Labels

About Me

Showing posts with label 2001. Show all posts
Showing posts with label 2001. Show all posts

गोरी तेरी आँखें कहें - Gori Teri Aankhein Kahein (Lucky Ali, Kavita Krishnamurthy)

| Friday, September 14, 2012 |

Movie/Album: गोरी तेरी आँखें (2001)
Music By: लकी अली
Lyrics By: असलम
Performed By: लकी अली

गोरी तेरी आँखें कहें, रात भर सोयी नहीं
चंदा देखे चुपके कहीं, और तारे जानते हैं सभी
के किसने दिल ले लिया, किसको दिल दे दिया
ये दिल का लगाना कोई जानता नहीं
गोरी तेरी आँखें...

दिल में तेरी याद बसी तू समझेगा नहीं
जो है मेरे पास है तेरा, मेरा कुछ नहीं
क्यूँ अंखियाँ छुपाऊँ, क्यूँ तुझको सताऊँ
दिल तोड़ के तेरा मैं क्या पाऊं
बोल पिया बोल पिया बोल...

साजन तेरी बातें बड़ी, के मैं रात भर सोयी नहीं
चंदा ने भी देखा नहीं, और तारों को ये मालूम नहीं
कि मैंने तुझे दिल दिया, तेरा दिल ले लिया
मेरा तू ही है बहाना, क्यूँ मानता नहीं
साजन तेरी बातें बड़ी...

आते जाते मौसम जैसे लगते थे सभी
हमने भी तो माँगा रब से अपना भी कोई
दुनिया से बचाऊँ, पलकों में छुपाऊं
दिल जीत के तेरा सबको बताऊँ
सुन गोरी...
गोरी तेरी आँखें...
READ MORE - गोरी तेरी आँखें कहें - Gori Teri Aankhein Kahein (Lucky Ali, Kavita Krishnamurthy)


राधा कैसे न जले - Radha Kaise Na Jale (Lagaan, Asha Bhosle, Udit Narayan)

| Thursday, August 9, 2012 |

Movie/Album: लगान (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By:आशा भोंसले, उदित नारायण, वैशाली

मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले
कभी मुस्काये, कभी छेड़े, कभी बात करे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले

मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले
मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले
बिना सोचे समझे
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले

गोपियाँ तारे हैं, चाँद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास (विश्वास) आधा
कान्हा जी का जो सदा इधर-उधर ध्यान रहे
राधा बेचारी फिर को अपने पे क्या मान रहे
गोपियाँ आनी-जानी हैं
राधा तो मन की रानी है
साँझ सखारे, जमुना किनारे
राधा राधा ही कान्हा पुकारे
बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले
राधा कैसे न जले...

मन में है राधे को कान्हा जो बसाये
तो कान्हा काहे को उसे न बताए
प्रेम की अपनी अलग, बोली अलग, भासा (भाषा) है
बात नैनों से हो, कान्हा की यही आसा (आशा) है
कान्हा के ये जो नैना हैं
जिनमें गोपियों के चैना हैं
मिली नजरिया, हुई बावरिया
गोरी गोरी सी कोई गुजरिया
कान्हा का प्यार किसी गोपी के मन में जो पले
किस लिये राधा जले, राधा जले, राधा जले
रधा कैसे न जले...
READ MORE - राधा कैसे न जले - Radha Kaise Na Jale (Lagaan, Asha Bhosle, Udit Narayan)


पिया बसंती रे - Piya Basanti Re (Ustad Sultan Khan, Chitra)

| Thursday, July 14, 2011 |

Movie/Album: पिया बसंती (2001)
Music By: सन्देश शांडिल्य
Lyrics By: अखिलेश शर्मा
Performed By: उस्ताद सुल्तान खान, चित्रा

पिया बसंती रे
काहे सताए आजा
जाने क्या जादू किया
प्यार की धुन छेड़े जिया
काहे...

बादल ने अंगड़ाई ली जो कभी, लहराया धरती का आँचल
ये पत्ता-पत्ता, ये बूटा-बूटा, छेड़े है कैसी ये हलचल
मनवा ये डोले, जाने क्या बोले
मानेगा ना मेरा जिया
तेरे है हम तेरे पिया
काहे सताए...

पलकों के सिरहाने बैठे, ख्वाब वही जो आने वाले
दिल की गिरहा-गिरहा खोले, मन में प्यार जगाने वाले
सतरंगी सपने बोले रे
काहे सताए...
READ MORE - पिया बसंती रे - Piya Basanti Re (Ustad Sultan Khan, Chitra)


तुम बिन जिया जाए - Tum Bin Jiya Jaaye (Chitra)

| |

Movie/Album: तुम बिन (2001)
Music By: निखिल विनय
Lyrics By: फैज़ अनवर
Performed By: चित्रा

तुम बिन क्या है जीना
क्या है जीना
तुम बिन क्या है जीना

तुम बिन जिया जाए कैसे
कैसे जिया जाए तुम बिन
सदियों से लम्बी हैं रातें
सदियों से लम्बे हुए दिन
आ जाओ लौट कर तुम
ये दिल कह रहा है

फिर शाम-ए-तन्हाई जागी
फिर याद तुम आ रहे हो
फिर जां निकलने लगी है
फिर मुझको तड़पा रहे हो
इस दिल में यादों के मेले हैं
तुम बिन बहुत हम अकेले हैं
आ जाओ...

क्या-क्या न सोचा था मैंने
क्या-क्या न सपने सजाए
क्या-क्या न चाहा था दिल ने
क्या-क्या न अरमां जगाए
इस दिल से तूफ़ां गुजरते हैं
तुम बिन तो जीते न मरते हैं
आ जाओ...
READ MORE - तुम बिन जिया जाए - Tum Bin Jiya Jaaye (Chitra)


ओ पालनहारे - O Paalanhaare (Lata Mangeshkar, Udit Narayan, Sadhana Sargam)

| Thursday, June 16, 2011 |

Movie/Album : लगान (2001)
Music By : ए.आर.रहमान
Lyrics By : जावेद अख्तर
Performed By : लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम
  
ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन, तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन, ये जीवन, तुम्ही ना संवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे
प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को, धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुखसे
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएं निर्बल सुख से
भक्ति को, शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो,
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...
READ MORE - ओ पालनहारे - O Paalanhaare (Lata Mangeshkar, Udit Narayan, Sadhana Sargam)


Labels

Blog Archive