Labels

About Me

Showing posts with label O.P. Naiyyar. Show all posts
Showing posts with label O.P. Naiyyar. Show all posts

इक परदेसी मेरा दिल - Ek Pardesi Mera Dil (Md.Rafi, Asha Bhosle)

| Monday, October 29, 2012 |

Movie/Album: फ़ागुन (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: कमर जलालाबादी
Performed By: आशा भोंसले, मो. रफ़ी

इक परदेसी मेरा दिल ले गया
जाते-जाते मीठा मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा दिल ले गया
मोटी-मोटी अँखियों मे आँसू दे गया

ढूँढ रहे तुझे लाखों दिल वाले
कर दे ओ गोरी ज़रा आँखों से उजाले
आँखों का उजाला परदेसी ले गया
जाते-जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...

उसको बुला दूँ, सामने ला दूँ
क्या मुझे दोगी जो तुमसे मिला दूँ
जो भी मेरे पास था वो सब ले गया
जाते जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...

मेरे परदेसिया की यही है निशानी
अँखियां बिलौर की, शीशे की जवानी
ठण्डी-ठण्डी आहों का सलाम दे गया
जाते जाते मीठा-मीठा ग़म दे गया
कौन परदेसी तेरा...
READ MORE - इक परदेसी मेरा दिल - Ek Pardesi Mera Dil (Md.Rafi, Asha Bhosle)


सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा - Sun Sun Sun Sun Zaalima (Geeta Dutt, Md.Rafi)

| Monday, October 15, 2012 |

Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त, मो. रफ़ी

सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा
प्यार हमको तुमसे हो गया
दिल से मिला ले दिल मेरा
तुझको मेरे प्यार की क़सम

जा जा जा जा बेवफा
कैसा प्यार कैसी प्रीत रे
तू ना किसी का मीत रे
झूठ तेरे प्यार की कसम

प्यार की नज़र से दूर, यूँ न ज़िंदगी गुज़ार
हुस्न तू है, इश्क़ मैं, कर भी ले नज़र को चार
चार मैं नज़र करूँ और फिर हुज़ूर से
पास यूँ न आईए, बात कीजे दूर से
जा जा जा जा बेवफा...

दूर कब तलक रहूँ, फूल तू है रंग मैं
मैं तो हूँ तेरे लिये, डोर तू पतंग मैं
कट गई पतंग जी, डोर अब न डालिये
और किसी के सामने जा के दिल उछालिये
सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा...

बात रह न जाये फिर, वक़्त ये गुज़र न जाये
मेरे प्यार का ये हार, टूट कर बिखर न जाये
प्यार-प्यार कह के तू, दिल मेरा न लूट रे
कह रहा है तू जो बात, हो ना झूठ-मूठ रे
जा जा जा जा बेवफा...
READ MORE - सुन सुन सुन सुन ज़ालिमा - Sun Sun Sun Sun Zaalima (Geeta Dutt, Md.Rafi)


ये लो मैं हारी पिया - Ye Lo Main Haari Piya (Geeta Dutt)

| Sunday, October 14, 2012 |

Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त

ये लो मैं हारी पिया, हुई तेरी जीत रे
काहे का झगड़ा बालम, नई नई प्रीत रे
ये लो मैं...

नये नये दो नैन मिले हैं
नई मुलाकात है
मिलते ही तुम रूठ गये जी
ये भी कोई बात है
जाओ जी माफ़ किया
तू ही मेरा मीत रे
काहे का झगड़ा...

हुई तिहारी संग चलो जी
बैयाँ मेरी थाम के
बंधी बलम किस्मत की डोरी
संग तेरे नाम के
लड़ते ही लड़ते मौसम
जाये नहीं बीत रे
काहे का झगड़ा...

चले किधर को बोलो बाबू
सपनों को लूट के
हाय राम जी रह नहीं जाये
दिल मेरा टूट के
देखो मैं गाली दूंगा
छोड़ दो ये रीत रे
काहे का झगड़ा...
READ MORE - ये लो मैं हारी पिया - Ye Lo Main Haari Piya (Geeta Dutt)


कजरा मुहब्बत वाला - Kajra Mohabbat Wala (Shamshad Begum, Asha Bhosle)

| Tuesday, October 9, 2012 |

Movie/Album: किस्मत (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: शमशाद बेगम, आशा भोंसले

कजरा मुहब्बत वाला
अँखियों में ऐसा डाला
कजरे ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान

दुनिया है मेरे पीछे
लेकिन मैं तेरे पीछे
अपना बना ले मेरी जान
हाय रे मैं तेरे क़ुरबान

आई हो कहाँ से गोरी आँखों में प्यार ले के
चढ़ती जवानी की ये पहली बहार ले के
दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के
झुमका बरेली वाला, कानों में ऐसा डाला
झुमके ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...

मोटर न बंगला माँगूँ, झुमका न हार माँगूँ
दिल को जलाने वाले, दिल का क़रार माँगूँ
सैय्याँ बेदर्दी मेरे, थोड़ा सा प्यार माँगूँ
किस्मत बना दे मेरी, दुनिया बसा दे मेरी
कर ले सगाई मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...

जब से है देखा तुझको, हो गए गुलाम तेरे
अपना बना ले गोरी, आएंगे काम तेरे
अपना ये जीवन सारा लिख देंगे नाम तेरे
कुर्ता ये जाली वाला, उसपर मोतियन की माला
कुर्ते ने ले ली मेरी जान
हाय रे मैं तेरे...
READ MORE - कजरा मुहब्बत वाला - Kajra Mohabbat Wala (Shamshad Begum, Asha Bhosle)


बूझ मेरा क्या नाम रे - Boojh Mera Kya Naam Re (Shamshad Begum)

| Saturday, October 6, 2012 |

Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

बूझ मेरा क्या नाम रे, नदी किनारे गाँव रे
पीपल झूमे मोरे आँगना, ठण्डी ठण्डी छाँव रे

लोग कहे मैं बाँवरी, मेरे उलझे-उलझे बाल
मेरा काला-काला तिल है, मेरे गोरे-गोरे गाल
मैं चली, जिस गली, झूमे सारा गाँव रे
बूझ मेरा क्या...

आज संभल के देखना, बाबूजी हमरी ओर
कहीं दिल से लिपट न जाए, लम्बी जुल्फों की डोर
मैं चली, मन चली, सबका मन ललचाऊं रे
बूझ मेरा क्या...

दिल वालों के बीच में, मेरी अँखियाँ हैं बदनाम
हूँ एक पहेली फिर भी, कोई बूझे मेरा नाम
मैं चली, ले चली, बूझो तो कित जाऊं रे
बूझ मेरा क्या...
READ MORE - बूझ मेरा क्या नाम रे - Boojh Mera Kya Naam Re (Shamshad Begum)


कहीं पे निगाहें - Kahin Pe Nigahein (Shamshad Begum)

Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना
जीने दो ज़ालिम, बनाओ न दीवाना
कहीं पे निगाहें...

कोई न जाने इरादे हैं किधर के
मार न देना तीर नज़र का किसी के जिगर पे
नाज़ुक ये दिल है, बचाना ओ बचाना
कहीं पे निगाहें...

तौबा जी तौबा निगाहों का मचलना
देख-भाल के ऐ दिलवालों पहलू बदलना
क़ाफ़िर अदा की, अदा है मस्ताना
कहीं पे निगाहें...

ज़ख़्मी हैं तेरे, जायें तो कहाँ जायें
तेरे तीर के मारे हुए देते हैं सदायें
कर दो जी घायल, तुम्हारा है ज़माना
कहीं पे निगाहें...

आया शिकारी, ओ पंछी तू सम्भल जा
देख जाल है ज़ुल्फ़ों का, तू चुपके से निकल जा
उड़ जा ओ पंछी, शिकारी है दीवाना
कहीं पे निगाहें...
READ MORE - कहीं पे निगाहें - Kahin Pe Nigahein (Shamshad Begum)


कभी आर कभी पार - Kabhi Aar Kabhi Paar (Shamshad Begum)

| Thursday, October 4, 2012 |

Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम

कभी आर कभी पार लागा तीर-ए-नज़र
सैंया घायल किया रे तूने मोरा जिगर
कभी आर कभी पार...

कितना संभाला बैरी, दो नैनों में खो गया
देखती रह गयी मैं तो, जिया तेरा हो गया
दर्द मिला ये जीवन भर का
मारा ऐसा तीर नज़र का
लूटा चैन, क़रार
कभी आर कभी पार...

पहले मिलन में ये तो दुनियाँ की रीत है
बात में गुस्सा लेकिन दिल ही दिल में प्रीत है
मन ही मन में लड्डू फूटे
नैनों से फुलझड़ियाँ छूटे
होंठों पर तक़रार
कभी आर कभी पार...
READ MORE - कभी आर कभी पार - Kabhi Aar Kabhi Paar (Shamshad Begum)


लाखों है यहाँ दिल वाले - Laakhon Hain Yahan Dil Waale (Mahendra Kapoor)

| Tuesday, September 11, 2012 |

Movie/Album: किस्मत (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: महेंद्र कपूर

लाखों है यहाँ दिल वाले
और प्यार नहीं मिलता
आँखों में किसी की वफ़ा का
इक़रार नहीं मिलता

महफ़िल महफ़िल जा देखा
हर दिल में समा कर देखा
हर साज़ पे गा कर देखा
दिल को कहीं, चैन ना मिला
मैं तो दुनिया में प्यारे, अकेला ही रहा
लाखों है यहाँ दिल वाले...

इस दिल को कहाँ ले जाएँ
कुछ आप अगर फ़रमाएं
तो आप के हम हो जाएँ
कह दो हमें हंसके ज़रा
अजी जो कुछ भी दिल ने तुम्हारे है कहा
लाखों है यहाँ दिल वाले...
READ MORE - लाखों है यहाँ दिल वाले - Laakhon Hain Yahan Dil Waale (Mahendra Kapoor)


जाइए आप कहाँ जायेंगे - Jaaiye Aap Kahan Jaenge (Asha Bhosle)

| Tuesday, September 4, 2012 |

Movie/Album: मेरे सनम (1965)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: आशा भोंसले

जाइए आप कहाँ जायेंगे
ये नजर लौट के फिर आएगी
दूर तक आप के पीछे, पीछे
मेरी आवाज चली जाएगी

आप को प्यार मेरा, याद जहाँ आएगा
कोई काँटा, वहीँ दामन से लिपट जायेगा
जाइए आप कहाँ...

जब उठोगे मेरी बेताब निगाहों की तरह
रोक लेगी कोई डाली मेरी बाँहों की तरह
जाइए आप कहाँ...

देखिये चैन मिलेगा ना कहीं दिल के सिवा
आपका कोई नहीं, कोई नहीं दिल के सिवा
जाइए आप कहाँ...
READ MORE - जाइए आप कहाँ जायेंगे - Jaaiye Aap Kahan Jaenge (Asha Bhosle)


दिल की आवाज़ भी सुन - Dil Ki Aawaaz Bhi Sun (Md.Rafi)

| Thursday, July 5, 2012 |

Movie/Album: हम साया (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: शेवान रिज़वी
Performed By: मो.रफ़ी

दिल की आवाज़ भी सुन
मेरे फ़साने पे न जा
मेरी नज़रों की तरफ़ देख
ज़माने पे न जा

इक नज़र फ़ेर ले जीने की इजाज़त दे दे
रूठने वाले वो पहली सी मुहब्बत दे दे
इश्क़ मासूम है
इलज़ाम लगाने पे न जा
मेरी नज़रों की...

वक़्त इनसान पे ऐसा भी कभी आता है
राह में छोड़ के साया भी चला जाता है
दिन भी निकलेगा कभी
रात के आने पे न जा
मेरी नज़रों की...

मैं हक़ीक़त हूँ ये इक रोज़ दिखाऊँगा तुझे
बेगुनाही पे मुहब्बत की रुलाऊँगा तुझे
दाग दिल के नहीं मिटते हैं
मिटाने पे न जा
मेरी नज़रों की...
READ MORE - दिल की आवाज़ भी सुन - Dil Ki Aawaaz Bhi Sun (Md.Rafi)


उड़े जब-जब जुल्फें तेरी - Uden Jab Jab Zulfein Teri (Asha Bhosle, Md.Rafi)

| Saturday, April 21, 2012 |

Movie/Album: नया दौर (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी, आशा भोंसले

उड़े जब-जब जुल्फें तेरी
कंवारियों का दिल मचले
कंवारियों का दिल मचले, जिन्द मेरिये
जब ऐसे चिकने चेहरे
तो कैसे ना नज़र फिसले
तो कैसे ना नज़र फिसले, जिन्द मेरिये

रुत प्यार करन की आई
के बेरियों के बेर पाक गए
के बेरियों के बेर पक गए, जिन्द मेरिये
कभी डाल इधर भी फेरा
के तक-तक नैन थक गए
के तक-तक नैन थक गए, जिन्द मेरिये

उस गावूं पे सुवर कभी सजके
के जहाँ मेरा यार बस्ता
के जहाँ मेरा यार बस्ता, जिन्द मेरिये
पानी लेने के बहाने आजा
के तेरा मेरा इक रस्ता
के तेरा मेरा इक रस्ता, जिन्द मेरिये

तुझे चाँद के बहाने देखूं
तो छत पर आजा गोरिये
तू छत पर आजा गोरिये, जिन्द मेरिये
अभी छेड़ेंगे गली के सब लड़के
के चाँद बैरी छिप जाने दे
के चाँद बैरी छिप जाने दे, जिन्द मेरिये

तेरी चाल है नागन जैसी
री जोगी तुझे ले जायेंगे
री जोगी तुझे ले जायेंगे, जिन्द मेरिये
जाएँ कहीं भी मगर हम सजना
ये दिल तुझे दे जायेंगे
ये दिल तुझे दे जायेंगे, जिन्द मेरिये
READ MORE - उड़े जब-जब जुल्फें तेरी - Uden Jab Jab Zulfein Teri (Asha Bhosle, Md.Rafi)


मेरा नाम चिन-चिन-चू - Mera Naam Chin Chin Chu (Geeta Dutt)

| Friday, April 20, 2012 |

Movie/Album: हावड़ा ब्रिज (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: क़मर जलालाबादी
Performed By: गीता दत्त

मेरा नाम चिन-चिन-चू
चिन-चिन-चू बाबा चिन-चिन-चू
रात चाँदनी मैं और तू
हेल्लो, मिस्टर, हाउ डु यू डू?

बाबूजी मैं चीन से आई, चीनी जैसा दिल लाई
सिंगापुर का यौवन मेरा, शंघाई की अँगड़ाई
दिल पर रख ले हाथ ज़रा, हो जाए ना पागल तू
मेरा नाम चिन-चिन-चू...

ओ बाबूजी मैं और आप, कितना अच्छा हुआ मिलाप
तुझको देख तबीयत भड़की, अलादीन की मैं हूँ लड़की
फूँक दूँ मंतर छू चू चू, सिंदबाद दी सेलर तू
मेरा नाम चिन-चिन-चू...
READ MORE - मेरा नाम चिन-चिन-चू - Mera Naam Chin Chin Chu (Geeta Dutt)


तारीफ़ करूँ क्या उसकी - Taareef Karoon Kya Uski (Md.Rafi)

| Wednesday, April 18, 2012 |

Movie/Album: कश्मीर की कली (1964)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: मो.रफ़ी

ये चांद सा रोशन चेहरा, ज़ुल्फ़ों का रंग सुनहरा
ये झील सी नीली आँखें, कोई राज़ है इनमें गहरा
तारीफ़ करूँ क्या उसकी, जिसने तुम्हें बनाया

एक चीज़ क़यामत सी है, लोगों से सुना करते थे
तुम्हें देख के मैंने माना, वो ठीक कहा करते थे
वो ठीक कहा करते थे
है चाल में तेरी ज़ालिम, कुछ ऐसी बला का जादू
सौ बार सम्भाला दिल को, पर हो के रहा बेकाबू
तारीफ़ करूँ क्या उसकी...

हर सुबह किरन की लाली, है रंग तेरे गालों का
हर शाम की चादर काली, साया है तेरे बालों का
साया है तेरे बालों का
तू बलखाती एक नदिया, हर मौज तेरी अंगड़ाई
जो इन मौजों में डूबा, उसने ही दुनिया पाई
तारीफ़ करूँ क्या उसकी...

मैं खोज में हूँ मंज़िल के, और मंज़िल पास है मेरे
मुखड़े से हटा दो आंचल, हो जाएँ दूर अंधेरे
हो जाएं दूर अंधेरे
माना के ये जलवे तेरे, कर देंगे मुझे दीवाना
जी भर के ज़रा मैं देखूँ, अंदाज़ तेरा मस्ताना
तारीफ़ करूँ क्या उसकी...
READ MORE - तारीफ़ करूँ क्या उसकी - Taareef Karoon Kya Uski (Md.Rafi)


आँखों ही आँखों में इशारा - Aankhon Hi Aankhon Mein Ishara (Md.Rafi, Geeta Dutt)

| Thursday, April 5, 2012 |

Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: जां निसार अख्तर
Performed By: मो.रफ़ी, गीता दत्त

आँखों ही आँखों में इशारा हो गया
बैठे-बैठे जीने का सहारा हो गया

गाते हो गीत क्यूँ, दिल पे क्यूँ हाथ है
खोए हो किस लिये, ऐसी क्या बात है
ये हाल कब से तुम्हारा हो गया
आँखों ही आँखों में इशारा...

चलते हो झूम के, बदली है चाल भी
नैंनों में रंग है, बिखरे हैं बाल भी
किस दिलरुबा का नज़ारा हो गया
आँखों ही आँखों में इशारा...

अब ना वो ज़ोर है, अब ना वो शोर है
हमको है सब पता, दिल में क्या चोर है
ये चोर कैसे गंवारा हो गया
आँखों ही आँखों में इशारा...

कैसा ये प्यार है, कैसा ये नाज़ है
हम भी तो कुछ सुनें, हमसे क्या राज़ है
अच्छा तो ये दिल हमारा हो गया
आँखों ही आँखों में इशारा...
READ MORE - आँखों ही आँखों में इशारा - Aankhon Hi Aankhon Mein Ishara (Md.Rafi, Geeta Dutt)


बाबूजी धीरे चलना - Babuji Dheere Chalna (Geeta Dutt)

| Sunday, April 1, 2012 |

Movie/Album: आर पार (1954)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: गीता दत्त

बाबूजी धीरे चलना
प्यार में, ज़रा सम्भलना
हाँ बड़े धोखे हैं
बड़े धोखे हैं इस राह में
बाबूजी धीरे चलना

क्यूँ हो खोये हुये सर झुकाये
जैसे जाते हो सब कुछ लुटाये
ये तो बाबूजी पहला कदम है
नज़र आते हैं अपने पराये
हाँ बड़े धोखे हैं...

ये मुहब्बत है ओ भोलेभाले
कर न दिल को ग़मों के हवाले
काम उलफ़त का नाज़ुक बहुत है
आ के होंठों पे टूटेंगे प्याले
हाँ बड़े धोखे हैं...

हो गयी है किसी से जो अनबन
थाम ले दूसरा कोई दामन
ज़िंदगानी की राहें अजब हैं
हो अकेला है तो लाखों हैं दुश्मन
हाँ बड़े धोखे हैं...
READ MORE - बाबूजी धीरे चलना - Babuji Dheere Chalna (Geeta Dutt)


यूँ तो हमने लाख हंसीं - Yun To Humne Lakh Haseen (Md.Rafi)

| Wednesday, February 15, 2012 |

Movie/Album: तुमसा नहीं देखा (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

यूँ तो हमने लाख हंसीं देखे हैं
तुमसा नहीं देखा

उफ़ ये नज़र, उफ़ ये अदा
कौन न अब होगा फ़िदा
ज़ुल्फ़ें हैं या बदलियां
आँखें हैं या बिजलियां
जाने किस किसकी आएगी सज़ा
यूँ तो हमने लाख हंसीं...

तुम भी हंसीं, रुत भी हंसीं
आज ये दिल बस में नहीं
रास्ते ख़ामोश हैं
धड़कने मदहोश हैं
पीये बिन आज हमें चढ़ा हैं नशा
यूँ तो हमने लाख हंसीं...

तुम न अगर, बोलोगे सनम
मर तो नहीं जाएंगे हम
क्या परी या हूर हो
इतनी क्यूँ मग़रूर हो
मान के तो देखो कभी किसी का कहा
यूँ तो हमने लाख हंसीं...
READ MORE - यूँ तो हमने लाख हंसीं - Yun To Humne Lakh Haseen (Md.Rafi)


ये देश है वीर जवानों का - Ye Desh Hai Veer Jawaanon Ka (Md.Rafi)

| Tuesday, July 26, 2011 |

Movie/Album: नया दौर (1957)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मो.रफ़ी

ये देश है वीर जवानों का
अलबेलों का मस्तानों का
इस देश का यारों क्या कहना
ये देश है दुनिया का गहना

यहाँ चौड़ी छाती वीरों की
यहाँ भोली शक्लें हीरों की
यहाँ गाते हैं राँझे मस्ती में
मस्ती में झूमें बस्ती में

पेड़ों में बहारें झूलों की
राहों में कतारें फूलों की
यहाँ हँसता है सावन बालों में
खिलती हैं कलियाँ गालों में

कहीं दंगल शोख जवानों के
कहीं करतब तीर कमानों के
यहाँ नित-नित मेले सजते हैं
नित ढोल और ताशे बजते हैं

दिलबर के लिये दिलदार हैं हम
दुश्मन के लिये तलवार हैं हम
मैदां में अगर हम डट जाएं
मुश्किल है के पीछे हट जाएं
READ MORE - ये देश है वीर जवानों का - Ye Desh Hai Veer Jawaanon Ka (Md.Rafi)


लेके पहला-पहला प्यार - Leke Pehla Pehla Pyar (Shamshad Begum)

| Tuesday, July 12, 2011 |

Movie/Album: सी.आई.डी. (1956)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: शमशाद बेगम, आशा भोंसले, मो.रफ़ी

लेके पहला-पहला प्यार
भर के आँखों में खुमार
जादू नगरी से आया है कोई जादूगर

उसकी दीवानी हाय कहूँ कैसे हो गई
जादूगर चला गया मैं तो यहाँ खो गई
नैना जैसे हुए चार
गया दिल का क़रार
जादू नगरी से...

तुमने तो देखा होगा उसको सितारों
आओ ज़रा मेरे संग मिल के पुकारो
दोनों हो के बेक़रार
ढूँढे तुझको मेरा प्यार
जादू नगरी से...

जब से लगाया तेरे प्यार का काजल
काली-काली बिरहा की रतियां हैं बेकल
आजा मन के श्रृंगार
करे बिन्दिया पुकार
जादू नगरी से...

मुखड़े पे डाले हुए ज़ुल्फ़ों की बदली
चली बलखाती कहाँ रुक जा ओ पगली
नैनों वाली तेरे द्वार
ले के सपने हज़ार
जादू नगरी से...

चाहे कोई चमके जी चाहे कोई बरसे
बचना है मुश्किल पिया जादूगर से
देगा ऐसा मन्तर मार
आखिर होगी तेरी हार
जादू नगरी से...

सुन-सुन बातें तेरी गोरी मुस्काई रे
आई-आई देखो-देखो आई हँसी आई रे
खेले होठों पे बहार
निकला गुस्से से भी प्यार
जादू नगरी से...
READ MORE - लेके पहला-पहला प्यार - Leke Pehla Pehla Pyar (Shamshad Begum)


आइये मेहरबाँ - Aaiye Meherbaan (Asha Bhosle)

| Wednesday, June 29, 2011 |

Movie/Album: हावड़ा ब्रिज (1958)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: आशा भोसले

आइये मेहरबाँ, बैठिये जाने-जाँ
शौक़ से लीजिये जी, इश्क की इम्तहाँ

कैसे हो तुम नौजवाँ, इतने हसीं महमाँ
कैसे करूँ मैं बयाँ, दिल की नहीं है ज़ुबाँ
आइये मेहरबाँ...

देखा मचल के जिधर, बिजली गिरा दी उधर
किसका जला आशियाँ, बिजली को ये क्या खबर
आइये मेहरबाँ...
READ MORE - आइये मेहरबाँ - Aaiye Meherbaan (Asha Bhosle)


आओ हुज़ूर तुमको - Aao Huzoor Tumko (Asha Bhosle)

| Friday, June 24, 2011 |

Movie/Album: किस्मत (1968)
Music By: ओ.पी.नैय्यर
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: आशा भोसले
 
हमसे रौशन हैं चाँद और तारे
हमको दामन समझिये ग़ैरत का
उठ गये हम अगर ज़माने से
नाम मिट जायेगा मुहब्बत का
दिल है नाज़ुक कली से फूलों से
ये न टूटे ख़याल रखियेगा
और अगर आप से यह टूट गया
जान-ए-जां इतना ही समझीयेगा
क्या?
फिर कोई बाँवरी मुहब्बत की
अपनी ज़ुल्फ़ें नहीं सँवारेगी
आरती फिर किसी कन्हैया की
कोई राधा नहीं उतारेगी

आओ हुज़ूर तुमको, सितारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूँ

हमराज़ हमख़याल तो हो, हमनज़र बनो
तय होगा ज़िंदगी का सफ़र, हमसफ़र बनो
चाहत के उजले-उजले नज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम...

लिख दो किताब-ए-दिल पे कोई, ऐसी दास्तां
जिसकी मिसाल दे न sakein, सातों आसमां
बाहों में बाहें डाले, हज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम...
READ MORE - आओ हुज़ूर तुमको - Aao Huzoor Tumko (Asha Bhosle)


Labels

Blog Archive