Labels

About Me

Showing posts with label Indeevar. Show all posts
Showing posts with label Indeevar. Show all posts

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब - Kasme Waade Pyar Wafa Sab (Manna Dey)

| Friday, February 15, 2013 |

Movie/Album: उपकार (1967)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: मन्ना डे

कसमे वादे प्यार वफ़ा सब
बातें हैं बातों का क्या
कोई किसी का नहीं ये झूठे
नाते हैं नातों का क्या
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

होगा मसीहा सामने तेरे
फिर भी न तू बच पायेगा
तेर अपना खून ही आखिर
तुझको आग लगायेगा
आसमान में उड़ने वाले
मिट्टी में मिल जायेगा
कसमे वादे प्यार वफ़ा...

सुख में तेरे साथ चलेंगे
दुख में सब मुख मोड़ेंगे
दुनिया वाले तेरे बनकर
तेरा ही दिल तोड़ेंगे
देते हैं भगवान को धोखा
इन्सां को क्या छोड़ेंगे
कसमे वादे प्यार वफ़ा...
READ MORE - कसमे वादे प्यार वफ़ा सब - Kasme Waade Pyar Wafa Sab (Manna Dey)


चंदन सा बदन - Chandan Sa Badan (Mukesh)

| Wednesday, February 6, 2013 |

Movie/Album: सरस्वती चन्द्र (1968)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर, मुकेश

चन्दन सा बदन, चंचल चितवन
धीरे से तेरा ये मुस्काना
मुझे दोष न देना जगवालों
हो जाऊं अगर मैं दीवाना
(हो जाए अगर दिल दीवाना)

ये काम कमान भंवे तेरी
पलकों के किनारे कजरारे
माथे पर सिंदूरी सूरज
होंठों पे दहकते अंगारे
साया भी जो तेरा पड़ जाए
आबाद हो दिल का वीराना
चन्दन सा बदन...

तन भी सुन्दर, मन भी सुन्दर
तू सुन्दरता की मूरत है
किसी और को शायद कम होगी
मुझे तेरी बहुत जरुरत है
पहले भी बहुत मैं तरसा हूँ (दिल तरसा है)
तू और ना दिल को तरसाना
चन्दन सा बदन...

ये विशाल नयन, जैसे नील गगन
पंछी की तरह खो जाऊ मैं
सिरहाना जो हो तेरी बाहों का
अंगारों पे सो जाऊं मैं
मेरा बैरागी मन डोल गया
देखी जो अदा तेरी मस्ताना
चन्दन सा बदन...
READ MORE - चंदन सा बदन - Chandan Sa Badan (Mukesh)


खुश रहो हर खुशी है - Khush Raho Har Khushi Hai (Mukesh)

| Thursday, January 31, 2013 |

Movie/Album: सुहाग रात (1969)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

खुश रहो हर ख़ुशी है तुम्हारे लिए
छोड़ दो आंसुओं को हमारे लिए
खुश रहो हर ख़ुशी...

क्यूँ उदासी की तस्वीर बन कर खड़े
गम उठाने को दुनिया में हम तो पड़े
मुस्कुराने के दिन है, ना आहें भरो
मेरे होते न खुद को परेशां करो
खुश रहो हर ख़ुशी...

बिजली चमके, तुम्हें डर की क्या बात है
रोशनी की यही तो शुरुआत है
टूटनी है जो बिजली मेरा सर तो है
जो अँधेरे है बेघर मेरा घर तो है
खुश रहो हर ख़ुशी..

तुम बहारों से शिकवा न करना कभी
दे दो कांटें हमें, फूल ले लो सभी
फूल कोई कुचल जाए जब भूल में
सोच लेना के हम मिल चुके धूल में
खुश रहो हर ख़ुशी...
READ MORE - खुश रहो हर खुशी है - Khush Raho Har Khushi Hai (Mukesh)


पुरवा सुहानी आयी रे - Purva Suhani Aayi Re (Mahendra Kapoor)

Movie/Album: पूरब और पश्चिम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: महेंद्र कपूर, लता मंगेशकर, मनोहर उदास

ढोली ढोल बजाना, ताल से ताल मिलाना

पुरवा सुहानी आयी रे, पुरवा
ऋतुओं की रानी आयी रे, पुरवा
मेरे रुके नहीं पाँव, नाच उठा सारा गाँव
प्रीत पे जवानी छाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...

मौसम का मुसाफिर खड़ा रस्ते में
उसके हाथों सब कुछ लुटा सस्ते में
छोटी सी उमरिया है, लम्बी सी डगरिया रे
जीवन है परछाई रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...

कर ले, कर भी ले प्यार की पूजा
प्यार के रंग पे चढ़े ना रंग दूजा
क्या ये कोई सपना है, मेरे लिए अपना है
बात मेरी बन आयी रे
पुरवा सुहानी आयी...

मीरा सी दीवानी रे नाचे मस्तानी
होंठों पे है सरगम तो आँखों में पानी
घुंघरू दीवाने हुए, रिश्ते पुराने हुए
गीत में कहानी गायी रे, पुरवा
पुरवा सुहानी आयी...
READ MORE - पुरवा सुहानी आयी रे - Purva Suhani Aayi Re (Mahendra Kapoor)


दुल्हन चली, हाँ पहन चली - Dulhan Chali, Haan Pehen Chali (Mahendra Kapoor)

Movie/Album: पूरब और पश्चिम (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: महेंद्र कपूर

पूरब में सूरज ने छेड़ी, जब किरणों की शहनाई
चमक उठा सिन्दूर गगन पे, पच्छिम तक लाली छाई

दुल्हन चली, हाँ पहन चली
हो रे दुल्हन चली, हो पहन चली
तीन रंग की चोली
बाहों में लहराए गंगा जमुना
देख के दुनिया डोली
दुल्हन चली...

ताजमहल जैसी ताजा है सूरत
चलती फिरती अजंता की मूरत
मेल मिलाप की मेहंदी रचाए
बलिदानों की रंगोली
दुल्हन चली...

मुख चमके ज्यूँ हिमालय की चोटी
हो ना पड़ोसी की नियत खोटी
ओ घर वालों ज़रा इसको संभालो
ये तो है बड़ी भोली
दुल्हन चली...

चाँदी रंग अंग है, तो धनि तरंग लहंगा
सोने रंग चूने का मोल बड़ा महंगा
मन सीता जैसा, वचन गीता जैसे
डोले प्रीत की बोली
दुल्हन चली...

और सजेगी अभी और संवरेगी
चढ़ती उमरिया है और निखरेगी
अपनी आजादी की दुल्हनिया
दीप के ऊपर होली
दुल्हन चली...

देश प्रेम ही आजादी की दुल्हनिया का वर है
इस अलबेली दुल्हन का सिंदूर सुहाग अमर है
माता है कस्तूरबा जैसी, बाबुल गाँधी जैसे
चाचा इसके नेहरु, शास्त्री, डरे ना दुश्मन कैसे
वीर शिवाजी जैसे वीरे, लक्ष्मी बाई बहना
लक्ष्मण जिसके बोध, भगत सिंह, उसका फिर क्या कहना
जिसके लिए जवान बहा सकते हैं खून की गंगा
आगे पीछे तीनो सेना ले के चले तिरंगा
सेना चलती है ले के तिरंगा
हो कोई हम प्रान्त के वासी हो कोई भी भाषा भाषी
सबसे पहले हैं भारतवासी
READ MORE - दुल्हन चली, हाँ पहन चली - Dulhan Chali, Haan Pehen Chali (Mahendra Kapoor)


कोई जब तुम्हारा ह्रदय - Koi Jab Tumhara Hriday (Mukesh)

| Saturday, January 26, 2013 |

Movie/Album: पूरब और पश्चिम (1970)
Music By: कल्यानजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ दे
तड़पता हुआ जब कोई छोड़ दे
तब तुम मेरे पास आना प्रिये
मेरा दर खुला है, खुला ही रहेगा
तुम्हारे लिए

अभी तुम को मेरी जरुरत नहीं, बहुत चाहने वाले मिल जायेंगे
अभी रूप का एक सागर हो तुम, कँवल जितने चाहोगी खिल जायेंगे
दर्पण तुम्हें जब डराने लगे, जवानी भी दामन छुड़ाने लगे
तब तुम मेरे पास आना प्रिये...

कोई शर्त होती नहीं प्यार में, मगर प्यार शर्तों पे तुमने किया
नजर में सितारे जो चमके ज़रा, बुझाने लगीं आरती का दीया
जब अपनी नजर में ही गिरने लगो, अंधेरो में अपने ही घिरने लगो
तब तुम मेरे पास आना प्रिये...
READ MORE - कोई जब तुम्हारा ह्रदय - Koi Jab Tumhara Hriday (Mukesh)


हम छोड़ चले हैं महफ़िल को - Hum Chhod Chale Hain Mehfil Ko (Mukesh)

| Tuesday, November 20, 2012 |

Movie/Album: जी चाहता है (1964)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश

हम छोड़ चले हैं महफ़िल को
याद आये कभी तो मत रोना
इस दिल को तसल्ली दे लेना
घबराये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं...

एक ख़्वाब सा देखा था हमने
जब आँख खुली तो टूट गया
ये प्यार तुम्हें सपना बनकर
तड़पाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं...

तुम मेरे ख़यालों में खोकर
बरबाद न करना जीवन को
जब कोई सहेली बात तुम्हें
समझाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं...

जीवन के सफ़र में तन्हाई
मुझको तो न ज़िन्दा छोड़ेगी
मरने की खबर ऐ जान-ए-जिगर
मिल जाये कभी तो मत रोना
हम छोड़ चले हैं...
READ MORE - हम छोड़ चले हैं महफ़िल को - Hum Chhod Chale Hain Mehfil Ko (Mukesh)


एक तू ना मिला - Ek Tu Na Mila (Lata Mangeshkar)

| Sunday, November 11, 2012 |

Movie/Album: हिमालय की गोद में (1965)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: लता मंगेशकर

एक तू ना मिला
सारी दुनिया मिले भी तो क्या है
मेरा दिल ना खिला
सारी बगिया खिले भी तो क्या है

धरती हूँ मैं और तू है गगन
होगा कहाँ तेरा मेरा मिलन
लाख पहरे यहाँ
प्यार दिल में पले भी तो क्या हैं
एक तू ना मिला...

तक़दीर की मैं कोई भूल हूँ
डाली से बिछड़ा हुआ फूल हूँ
साथ तेरा नहीं
संग दुनिया चले भी तो क्या है
एक तू ना मिला...

तुझसे लिपटकर जो रो लेते हम
आँसू नहीं थे ये मोती से कम
तेरा दामन नहीं
ये आँसू ढले भी तो क्या है
एक तू ना मिला...
READ MORE - एक तू ना मिला - Ek Tu Na Mila (Lata Mangeshkar)


यूँ ही तुम मुझसे - Yun Hi Tum Mujhse (Md. Rafi, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, November 6, 2012 |

Movie/Album: सच्चा झूठा (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मो.रफ़ी, लता मंगेशकर

यूँ ही तुम मुझसे बात करती हो
या कोई प्यार का इरादा है
आदाएं दिल की जानता ही नहीं
मेरा हमदम भी कितना सादा है

रोज़ आती हो तुम ख़यालों में
ज़िंदगी में भी मेरी आ जाओ
बीत जाए न ये सवालों में
इस जवानी पे कुछ तरस खाओ
हाल-ए-दिल समझो सनम
कहेंगे मुँह से न हम
हमारी भी कोई मर्यादा है
आदाएं दिल की...

भोलेपन में है वफ़ा की खुशबू
इसपे सब कुछ न क्यूँ लुटाऊँ मैं
मेरा बेताब दिल ये कहता है
तेरे साए से लिपट जाऊँ मैं
मुझसे ये मेल तेरा
न हो एक खेल तेरा
ये करम मुझपे कुछ ज़ियादा है
यूँ ही तुम...

बन गई हो मेरी सदा के लिये
या मुझे यूँ ही तुम बनाती हो
कहीं बाहों में न भर लूँ तुमको
क्यों मेरे हौसले बढ़ाती हो
हौसले और करो
पास आते न डरो
दिल न तोड़ेंगे अपना वादा है
यूँ ही तुम मुझसे...
READ MORE - यूँ ही तुम मुझसे - Yun Hi Tum Mujhse (Md. Rafi, Lata Mangeshkar)


मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)

| Monday, November 5, 2012 |

Movie/Album: सच्चा झूठा (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: किशोर कुमार

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया
सज के आएँगे दूल्हे राजा
भईया राजा बजाएगा बाजा

अपने पसीने को मोती कर दूँगा
मोतियों से बहना की माँग भर दूँगा
आएगी बारात देखेगी सारी दुनिया
होंगे लाखों में एक दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सोलह सिंगार मेरी बहना करेगी
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी
बहना के होंठों पे झूलेगी नथनिया
और झूमेंगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सेज पे बैठेगी वो डोली पे चलेगी
धरती पे बहना रानी पाँव न धरेगी
पलकों की पालकी पे बहना को बिठा के
ले जाएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सजना के घर चली जाएगी जो बहना
होंठ हँसेंगे मेरे रोएँगे ये नैना
रखिया के रोज़ रानी बहना को बुलाऊँगा
ले के आएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...
READ MORE - मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)


क्या खूब लगती हो - Kya Khoob Lagti Ho (Mukesh, Kanchan)

| Friday, February 10, 2012 |

Movie/Album: धर्मात्मा (1975)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: मुकेश, कंचन

क्या खूब लगती हो बड़ी सुंदर दिखती हो
फिर से कहो, कहते रहो, अच्छा लगता है
जीवन का हर सपना अब सच्चा लगता है

तारीफ़ करोगे कब तक, बोलो कब तक
मेरे सीने में साँस रहेगी जब तक
कब तक मैं रहूँगी मन में, हाँ मन में
सूरज होगा जब तक नील गगन में
फिर से कहो...

खुश हो ना मुझे तुम पा कर, मुझे पाकर
प्यासे दिल को आज मिला है सागर
क्या दिल में है और तमन्ना, है तमन्ना
हर जीवन में तुम मेरे ही बनना
फिर से कहो...
READ MORE - क्या खूब लगती हो - Kya Khoob Lagti Ho (Mukesh, Kanchan)


Labels

Blog Archive