम रात, मेरी कायनात
वो यार मेरा सैय्याँ सैय्याँ
चल छैय्याँ छैय्याँ...
READ MORE - छैय्याँ छैय्याँ - Chhaiyyan Chhaiyyan (Dil Se, Sukhwinder Singh, Sapna Awasthi)


दिल से रे - Dil Se Re (Dil Se, A.R.Rehman)

| Wednesday, July 25, 2012 |

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान

इक सूरज निकला था
कुछ तारा पिघला था
इक आँधी आयी थी
जब दिल से आह निकली थी
दिल से रे

दिल तो आखिर दिल है ना, मीठी सी मुशकिल है ना
पिया पिया, पिया पिया ना पिया
जिया जिया, जिया जिया ना जिया
दिल से रे...

दो पत्ते पतझड़ के पेड़ों से उतरे थे
पेड़ों की शाखों से उतरे थे
फिर कितने मौसम गुज़रे, वो पत्ते दो बेचारे
फिर उगने की चाहत में, वो सहराओं से गुज़रे
वो पत्ते दिल-दिल-दिल थे, वो दिल थे, दिल-दिल थे
दिल है तो फिर दर्द होगा, दर्द है तो दिल भी होगा
मौसम गुज़रते रहते हैं
दिल है तो फिर दर्द होगा, दर्द है तो दिल भी होगा
दिल से, दिल से, दिल से, दिल से रे
दिल तो आखिर...

बन्धन है रिश्तों में, काँटों की तारें हैं
पत्थर के दरवाज़े, दीवारें
बेलें फिर भी उगती हैं और गुँचे भी खिलते हैं
और चलते हैं अफ़साने, किरदार भी मिलते हैं
वो रिश्ते दिल-दिल-दिल थे, वो दिल थे, दिल-दिल थे
ग़म दिल के बस चुलबुले हैं, पानी के ये बुलबुले हैं
बुझते ही बनते रहते हैं
दिल से, दिल से, दिल से, दिल से रे
READ MORE - दिल से रे - Dil Se Re (Dil Se, A.R.Rehman)


सतरंगी रे - Satrangi Re (Sonu Nigam, Dil Se)

Movie/Album: दिल से (1998)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सोनू निगम, कविता कृष्णमूर्ती

तू ही तू, तू ही तू सतरंगी रे
तू ही तू, तू ही तू मनरंगी रे

दिल का साया हमसाया
सतरंगी रे, मनरंगी रे
कोई नूर है तू, क्यों दूर है तू
जब पास है तू, एहसास है तू
कोई ख्वाब है या परछाई है
सतरंगी रे, सतरंगी रे
इस बार बता, मुंहज़ोर हवा, ठहरेगी कहाँ

इश्क़ पर ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ग़ालिब
जो लगाये न लगे और बुझाये न बुझे

आँखों ने कुछ ऐसे छुआ, हल्का हल्का उन्स हुआ
हल्का हल्का उन्स हुआ, दिल को महसूस हुआ
तू ही तू, तू ही तू, जीने की सारी खुशबू
तू ही तू, तू ही तू, आरज़ू, आरज़ू
तेरी जिस्म की आँच को छूते ही
मेरे साँस सुलगने लगते हैं
मुझे इश्क़ दिलासे देता है
मेरे दर्द बिलखने लगते हैं

तू ही तू, तू ही तू, जीने की सारी खुश्बू
तू ही तू, तू ही तू, आरज़ू आरज़ू
छूती है मुझे सरगोशी से
आँखों में घुली खामोशी से
मैं फ़र्श पे सजदे करता हूँ
कुछ होश में, कुछ बेहोशी से
दिल का साया हमसाया...

तेरी राहों में उलझा-उलझा हूँ
तेरी बाहों में उलझा-उलझा
सुलझाने दे होश मुझे, तेरी चाहों में उलझा हूँ
मेरा जीना जुनूँ, मेरा मरना जुनूँ
अब इसके सिवा नहीं कोई सुकूँ
तू ही तू...
इश्क़ पर ज़ोर...

मुझे मौत की गोद में सोने दे
तेरी रूह में जिस्म डबोने दे
सतरंगी रे, मनरंगी रे
READ MORE - सतरंगी रे - Satrangi Re (Sonu Nigam, Dil Se)


Labels

Blog Archive