Labels

About Me

Showing posts with label Ghazal. Show all posts
Showing posts with label Ghazal. Show all posts

एक पुराना मौसम लौटा - Ek Purana Mausam Lauta (Jagjit Singh)

| Thursday, February 9, 2012 |

Movie/Album: मरासिम (1999)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: जगजीत सिंह

एक पुराना मौसम लौटा
याद भरी पुरवाई भी
ऐसा तो कम ही होता है
वो भी हो तनहाई भी

यादों की बौछारों से जब पलकें भीगने लगती हैं
कितनी सौंधी लगती है तब माज़ी की रुसवाई भी
ऐसा तो कम...

दो-दो शक़्लें दिखती हैं इस बहके से आईने में
मेरे साथ चला आया है आप का इक सौदाई भी
ऐसा तो कम...

ख़ामोशी का हासिल भी इक लम्बी सी ख़ामोशी है
उनकी बात सुनी भी हमने अपनी बात सुनाई भी
ऐसा तो कम...
READ MORE - एक पुराना मौसम लौटा - Ek Purana Mausam Lauta (Jagjit Singh)


जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)

| Monday, January 23, 2012 |

Music By: मेहदी हसन (नट भैरव)
Lyrics By: रज़ा
Performed By: मेहदी हसन

जो चाहते हो, सो कहते हो
चुप रहने की लज्ज़त क्या जानो
ये राज़-ए-मुहब्बत है प्यारे
तुम राज़-ए-मुहब्बत क्या जानो

अलफ़ाज़ कहाँ से लाऊँ मैं
छाले की टपक समझाने को
इज़हार-ए-मुहब्बत करते हो
एहसास-ए-मुहब्बत क्या जानो
ये राज़-ए-मुहब्बत है...

क्या हुस्न की भीख भी होती है
जब चुटकी-चुटकी जुडती है
हम अहल-ए-गरज़ जाने इसको
तुम साहिब दौलत क्या जानो
ये राज़-ए-मुहब्बत है...

है फर्क बड़ा ऐ जान-ए-रज़ा
दिल देने में, दिल लेने में
उल्फत का तआल्लुक जानके भी
रिश्ते की नज़ाकत क्या जानो
ये राज़-ए-मुहब्बत है...
READ MORE - जो चाहते हो सो कहते हो - Jo Chahte Ho So Kehte Ho (Mehdi Hassan)


पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा - Patta Patta Boota Boota (Mehdi Hassan)

| Sunday, January 22, 2012 |

Music By: निआज़ हुसैन शमी
Lyrics By: मीर तकी मीर
Performed By: मेहदी हसन

पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा, हाल हमारा जाने है
जाने ना, जाने, गुल ही न जाने
बाग़ तो सारा जाने है

चारागरी बीमारी-ए-दिल की रस्म-ए-शहर-ए-हुस्न नहीं
वरना दिलबर-ए-नादाँ भी इस दर्द का चारा जाने है
हाल हमारा...

मेहर-ओ-वफ़ा-ओ-लुत्फ़-ओ-इनायत, एक से वाक़िफ़ इनमें नहीं
और तो सब कुछ तंज़-ओ-किनाया रम्ज़-ओ-इशारा जाने है
हाल हमारा...
READ MORE - पत्ता-पत्ता बूटा-बूटा - Patta Patta Boota Boota (Mehdi Hassan)


प्यार भरे दो शर्मीले नैन - Pyar Bhare Do Sharmeele Nain (Mehdi Hassan)

| Tuesday, January 17, 2012 |

Movie/Album: चाहत (1974)
Music By: डॉ.मुजीब शाद
Lyrics By: क़तील शीफाई
Performed By: मेहदी हसन

प्यार भरे दो शर्मीले नैन
जिनसे मिला मेरे दिल को चैन
कोई जाने ना क्यूं मुझसे शर्माए
कैसे मुझे तड़पाए

दिल ये कहे गीत मैं तेरे गाऊँ
तू ही सुने और मैं गाता जाऊं
तू जो रहे साथ मेरे दुनिया को ठुकराऊं
तेरा दिल बहलाऊँ
प्यार भरे दो शर्मीले...

रूप तेरा कलियों को शर्माये
कैसे कोई अपने दिल को बचाये
पास है तू फिर भी जानम कौन तुझे समझाये
सावन बीता जाये
प्यार भरे दो शर्मीले...

डर है मुझे तुझसे बिछड़ ना जाऊं
खो के तुझे मिलने की राह न पाऊँ
ऐसा न हो जब भी तेरा नाम लबों पर लाऊँ
मैं आंसूं बन जाऊं
जिनसे मिला मेरे दिल को...
READ MORE - प्यार भरे दो शर्मीले नैन - Pyar Bhare Do Sharmeele Nain (Mehdi Hassan)


ज़िन्दगी में तो सभी प्यार - Zindagi Mein To Sabhi Pyar (Mehdi Hassan)

| Friday, January 13, 2012 |

Movie/Album: अज़्मत (1973)
Music By: नाशाद
Lyrics By: क़तील शिफ़ाई
Performed By: मेहदी हसन

ज़िन्दगी में तो सभी प्यार किया करते हैं
मैं तो मर कर भी मेरी जान तुझे चाहूँगा

तू मिला है तो एहसास हुआ है मुझको
ये मेरी उम्र मोहब्बत के लिए थोड़ी है
इक ज़रा सा गम-ए-दौरा का भी हक है जिसपर
मैंने वो सांस भी तेरे लिए रख छोड़ी है
तुझपे हो जाऊंगा कुर्बान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...

अपने जज़्बात में नगमात रचाने के लिए
मैंने धड़कन की तरह दिल में बसाया है तुझे
मैं तसव्वुर भी जुदाई का भला कैसे करूं
मैंने किम्सत की लकीरों से चुराया है तुझे
प्यार का बन के निगेहबान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...

तेरी हर चाप से जलते हैं ख़यालों में चिराग़
जब भी तू आये जगाता हुआ जादू आये
तुझको छू लूँ तो फ़िर ए जान-ए-तमन्ना मुझको
देर तक अपने बदन से तेरी ख़ुशबू आये
तू बहारों का है उनवान तुझे चाहूँगा
मैं तो मर...
READ MORE - ज़िन्दगी में तो सभी प्यार - Zindagi Mein To Sabhi Pyar (Mehdi Hassan)


अब के हम बिछड़े तो - Ab Ke Hum Bichhde To (Mehdi Hassan)

| |

Music By: मेहदी हसन
Lyrics By: अहमद फ़राज़
Performed By: मेहदी हसन

अब के हम बिछड़े तो शायद कभी ख़्वाबों में मिले
जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिले

ढूँढ उजड़े हुए लोगों में वफ़ा के मोती
ये खजाने तुझे मुमकिन है खराबों में मिले
अब के हम बिछड़े...

तू खुदा है, न मेरा इश्क फरिश्तों जैसा
दोनों इंसान हैं तो क्यों इतने हिजाबों में मिले
अब के हम बिछड़े...

ग़म-ए-दुनिया भी ग़म-ए-यार में शामिल कर लो
नशा बहता है शराबों में तो शराबों में मिले
अब के हम बिछड़े...

अब लबों में हूँ न तू है न वो माज़ी है फ़राज़
जैसे तुम/वो साये तमन्ना के सराबों में मिले
अब के हम बिछड़े...
READ MORE - अब के हम बिछड़े तो - Ab Ke Hum Bichhde To (Mehdi Hassan)


रंग और नूर की बारात - Rang Aur Noor Ki Baaraat (Md.Rafi)

| Sunday, January 8, 2012 |

Movie/Album: ग़ज़ल (1964)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

रंग और नूर की बारात किसे पेश करूँ
ये मुरादों की हंसीं रात किसे पेश करूँ

मैने जज़बात निभाए हैं उसूलों की जगह
अपने अरमान पिरो लाया हूँ फूलों की जगह
तेरे सेहरे की, ये सौगात किसे पेश करूँ
ये मुरादों की...

ये मेरे शेर, मेरे आखिरी नज़राने हैं
मैं उन अपनों में हूँ जो आज से बेगाने हैं
बे-त-आलुक्ख सी, मुलाकात किसे पेश करूँ
ये मुरादों की...

सुर्ख जोड़े की तबोताब मुबारक हो तुझे
तेरी आँखों का नया ख़्वाब मुबारक हो तुझे
मैं ये ख़्वाहिश, ये ख़यालात किसे पेश करूँ
ये मुरादों की...

कौन कहता है के चाहत पे सभी का हक़ है
तू जिसे चाहे, तेरा प्यार उसी का हक़ है
मुझसे कह दे, मैं तेरा हाथ किसे पेश करूँ
ये मुरादों की...
READ MORE - रंग और नूर की बारात - Rang Aur Noor Ki Baaraat (Md.Rafi)


ना कजरे की धार - Na Kajre Ki Dhar (Pankaj Udhas, Sadhana Sargam, Mohra)

| Sunday, November 6, 2011 |

Movie/Album: मोहरा (1994)
Music By: विजू शाह
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: साधना सरगम, पंकज उदास

ना कजरे की धार
ना मोतियों के हार
ना कोई किया सिंगार
फिर भी कितनी सुंदर हो
तुम कितनी सुन्दर हो

मन में प्यार भरा
और तन में प्यार भरा
जीवन में प्यार भरा
तुम तो मेरे प्रियवर हो
तुम्हीं तो मेरे प्रियवर हो

सिंगार तेरा यौवन, यौवन ही तेरा गहना
तू ताज़गी फूलों की, क्या सादगी का कहना
उड़े खुशबू जब चले तू, बोले तो बजे सितार
ना कजरे...

सारी दुनियाँ हरजाई, तेरे प्यार में हैं सच्चाई
इसलिए छोड़ के दुनिया, तेरी ओर खींची चली आई
थी पत्थर, तूने छूकर, सोना कर दिया खरा
मन में...

तेरा अंग सच्चा सोना, मुस्कान सच्चे मोती
तेरे होंठ हैं मधुशाला, तू रूप की है ज्योति
तेरी सूरत, जैसे मूरत, मैं देखू बार-बार
ना कजरे...
READ MORE - ना कजरे की धार - Na Kajre Ki Dhar (Pankaj Udhas, Sadhana Sargam, Mohra)


सलाम करता चलूँ - Salaam Karta Chaloon (Jagjit Singh)

| Wednesday, October 19, 2011 |

Movie/Album: ईकोज़ (1985)
Music By: जगजीत सिंह
Performed By: जगजीत सिंह

हुजूर आपका भी एहतराम करता चलूँ
इधर से गुज़रा था, सोचा सलाम करता चलूँ

निगाह-ओ-दिल की यही आखरी तमन्ना है
तुम्हारी ज़ुल्फ़ के साये में शाम करता चलूँ

उन्हें ये जिद के मुझे देख कर किसी को न देख
मेरा ये शौक के सबसे कलाम करता चलूँ

ये मेरे ख़्वाबों की दुनिया नहीं सही लेकिन
अब आ गया हूँ तो दो दिन कयाम करता चलूँ
READ MORE - सलाम करता चलूँ - Salaam Karta Chaloon (Jagjit Singh)


मैं नशे में हूँ - Main Nashe Mein Hoon (Jagjit Singh)

| |

Movie/Album: अ जर्नी (1999)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: शहीद कबीर
Performed By: जगजीत सिंह

ठुकराओ या अब के प्यार करो
मैं नशे में हूँ
जो चाहो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ

अब भी दिला रहा हूँ यकीन-ऐ-वफ़ा मगर
मेरा ना एतबार करो
मैं नशे में हूँ...

गिरने दो तुम मुझे, मेरा साग़र संभाल लो
इतना तो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ...

मुझको कदम-कदम पे भटकने दो वाइज़ों
तुम अपना कारोबार करो
मैं नशे में हूँ...

फ़िर बेखुदी में हद से गुज़रने लगा हूँ मैं
इतना ना मुझसे प्यार करो
मैं नशे में हूँ...
READ MORE - मैं नशे में हूँ - Main Nashe Mein Hoon (Jagjit Singh)


तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)

| Thursday, September 22, 2011 |

Movie/Album: कहना उसे (1985)
Music By: नियाज़ अहमद
Lyrics By: फ़रहत शहज़ाद
Performed By: मेहदी हसन

तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर
मर जाएगा मत सोचा कर

प्यार घड़ी भर का ही बहुत है
झूठा, सच्चा, मत सोचा कर

अपना आप गवाँ कर तूने
पाया है क्या, मत सोचा कर

जिसकी फ़ितरत ही डसना हो
वो तो डसेगा, मत सोचा कर

धूप में तनहा कर जाता
क्यूँ ये साया, मत सोचा कर

मान मेरे शहजाद वगरना
पछताएगा, मत सोचा कर
READ MORE - तन्हाँ तन्हाँ मत सोचा कर - Tanha Tanha Mat Socha Kar (Mehdi Hassan)


Labels

Blog Archive