Labels

About Me

Showing posts with label 2002. Show all posts
Showing posts with label 2002. Show all posts

चोरी पे चोरी - Chori Pe Chori (Asha Bhosle, Saathiya)

| Saturday, December 22, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले, कार्तिक, ब्लाज़

चोरी पे चोरी, चोरी पे चोरी, एक डकैती और सीना जोरी
चोरी पे चोरी, चोरी पे चोरी, हाथ पकड़ के उंगली मरोड़ी
तौबा तौबा...

चोरी पे चोरी, चोरी पे चोरी, कट्ठे की चुटकी चूने की बोरी
झूठी जहान की, आफत है जान की, एक डकैती और सीना जोरी
तौबा तौबा...

दोस्तों, बार बार तोड़ने की बात भी पुरानी हो गयी
रात रात भर का इन्तजार भी कहानी हो गयी
दिन का जलते रहना दोस्त अब तो जिंदगानी हो गयी
इक रात मिलने की, बाकी सुलगने की, सावन नहीं है कहीं
दो-तीन लहरे है, बाकी समंदर है, साहिल नहीं है कहीं
दो गज की कश्ती, मीलों समंदर है
डूब डूब के जाना होगा मीलों समंदर है वहाँ
चोरी पे चोरी...

दोस्तों, इक ख़याल के बगल में कैसे सारी ज़िन्दगी गुजार दें
बने तो हम तेरे ख़याल को लिबास की तरह उतार दें
इश्क विश्क का खुमार भी उतार दीजिये ज़रा
जाने भी दो यार, कैसे निभेगी, कैसे गुज़र होगा
ये --- के फेरे, ये --- के चक्कर, प्यार भंवर होगा
दो गज की कश्ती, मीलों समंदर है
डूब डूब के जाना होगा मीलों समंदर है जहाँ
चोरी पे चोरी...
READ MORE - चोरी पे चोरी - Chori Pe Chori (Asha Bhosle, Saathiya)


ओ हमदम सोनियो रे - O Humdum Soniyo Re (Saathiya)

| Friday, December 21, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान, कुनाल गांजावाला, के.के., शान, प्रवीण मानी

ओ हमदम सोनियो रे, ओ जानिया सोनियो रे
ओ जानिया शाम को खिड़की से चोरी चोरी नंगे पाँव चाँद आएगा

धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ गलियों से आएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ सीटी बजाएगा
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ नीम के पेड़ से
धिम धिम तानना धिम तानानना ओ ओ ओ पास बुलाएगा
READ MORE - ओ हमदम सोनियो रे - O Humdum Soniyo Re (Saathiya)


नैना मिलाय के - Naina Milai Ke (Saathiya)

| Thursday, December 20, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: साधना सरगम, मधुर्श्री

नैना मिलाय के मोसे

झूठ कपट छल कीनी
मोसे नैना मिलाय के
पलकों में बंद कर लीनी

चिकनी माटी बिस आँगन
धड़ से फिसलवाय दीनी
सावन में बुलाय के
झूठ कपट छल कीनी...

सुध बुध खोई होस उड़ाय हाय
छु मंतर कर दीनी
हमका छु के छूवाय के 
झूठ कपट छल कीनी...

दिल की कचहरी मुकदमा चलाय है
हाँ मुजरिम हमें कर दीनी
बिना रपट लिखाय के
झूठ कपट छल कीनी...
READ MORE - नैना मिलाय के - Naina Milai Ke (Saathiya)


मेरा यार मिला दे - Mera Yaar Mila De (A.R.Rahman)

| Wednesday, December 19, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ए.आर.रहमान

बंजर है सब बंजर है
हम ढूँढने जब फिरदोस चले
तेरी खोज तलाश में देख पिया
हम कितने काले कोस चले
बंजर है सब बंजर है
मेन्डा यार मिला दे साइयाँ
इक वार मिला दे साइयाँ

मैंने फोटा फोटा फलक छाना
मैंने टोटे टोटे तारे चुने
मेन्डा यार मिला...
तारों की चमक ये सुबह तलक
लगती ही नहीं पल भर को तलक
साइयाँ...
मैंने फोटा फोटा फलक छाना
मैंने टोटे टोटे तारे चुने
सिर्फ एक तेरी आहट के लिए
कंकर पत्थर बुत सारे सुने
हूण वेणे ते रुस्वाइयां
मेन्डा यार मिला दे...
बंजर है सब बंजर है...

आ देख मेरी पेशानी को, तक़दीर के हर्फे लिखे हैं
पैरों के निशाँ जब देखे जहाँ, सौ बार झुकाया सर को वहाँ
आ देख मेरी पेशानी को, तक़दीर के हर्फे लिखे हैं
मैं कितनी बार पुकारूं तुझे, तेरे नाम के सफ्हे लिखे हैं
तेरा साया कहीं तो बोलेगा, मैं चुनता रहा परछाईयाँ
मेन्डा यार मिला दे...
READ MORE - मेरा यार मिला दे - Mera Yaar Mila De (A.R.Rahman)


चुपके से रात की चादर - Chupke Se Raat Ki Chaadar (Saathiya)

| Tuesday, December 18, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: साधना सरगम, मुर्तजा खान, कादिर खान, ए.आर.रहमान

दोस्तों से झूठी-मूठी दूसरों का नाम ले के
फिर मेरी बातें करना
यारा रात से दिन करना
लम्बी जुदाई तेरी बड़ा मुश्किल है
आहों से दिल भरना
यारा रात से दिन करना
कब ये पूरी  होगी, दूर ये दूरी होगी
रोज सफ़र करना
यारा रात से दिन करना

चुपके से चुपके से
रात की चादर तले
चाँद की भी आहट ना हो
बादल के पीछे चले
जले कतरा कतरा, गले कतरा कतरा
रात भी ना हिले आधी आधी
चुपके से लग जा गले...

फरवरी की सर्दियों की धूप में
मुंदी मुंदी अँखियों से देखना
हाथ की आड़ से
निमी निमी ठण्ड और आग में
हौले हौले मारवा के राग में
मीर की बात हो
दिन भी ना डूबे, रात ना आये, शाम कभी ना ढले
शाम ढले तो, सुबह ना आये, रात ही रात चले
चुपके से रात की चादर..
दोस्तों से झूठी-मूठी...

तुझ बिना पगली ये पुरवई
आ के मेरी चुनरी में भर गयी
तू कभी ऐसे ही, गले लग जैसे ये पुरवई
आ गले लग जैसे ये पुरवाई, साथिया सुन तू
कल जो मुझको नींद ना आये, पास बुला लेना
गोद में अपनी सर रख लेना, लोरी सुना देना
चुपके से लग जा गले...
READ MORE - चुपके से रात की चादर - Chupke Se Raat Ki Chaadar (Saathiya)


ऐ उड़ी उड़ी - Ae Udi Udi (Saathiya, Adnan Sami)

| Monday, December 17, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: अदनान सामी

ऐ उड़ी उड़ी उड़ी, ऐ ख़्वाबों की पुड़ी
ऐ अंग-रंग खिली, ऐ सारी रात बोली

हल्की, ऐ हल्की कल रात जो शबनम गिरी
अँखियाँ वखियाँ भर गयीं कल तो हाथ में डब डब गिरी
पहली पहली बारिश की छींटें
पहली बारिश भीगी हो हो
उलझी हुयी थी, खुल भी गयी थी, लट वो रात भर भरसी कभी मनाये, खूब सताए वो, सब यार की मर्जी
ऐ उड़ी उड़ी...

छेड़ दूं मैं कभी प्यार से तो, तंग होती है
छोड़ दूं, रूठ के, तो भी तो जंग होती है
छेड़ दूं मैं कभी प्यार से तो, तंग होती है
खामखा चूम लूं, तो भी तो जंग होती है
ज़िंदगी आँखों की, आयत है ज़िंदगी
आँखों में रखी है, तेरी अमानत है
ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी
ऐ उड़ी उड़ी...

लड़-लड़ के जीने को, ये लम्हें भी थोड़े हैं
मर-मर के सीने में, ये शीशे जोड़े हैं
तुम कह दो, सब नाते मंजिल दो सोचो तो
अम्बर पे पहले ही सितारे थोड़े हैं
ज़िंदगी आँखों की आयत है ज़िंदगी
पलकों में चखी है, मीठी शिकायत
ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी ऐ ज़िंदगी
ऐ उड़ी उड़ी...
READ MORE - ऐ उड़ी उड़ी - Ae Udi Udi (Saathiya, Adnan Sami)


छलका छलका रे - Chhalka Chhalka Re (Saathiya)

| Sunday, December 16, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: ऋचा शर्मा, महालक्ष्मी अय्यर, वैशाली सामंत, शोमा बनर्जी

छलका छलका रे कलसी का पानी
छलका छलका रे ओ आँख ना मानी
मईया बोले जाना नहीं, भैया को भी माना नहीं
बाबुल बोले बस इक दिन कल का छलका
गुड्डा बोले जाना नहीं, गुड्डी बोले जाना नहीं
सखी बोले बस इक दिन कल का छलका
छलका छलका रे...

भोले भोले पैरों से चली, चली रे
बाबू तेरे छोटी थी गली
बेटे मेरे पीछे रह गयी, रह गयी
पाखियों के नीचे रह गयी
गैया मेरी प्यासी रह गयी
तुलसी वाली वादी रह गयी, रह गयी
चूल्हा मैं जलाती रह गयी
छलका छलका रे...
बाबुला छोड़ा तेरा अंगनारा


अब की जो घर आयेगी, आयेगी
हीरे वाला छल्ला लाईया
गोदी में खिलाये सखियाँ
नन्हा मुन्ना लल्ला लाईयो
अब के जो सावन आएगा
दूसरी बिदाई डोलेगी, डोलेगी
पिया की जुदाई डोलेगी
छलका छलका रे...
READ MORE - छलका छलका रे - Chhalka Chhalka Re (Saathiya)


साथिया साथिया - Saathiya (Saathiya, Sonu Nigam)

| Saturday, December 15, 2012 |

Movie/Album: साथिया (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: सोनू निगम, डोमिनिक सेरेजो, क्लिंटन सेरेजो

साथिया, साथिया
मद्धम-मद्धम तेरी ये गीली हंसी
साथिय, साथिया
सुन के हमने सारी पी ली हंसी

हँसती रहे तू हँसती रहे, हया की लाली खिलती रहे
जुल्फों के नीचे गर्दन पे, सुबह-ओ-शाम मिलती रहे
सौंधी सी हंसी तेरी, खिलती रहे, मिलती रहे

पीली धूप पहन के तुम, देखो बाग़ में मत जाना
भंवरे तुमको सब छेड़ेंगे, फूलों में मत जाना
मद्धम-मद्धम हंस दे फिर से
सोणा-सोणा फिर से हंस दे
ताजा गिरे पत्ते की तरह, सब्ज लॉन पर लेटे हुए
सात रंग हैं बहारों के, एक अदा में लपेटे हुए
सावन भादों सारे तुझसे
मौसम-मौसम हंसते रहना
मद्धम-मद्धम हँसते रहना
साथिय, साथिया...

कभी नीले आसमां पे
चलो घुमने चलें हम
कोई अब्र्र मिल गया तो
जमीं पे बरस लें हम
तेरी बाली हिल गयी है
कभी शब चमक उठी है
कभी शाम खिल गयी है

तेरे बालों की पनाह में, इस सियाह रात गुजरे
तेरी काली काली आँखे, कोई उजली बात उतरे
तेरी इक हंसी के बदले
मेरी ये ज़मीन ले ले, मेरा आसमान ले ले
साथिय, साथिया...

बर्फ गिरी हो वादी में
ऊन में लिपटी-सिमटी हुयी
बर्फ गिरी हो वादी में, और हंसी तेरी गूंजी
ऊन में लिपटी सिमटी हुई,बात करे धुंआ निकले
गरम-गरम उजला धुंआ , नरम नरम उजला धुंआ
READ MORE - साथिया साथिया - Saathiya (Saathiya, Sonu Nigam)


नैन से नैनों को मिला - Nain Se Nainon Ko Mila (Adnan Sami)

| Thursday, October 11, 2012 |

Movie/Album: तेरा चेहरा (2002)
Music By: अदनान सामी
Lyrics By: समीर
Performed By: अदनान सामी

नैन से नैनों को मिला
काहे को सताए है आ भी आ
नैन से नैनों को...

देख ना यूँ बेरुख़ी से
आज तो नज़र मिला दे
है क़सम तुझे दीवानी
प्यार का कोई सिला दे
जबसे तेरी आँखें झुकी हैं
तबसे मेरी साँसें रुकी हैं
चोरी-चोरी ख़्वाबों में आ भी जा
नैन से नैनों को...

कह रही है मेरी मोहब्बत
थोड़ा सा क़रार दे-दे
सिर्फ़ ये मेरी है चाहत
चैन मुझको यार दे-दे
हर धड़कन गाने लगी है
बन के नशा छाने लगी है
धीरे-धीरे बाँहों में आ भी जा
नैन से नैनों को...
READ MORE - नैन से नैनों को मिला - Nain Se Nainon Ko Mila (Adnan Sami)


आ भी जा - Aa Bhi Ja (Lucky Ali, Sur)

| Wednesday, September 19, 2012 |

Movie/Album: सुर (2002)
Music By: एम.एम.कीरावानी
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: लकी अली, सुनिधि चौहान

आ भी जा, आ भी जा
ऐ सुबह आ भी जा
रात को कर विदा
दिलरुबा आ भी जा

मेरे, मेरे दिल के, पागलपन की और सीमा क्या है
यूँ तो तू है मेरी, छाया तुझमें और तेरा क्या है
मैं हूँ गगन, तू है ज़मीं, अधूरी सी मेरे बिना
रात को कर विदा...

देखूं चाहे जिसको, कुछ-कुछ तुझसा दिखता क्यूं है
जानूं, जानूं ना मैं, तेरा मेरा रिश्ता क्यूं है
कैसे कहूं, कितना बेचैन है दिल मेरा तेरे बिना
रात को कर विदा...
READ MORE - आ भी जा - Aa Bhi Ja (Lucky Ali, Sur)


जाने क्या ढूँढता है - Jaane Kya Dhoondhta Hai (Lucky Ali)

| Thursday, September 13, 2012 |

Movie/Album: अक्स (2002)
Music By: एम.एम.कीरावनी
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: लकी अली

जाने क्या ढूँढता है ये मेरा दिल
तुझको क्या चाहिए ज़िन्दगी
रास्ते ही रास्ते हैं, कैसा है ये सफ़र
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

बेचेहरा सा कोई, सपना है वो
कहीं नहीं है फिर भी, अपना है वो
ऐसे मेरे अन्दर शामिल है वो
मैं हूँ बहता दरिया, साहिल है वो
है कहाँ वो, वो किधर है, रास्ते कुछ तो बता
कौन सा उसका नगर है, रहगुज़र कुछ तो बता
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

सूना सा है मंदिर, मूरत नहीं
खाली है आईना, सूरत नहीं
जीने का जीवन में, कारण तो हो
महके कैसे कलियाँ, गुलशन तो हो
शम्मा है जो मुझमें रौशन, वो विरासत किसको दूं
दूर तक कोई नहीं है, अपनी चाहत किसको दूं
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...
READ MORE - जाने क्या ढूँढता है - Jaane Kya Dhoondhta Hai (Lucky Ali)


सरफरोशी की तमन्ना - Sarfaroshi Ki Tamanna (The Legend Of Bhagat Singh)

| Friday, August 12, 2011 |

Movie/Album: द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, हरिहरन

सोनू निगम, हरिहरन
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
वक़्त आने पे बता देंगे तुझे ऐ आसमां
क्या बताएँ हम जुनूनें शौक किस मंजिल में है

दूरियां उम्मीद की ना आज हमसे छूट जाए
मिलके देखा है जिन्हें वो सपने भी ना रूठ जाए
हौंसले वो हौंसले क्या जो सितम से टूट जाए
सरफरोशी की तमन्ना...

तेरे सोने रूप को हम इक नयी बहार देंगे
अपने ही लहू से तेरा रंग हम निखार देंगे
देश मेरे देश तुझपे ज़िन्दगी भी वार देंगे
सरफरोशी की तमन्ना...

खुशबू बन के महका करेंगे हम लहलहाती हर फसलों में
सांस बन के हम गुनगुनायेंगे आने वाली हर नस्लों में
आने वाली, आने वाली, नस्लों में
सरफरोशी की तमन्ना...


सोनू निगम
सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है जोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है
देख सकता है तो तू भी देख ले ऐ आसमां
हौंसला ये देख के कातिल बड़ी मुश्किल में है

अपने ही लहू से हम लिखेंगे अपनी दास्ताँ
ज़ालिमों से छीन लेंगे ये ज़मीं ये आसमां
सरफिरे जवान हम तो मौत से भी ना डरें
आज आये देश में ये क्यूँ गंवारा हम करें
मुल्क पे कुर्बान हो ये आरज़ू मेरे दिल में है
सरफरोशी की तमन्ना...
READ MORE - सरफरोशी की तमन्ना - Sarfaroshi Ki Tamanna (The Legend Of Bhagat Singh)


मेरा रंग दे बसंती चोला - Mera Rang De Basanti Chola (The Legend Of Bhagat Singh)

| Monday, August 1, 2011 |

Movie/Album: द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: समीर
Performed By: सोनू निगम, मनमोहन वारिस

मेरा रंग दे बसंती चोला माये रंग दे

निकले हैं वीर जिया ले
यूँ अपना सीना ताने
हंस-हंस के जान लुटाने
आज़ाद सवेरा लाने
मर के कैसे जीते हैं, इस दुनिया को बतलाने
तेरे लाल चलें हैं माये, अब तेरी लाज बचाने
आज़ादी का शोला बन के खून रगों में डोला
मेरा रंग दे...

दिन आज तो बड़ा सुहाना
मौसम भी बड़ा सुनहरा
हम सर पे बाँध के आये
बलिदानों का ये सेहरा
बेताब हमारे दिल में इक मस्ती सी छायी है
ऐ देश अलविदा तुझको कहने की घडी आई है
महकेंगे तेरी फिज़ा में हम बन के हवा का झोंका
किस्मत वालों को मिलता ऐसे मरने का मौका
निकली है बरात सजा है इंक़लाब का डोला
मेरा रंग दे...
READ MORE - मेरा रंग दे बसंती चोला - Mera Rang De Basanti Chola (The Legend Of Bhagat Singh)


Labels

Blog Archive