Labels

About Me

Showing posts with label Gulshan Bawra. Show all posts
Showing posts with label Gulshan Bawra. Show all posts

चांदी की दीवार ना - Chandi Ki Deewar Na (Mukesh)

| Thursday, February 14, 2013 |

Movie/Album: विश्वास (1969)
Music By: कल्याणजी आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मुकेश

चाँदी की दीवार ना तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार...

कल तक जिसने कस्में खायी
दुख में साथ निभाने की
आज वो अपने सुख की खातिर
हो गयी एक बेगाने की
शहनाईयों की गूँज में दबके
रह गयी आह दीवानें की
धनवानों ने दीवाने का
गम से रिश्ता जोड़ दिया
इक धनवान की...

वो क्या समझे प्यार को जिनका
सब कुछ चाँदी सोना हैं
धन वालों की इस दुनियाँ में
दिल तो एक खिलौना हैं
सदियों से दिल टूटता आया
दिल का बस ये रोना है
जब तक चाहा दिल से खेला
और जब चाहा तोड़ दिया
इक धनवान की...
READ MORE - चांदी की दीवार ना - Chandi Ki Deewar Na (Mukesh)


तू तू है वही दिल - Tu, Tu Hai Wahi (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Sunday, September 9, 2012 |

Movie/Album: ये वादा रहा (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: आशा भोंसले

तू, तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा
तू है जहाँ, मैं हूँ वहाँ
अब तो ये जीना, तेरे बिन है सज़ा
मिल जाएँ इस तरह, दो लहरें जिस तरह
फिर हो न जुदा, हाँ ये वादा रहा

मैं आवाज़ हूँ तो, तू है गीत मेरा
जहां से निराला मनमीत मेरा
मिल जाएँ इस तरह...

किसी मोड़ पे भी ना, ये साथ टूटे
मेरे हाथ से तेरा, दामन न छूटे
कभी ख्वाब में भी तू मुझसे न रूठे
मेरे प्यार की कोई खुशियाँ न लूटे
मिल जाएँ इस तरह...

तुझे मैं जहां की नज़र से चुरा लूँ
कहीं दिल के कोने में तुझको छुपा लूँ
कभी ज़िंदगी में पड़े मुश्किलें तो
मुझे तू संभाले, तुझे मैं संभालूँ
मिल जाएँ इस तरह...
READ MORE - तू तू है वही दिल - Tu, Tu Hai Wahi (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


हमने तुमको देखा - Humne Tumko Dekha (Shailendra Singh)

| Monday, July 23, 2012 |

Movie/Album: खेल खेल में (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: शैलेन्द्र सिंह

हमने तुमको देखा
तुमने हमको देखा ऐसे
हम-तुम सनम, सातों जनम
मिलते रहे हों जैसे

आँखों का रह-रह के मिलना, मिल के झुक जाना
कर देती हैं यही अदायें दिल को दीवाना
हुआ यूँ सामना, पड़ा दिल थामना
हमने तुमको देखा...

बसते-बसते बस जायेगी इस दिल की बस्ती
तब ही जीवन में आयेगी प्यार भरी मस्ती
हमारी दास्ताँ, कहेगा ये जहां
हमने तुमको देखा...
READ MORE - हमने तुमको देखा - Humne Tumko Dekha (Shailendra Singh)


अगर तुम न होते - Agar Tum Na Hote (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, June 12, 2012 |

Movie/Album: अगर तुम ना होते (1983)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

हमें और जीने की चाहत न होती
अगर तुम न होते, अगर तुम न होते

तुम्हें देखके तो लगता है ऐसे
बहारों का मौसम आया हो जैसे
दिखाई न देती अंधेरों में ज्योती
अगर तुम न होते...

हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता
भंवर में ही रहते किनारा न मिलता
किनारे पे भी तो लहर आ डुबोती
अगर तुम न होते...

तुम्हें क्या बताऊं के तुम मेरे क्या हो
मेरी ज़िंदगी का तुम ही आसरा हो
मैं आशा की लड़ियां, न रह-रह पिरोती
अगर तुम न होते...

हर इक ग़म तुम्हारा सहेंगे खुशी से
करेंगे न शिकवा कभी भी किसी से
जहां मुझपे हंसता, खुशी मुझपे रोती
अगर तुम न होते...

न जाने क्यों दिल से ये आवाज़ आई
मिलन से है बढ़ के तुम्हारी जुदाई
इन आँखों के आँसू, न कहलाते मोती
अगर तुम न होते...
READ MORE - अगर तुम न होते - Agar Tum Na Hote (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)


यारी है ईमान मेरा - Yaari Hai Imaan Mera (Manna Dey)

| Monday, March 19, 2012 |

Movie/Album: ज़ंजीर (1973)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: मन्ना डे

ग़र ख़ुदा मुझसे कहे
कुछ माँग ऐ बंदे मेरे
मैं ये माँगूँ
महफ़िलों के दौर यूँ चलते रहें
हमप्याला हो, हमनवाला हो, हमसफ़र हमराज़ हों
ता-क़यामत जो चिराग़ों की तरह जलते रहें

यारी है ईमान मेरा यार मेरी ज़िंदगी
प्यार हो बंदों से ये सबसे बड़ी है बंदगी

साज़-ए-दिल छेड़ो जहां में, प्यार की गूँजे सदा
जिन दिलों में प्यार है उनसे बहारें हों फ़िदा
प्यार लेके नूर आया, प्यार लेके सादगी
यारी है ईमान मेरा...

जान भी जाए अगर, यारी में यारों ग़म नहीं
अपने होते यार हो ग़मगीन, मतलब हम नहीं
हम जहाँ हैं उस जगह, झूमेगी नाचेगी ख़ुशी
यारी है ईमान मेरा...

गुल-ए-गुलज़ार क्यों बेज़ार नज़र आता है
चश्म-ए-बद का शिकार यार नज़र आता है
छुपा न हमसे, ज़रा हाल-ए-दिल सुना दे तू
तेरी हँसी की क़ीमत क्या है, ये बता दे तू

कहे तो आसमाँ से चाँद-तारे ले आऊँ
हंसी जवान और दिलकश नज़ारे ले आऊँ
ओए! ओए! क़ुर्बान
तेरा ममनून हूँ, तूने निभाया याराना
तेरी हँसी है आज सबसे बड़ा नज़राना
यार के हँसते ही, महफ़िल पे जवानी आ गई, आ गई
यारी है ईमान मेरा...

लो शेर! कुरबां! कुरबां!
READ MORE - यारी है ईमान मेरा - Yaari Hai Imaan Mera (Manna Dey)


खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे - Khullam Khulla Pyar Karenge (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Wednesday, March 14, 2012 |

Movie/Album: खेल खेल में (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: आशा भोंसले, किशोर कुमार

अरे देख रहे हैं
देखने दो
जल भी रहे हैं
तो जलने दो
खुली सड़क है बाबा
तो क्या हुआ भई
हाँ
तो हो जाए

खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों
इस दुनिया से नहीं डरेंगे हम दोनों
प्यार हम करते हैं चोरी नहीं
मिल गए दिल ज़ोरा-ज़ोरी नहीं
हम वो करेंगे दिल जो कहे
हमको ज़माने से क्या
खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे...

ए, देख वो, इश्क़ छुप-छुप के फ़रमा रहे हैं
है, क्या मज़ा, दिल ही दिल में तो घबरा रहे हैं
लगता है दोनों पड़ोसी हैं वो
रिश्ता ही ऐसा है जाने भी दो
हम वो करेंगे दिल जो कहे...

ए, सुन ज़रा, ये भी जोड़ी है कैसी निराली
है, साथ क्या, पीछे लाला चले आगे लाली
दोनों में शायद बनती न हो
अपनी तरह इनमें छनती न हो
हम वो करेंगे दिल जो कहे...

ऐ, बोलो ना, प्यार का है ये दुश्मन ज़माना
अरे सुन, हाँ बता, सबको मिलता नहीं ये ख़ज़ाना
जिनको अजी ये ख़ज़ाना मिले
देख-देख उनको ये दुनिया जले
हम वो करेंगे जो दिल कहे...
READ MORE - खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे - Khullam Khulla Pyar Karenge (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


ज़िन्दगी मिलके बिताएंगे - Zindagi Milke Bitaenge (Satte Pe Satta)

| Friday, March 2, 2012 |

Movie/Album: सत्ते पे सत्ता (1982)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, भूपेंद्र, सपन चक्रबर्ती, आर.डी.बर्मन

ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे
हाल-ए-दिल गा के सुनायेंगे
हम तो सात रंग हैं
ये जहां रंगीं बनायेंगे

सरगम हम से बने
नगमें हम से जवां
झूमे आसमां
हम ही तो दुनिया के सात अजूबे है
हमसे है जहां
ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे...

खुशियाँ बाटेंगे हम
हर ग़म मिल के सहें
फिर क्यों आंसू बहें
अरे बन के सहारा इक दूजे का
यूँ ही चलते रहे
ज़िन्दगी मिल के बिताएंगे...
READ MORE - ज़िन्दगी मिलके बिताएंगे - Zindagi Milke Bitaenge (Satte Pe Satta)


एक मैं और एक तू - Ek Main Aur Ek Tu (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Wednesday, February 8, 2012 |

Movie/Album: खेल खेल में (1975)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोसले

एक मैं और एक तू, दोनों मिले इस तरह
और जो तन-मन में हो रहा है, ये तो होना ही था

यूँ नहीं, मिलते हैं यार, यार से
दे मुझे, प्यार का जवाब प्यार से
धड़कनें हुईं जवाँ, वक़्त भी है मेहरबाँ
फिर ये कैसी दूरियाँ
बोलो बोलो..
एक मैं और एक तू...

दूरियाँ, वक़्त आने पे मिटायेंगे
एक दिन, इतना पास-पास आयेंगे
इंतज़ार तब तलक, बेक़रार तब तलक
यूँ ही प्यार तब तलक
बोलो बोलो..
एक मैं और एक तू...

दिल लगी, बन गयी है दिल की लगी
ज़िन्दगी, नाम है इसी का ज़िन्दगी
खेल-खेल में सनम, आ गये जहाँ पे हम
रोक ले वहीं कदम
बोलो बोलो..
एक मैं और एक तू...
READ MORE - एक मैं और एक तू - Ek Main Aur Ek Tu (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


तुम्हें याद होगा - Tumhen Yaad Hoga (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, October 11, 2011 |

Movie/Album: सट्टा बाज़ार (1959)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे
मोहब्बत की राहों में मिलके चले थे
भूला दो मोहब्बत में हम-तुम मिले थे
सपना ही समझो के मिलके चले थे

डूबा हूँ ग़म की गहराइयों में
सहारा हैं यादों का तन्हाईयों में
तुम्हें याद...

कहीं और दिल की दुनिया बसा लो
क़सम है तुम्हें वो क़सम तोड़ डालो
तुम्हें याद...

नई दिल की दुनिया बसा न सकूँगा
जो भूले हो तुम वो भुला न सकूँगा
तुम्हें याद...

अगर ज़िंदगी हो अपनी ही बस में
तुम्हारी क़सम हम न भूलें वो क़समें
तुम्हें याद...
READ MORE - तुम्हें याद होगा - Tumhen Yaad Hoga (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)


Labels

Blog Archive