Labels

About Me

Showing posts with label Ek Phool Do Maali. Show all posts
Showing posts with label Ek Phool Do Maali. Show all posts

तुझे सूरज कहूं या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey)

| Friday, August 17, 2012 |

Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मन्ना डे

तुझे सूरज कहूं या चंदा
तुझे दीप कहूं या तारा
मेरा नाम करेगा रौशन
जग में मेरा राज दुलारा

मेरा घर था खाली खाली
छाई थी अजब उदासी
जीवन था सूना सूना
हर आस थी प्यासी प्यासी
तेरे आते ही खुशियों से
भर गया है जीवन सारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मैं कब से तरस रहा था
मेरे आँगन में कोई खेले
नन्ही सी हँसी के बदले
मेरी सारी दुनिया ले ले
तेरे संग झूल रहा है
मेरी बाहों में जग सारा
मेरा नाम करेगा रौशन ...

आज उँगली थाम के तेरी
तुझे मैं चलना सिखलाऊँ
कल हाथ पकड़ना मेरा
जब मैं बूढ़ा हो जाऊँ
तू मिला तो मैंने पाया
जीने का नया सहारा
मेरा नाम करेगा रौशन...

मेरे बाद भी इस दुनिया में
ज़िंदा मेरा नाम रहेगा
जो भी तुझ को देखेगा
तुझे मेरा लाल कहेगा
तेरे रूप में मिल जायेगा
मुझको जीवन दोबारा
मेरा नाम करेगा रौशन...
READ MORE - तुझे सूरज कहूं या चंदा - Tujhe Suraj Kahun Ya Chanda (Manna Dey)


ये पर्दा हटा दो - Ye Parda Hata Do (Md.Rafi, Asha Bhosle)

| Thursday, August 16, 2012 |

Movie/Album: एक फूल दो माली (1969)
Music By: रवि
Lyrics By: प्रेम धवन
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

ये पर्दा हटा दो
ज़रा मुखड़ा दिखा दो
हम प्यार करने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
अरे हम तुम पे मरने वाले हैं कोई ग़ैर नहीं
ओ मजनूं के नाना
मेरे पीछे न आना
जा प्यार करने वाले तेरी ख़ैर नहीं
अरे ओ हमपे मरने वाले तेरी ख़ैर नहीं
ये पर्दा हटा दो...

शुक्र करो के पड़े नहीं है मेरी माँ के डंडे
एक हाथ में हो जाते अरमान तुम्हारे ठंडे
माँ को भी समझा दो
बस इतना बता दो
हम प्यार करने वाले...

जहाँ मिलें दो जवाँ नज़र होती तकरार वहीं है
दिल पर रख कर हाथ ये कह दो हमसे प्यार नहीं है
दिल की बातें दिलवाले नज़रों से ही पहचानते
लेकिन कुछ ऐसे हैं अनाड़ी जो ये भी नहीं जानते
ये पहले बताते
बारात ले के आते
हम प्यार करने वाले...
READ MORE - ये पर्दा हटा दो - Ye Parda Hata Do (Md.Rafi, Asha Bhosle)


Labels

Blog Archive