Labels

About Me

Showing posts with label 1981. Show all posts
Showing posts with label 1981. Show all posts

आ देखें ज़रा - Aa Dekhein Zara (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Sunday, July 15, 2012 |

Movie/Album: रॉकी (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन

Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम
जम के रखना कदम मेरे साथिया
आ देखें ज़रा

आगे निकल आये हम वो पीछे रह गये
ऊपर चले आये हम वो नीचे रह गये
वो हमसे हारेंगे, हम बाज़ी मारेंगे
हम उनसे क्या हैं कम, नाचेंगे ऐसे हम
नाचेंगे ऐसे हम नाचेंगे वो क्या
आ देखें ज़रा...
सारे शहर में हमीं हैं हमसा कौन है

देखो इधर हम यहीं हैं हमसा कौन है
देखेंगे देखा है जादू क्या हैयारों से जलने का काँटों पे चलने का
काँटों पे चलने का क्या है फ़ायदा
आ देखें ज़रा...
READ MORE - आ देखें ज़रा - Aa Dekhein Zara (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


क्या यही प्यार है - Kya Yahi Pyar Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, July 10, 2012 |

Movie/Album: रॉकी (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

क्या यही प्यार है
हाँ, यही प्यार है
दिल तेरे बिन कहीं लगता नहीं, वक्त गुज़रता नहीं
क्या यही प्यार है
हाँ, यही प्यार है

पहले मैं समझा, कुछ और वजह इन बातों की
लेकिन अब जाना, कहाँ नींद गई मेरी रातों की
जागती रहती हूँ मैं भी, चाँद निकलता नहीं
दिल तेरे बिन कहीं लगता नहीं
वक्त गुज़रता नहीं
क्या यही प्यार है...

कैसे भूलूँगी, तू याद हमेशा आएगा
तेरे जाने से, जीना मुश्किल हो जाएगा
अब कुछ भी हो दिल पे कोई, ज़ोर तो चलता नहीं
दिल तेरे बिन कहीं लगता नहीं
वक्त गुज़रता नहीं
क्या यही प्यार है...

जैसे फूलों के, मौसम में ये दिल खिलते हैं
प्रेमी, ऐसे ही क्या पतझड़ में भी मिलते हैं
रुत बदले, दुनिया बदले, प्यार बदलता नहीं
दिल तेरे बिन कहीं लगता नहीं
वक्त गुज़रता नहीं
क्या यही प्यार है...
READ MORE - क्या यही प्यार है - Kya Yahi Pyar Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)


मेघा रे मेघा रे - Megha Re Megha Re (Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar)

| Thursday, June 28, 2012 |

Movie/Album: प्यासा सावन  (1981)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: संतोष आनंद
Performed By:  लता मंगेशकर, सुरेश वाडेकर

मेघा रे मेघा रे, मत परदेस जा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे

कहाँ से तू आया, कहाँ जायेगा तू
कि दिल की अगन से, पिघल जायेगा तू
धुआं बन गयी है ख्यालों की महफ़िल
मेरे प्यार की जाने, कहाँ होगी मंज़िल
मेघा रे मेघा रे
मेरे गम की, तू दवा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..

बरसने लगीं हैं बूँदें, तरसने लगा है मन
ज़रा कोई बिजली चमकी, नरजने लगा है मन 
और ना डरा तू  मुझको, ओ काले काले घन
मेरे तन को छू  रही है, प्रीत की पहली की पवन
मेघा रे मेघा रे
मेरी सुन ले तू सदा रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..

मन का मयूरा आज, मगन हो रहा है
मुझे आज ये क्या सजन हो रहा है
उमंगों का सागर उमड़ने  लगा है
बाबुल का आँगन, बिछड़ने लगा है
न जाने कहाँ से , हवा आ रही है
उड़ा के ये हमको, लिए जा रही है
ये रुत भीगी भीगी भिगोने लगी है
कि मीठे से नश्तर चुभोने लगी है
चलो और दुनिया बसायेंगे हम तुम
ये जन्मों का नाता, निभाएंगे हम तुम
मेघा रे मेघा रे
दे तू हमको दुआ रे
आज तू प्रेम का संदेस बरसा रे..
READ MORE - मेघा रे मेघा रे - Megha Re Megha Re (Lata Mangeshkar, Suresh Wadkar)


अपनी तो जैसे-तैसे - Apni To Jaise Taise (Kishore Kumar)

| Friday, June 22, 2012 |

Movie/Album: लावारिस (1981)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

अपनी तो जैसे-तैसे, थोड़ी ऐसे या वैसे
कट जाएगी
आपका क्या होगा जनाब-ए-आली
आपका क्या होगा
अपने आगे ना पीछे, ना कोई ऊपर-नीचे
रोने वाला
ना कोई रोने वाली जनाब-ए-आली
आपका क्या होगा

आप भी मेरी तरह इन्सान की औलाद हैं
आप मुँह माँगी दुआ, हम अनसुनी फ़रियाद हैं
वो जिन्हें सारा ज़माना समझे लावारिस यहाँ
आप जैसे ज़ालिमों के ज़ुल्म की ही ईजाद हैं
गाली हज़ूर की तो, लगती दुआओं जैसी
हम दुआ भी दें तो लगे है गाली
आपका क्या होगा...

आपके माथे से छलके जो पसीना भी कहीं
आसमाँ हिलने लगे और काँप उट्ठे ये ज़मीं
आपका तो ये पसीना ख़ून से भी क़ीमती
और अपने ख़ून की क़ीमत यहाँ कुछ भी नहीं
अपना तो ख़ून पानी, जीना-मरना बेमानी
वक़्त की हर अदा है अपनी देखी-भाली
आपका क्या होगा...
READ MORE - अपनी तो जैसे-तैसे - Apni To Jaise Taise (Kishore Kumar)


मेरे अंगने में - Mere Angne Mein (Amitabh Bachchan)

| Monday, June 18, 2012 |

Movie/Album: लावारिस (1981)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: अमिताभ बच्चन, अलका याग्निक

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है
जो है नाम वाला वही तो बदनाम है
मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है

जिसकी बीवी लम्बी उसका भी बड़ा नाम है
कोठे से लगा दो सीढ़ी का क्या काम है
मेरे अंगने में...

जिसकी बीवी मोटी उसका भी बड़ा नाम है
बिस्तर पे लिटा दो गद्दे का क्या काम है
मेरे अंगने में...

जिसकी बीवी काली उसका भी बड़ा नाम है
आँखों में बसा लो सुरमे का क्या काम है
मेरे अंगने में...

जिसकी बीवी गोरी उसका भी बड़ा नाम है
कमरे में बिठा लो बिजली का क्या काम है
मेरे अंगने में...

जिसकी बीवी छोटी उसका भी बड़ा नाम है
गोद में बिठा लो बच्चे का क्या काम है
मेरे अंगने में...
READ MORE - मेरे अंगने में - Mere Angne Mein (Amitabh Bachchan)


कबके बिछड़े हुए - Kabke Bichhde Hue (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Sunday, June 17, 2012 |

Movie/Album: लावारिस (1981)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: अनजान
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

कबके बिछड़े हुए हम आज कहाँ आ के मिले
जैसे शम्मा से कहीं लौ ये झिलमिला के मिले
कबके बिछड़े हुए...
जैसे सावन से कहीं प्यासी घटा छा के मिले
कबके बिछड़े हुए...

बाद मुद्दत के रात महकी है
दिल धड़कता है साँस बहकी है
प्यार छलका है प्यासी आँखों से
सुर्ख़ होंठों पे आग दहकी है
महकी हवाओं में, बहकी फ़िज़ाओं में, दो प्यासे दिल यूँ मिले
जैसे मयकश कोई साक़ी से डगमगा के मिले
कबके बिछड़े हुए...

दूर शहनाई गीत गाती है
दिल के तारों को छेड़ जाती है
यूँ सपनों के फूल यहाँ खिलते हैं
यूँ दुआ दिल की रंग लाती है
बरसों के बेगाने, उल्फ़त के दीवाने, अनजाने ऐसे मिले
जैसे मनचाही दुआ बरसों आजमा के मिले
कबके बिछड़े हुए...
READ MORE - कबके बिछड़े हुए - Kabke Bichhde Hue (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


कहाँ से आए बदरा - Kahan Se Aaye Badra (Yesudas, Haimanti Shukla)

| Wednesday, March 28, 2012 |

Movie/Album: चश्मे बद्दूर (1981)
Music By: राज कमल
Lyrics By: इंदु जैन
Performed By: येसुदास, हेमंती शुक्ला

कहाँ से आए बदरा
घुलता जाए कजरा

पलकों के सतरंगे दीपक
बन बैठे आँसू की झालर
मोती का अनमोलक हीरा
मिट्टी में जा फिसला
कहाँ से आए बदरा...

नींद पिया के संग सिधारी
सपनों की सूखी फुलवारी
अमृत होठों तक आते ही
जैसे विष में बदला
कहाँ से आए बदरा...

उतरे मेघ या फिर छाये
निर्दय झोंके अगन बढ़ाये
बरसे हैं अब तोसे सावन
रोए मन है पगला
कहाँ से आये बदरा...
READ MORE - कहाँ से आए बदरा - Kahan Se Aaye Badra (Yesudas, Haimanti Shukla)


दिल चीज़ क्या है - Dil Cheez Kya Hai (Asha Bhosle)

| Friday, February 17, 2012 |

Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

दिल चीज़ क्या है, आप मेरी जान लीजिये
बस एक बार मेरा कहा मान लीजिये

इस अंजुमन में आपको आना है बार-बार
दीवार-ओ-दर को गौर से पहचान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

माना के दोस्तों को नहीं दोस्ती का पास
लेकिन ये क्या के गैर का अहसान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...

कहिये तो आसमां को ज़मीं पर उतार लाएं
मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिये
दिल चीज़ क्या है...
READ MORE - दिल चीज़ क्या है - Dil Cheez Kya Hai (Asha Bhosle)


इन आँखों की मस्ती के - In Aankhon Ki Masti Ke (Asha Bhosle)

Movie/Album: उमराव जान (1981)
Music By: खय्याम
Lyrics By: शहरयार
Performed By: आशा भोंसले

इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हज़ारों हैं
इन आँखों से वाबस्ता अफ़साने हज़ारों हैं

इक तुम ही नहीं तन्हाँ, उल्फ़त में मेरी रुसवा
इस शहर में तुम जैसे दीवाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...

इक सिर्फ़ हम ही मय को, आँखों से पिलाते हैं
कहने को तो दुनिया में मयख़ाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...

इस शम्म-ए-फ़रोज़ाँ को, आँधी से डराते हो
इस शम्म-ए-फ़रोज़ाँ के परवाने हज़ारों हैं
इन आँखों की...
READ MORE - इन आँखों की मस्ती के - In Aankhon Ki Masti Ke (Asha Bhosle)


याद आ रही है - Yaad Aa Rahi Hai (Lata Mangeshkar, Amit Kumar)

| Thursday, November 10, 2011 |

Movie/Album: लव स्टोरी (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: लता मंगेशकर, अमित कुमार

याद आ रही है, तेरी याद आ रही है
याद आने से, तेरे जाने से, जान जा रही है

पहले ये न जाना, तेरे बाद ये जाना प्यार में
जीना मुश्किल कर देगा, ये दिल दीवाना प्यार में
जाने कैसे, साँस ये ऐसे, आ जा रही है
याद आ रही है...

ये रुत की रंग-रलियां, ये फूलों की गलियां रो पड़ीं
मेरा हाल सुना तो, मेरे साथ ये कलियां रो पड़ीं
एक नहीं तू, दुनिया आँसू, बरसा रही है
याद आ रही है...

बनते-बनते दुल्हन, प्रीत, हमारी उलझन बन गई
मेरे दिल की धड़कन, मेरी जान की दुश्मन बन गई
कुछ कह-कहके, मुझे रह-रहके, तड़पा रही है
याद आ रही है...
READ MORE - याद आ रही है - Yaad Aa Rahi Hai (Lata Mangeshkar, Amit Kumar)


Labels

Blog Archive