Labels

About Me

Showing posts with label Hemant Kumar. Show all posts
Showing posts with label Hemant Kumar. Show all posts

कहीं दीप जले कहीं दिल - Kahin Deep Jale Kahin Dil (Lata Mangeshkar)

| Friday, March 30, 2012 |

Movie/Album: बीस साल बाद (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: लता मंगेशकर

कहीं दीप जले कहीं दिल
ज़रा देख ले आ कर परवाने
तेरी कौन सी है मंज़िल
कहीं दीप जले कहीं दिल

मेरा गीत तेरे दिल की पुकार है
जहाँ मैं हूँ वहीं तेरा प्यार है
मेरा दिल है तेरी महफ़िल
ज़रा देख ले आ कर...

ना मैं सपना हूँ ना कोई राज़ हूँ
एक दर्द भरी आवाज़ हूँ
पिया देर न कर आ मिल
ज़रा देख ले आ कर...

दुश्मन हैं हज़ारों यहाँ जान के
ज़रा मिलना नज़र पहचान के
कई रूप में हैं क़ातिल
ज़रा देख ले आ कर...
READ MORE - कहीं दीप जले कहीं दिल - Kahin Deep Jale Kahin Dil (Lata Mangeshkar)


तेरे द्वार खड़ा एक जोगी - Tere Dwaar Khada Ek Jogi (Hemant Kumar)

| Monday, October 17, 2011 |

Movie/Album: नागिन (1954)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: हेमंत कुमार

काशी देखी, मथुरा देखी, देखे तीरथ सारे
कहीं न मन का मीत मिला तो आया तेरे द्वारे

तेरे द्वार खड़ा एक जोगी
ना माँगे यह सोना चाँदी, माँगे दर्शन देवी

दुनिया से मुख मोड़ा, तेरे लिये जग छोड़ा
छोड़ दिया घरबार
बन-बन छाना मैंने, तुझे देवी माना मैंने
सुन ले मेरी पुकार
ना माँगे यह...

करके जतन आया, मन में अगन लाया
अंखियों में दर्शन-प्यास
प्रीत की भीक्षा, प्रेम की दीक्षा
माँग रहा यह दास
ना माँगे यह...
READ MORE - तेरे द्वार खड़ा एक जोगी - Tere Dwaar Khada Ek Jogi (Hemant Kumar)


ज़िन्दगी प्यार की दो चार घड़ी - Zindagi Pyar Ki Do Chaar Ghadi (Hemant Kumar)

| Friday, October 14, 2011 |

Movie/Album: अनारकली (1953)
Music By: सी.रामचन्द्र
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: हेमंत कुमार

ज़िन्दगी प्यार की दो चार घड़ी होती है
चाहे थोड़ी भी हो ये, उम्र बड़ी होती है

ताज या तख़्त या दौलत हो ज़माने भर की
कौन सी चीज़ मोहब्बत से बा दी होती है
ज़िन्दगी प्यार की...

दो मोहब्बत भरे दिल ख़ाक धड़कते हो जहाँ
सबसे लम्बी वो मोहब्बत की घड़ी होती है
ज़िन्दगी प्यार की...
READ MORE - ज़िन्दगी प्यार की दो चार घड़ी - Zindagi Pyar Ki Do Chaar Ghadi (Hemant Kumar)


ज़रा नज़रों से कह दो जी - Zara Nazron Se Keh Do Ji (Hemant Kumar)

| Thursday, October 13, 2011 |

Movie/Album: बीस साल बाद (1962)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: हेमंत कुमार

ज़रा नज़रों से कह दो जी निशाना चूक न जाए
मज़ा जब है तुम्हारी हर अदा क़ातिल ही कहलाए

क़ातिल तुम्हें पुकारूँ, के जान-ए-वफ़ा कहूँ
हैरत में पड़ गया हूँ, के मैं तुमको क्या कहूँ
ज़माना है तुम्हारा, चाहे जिसकी ज़िंदगी ले लो
अगर मेरा कहा मानो तो ऐसे खेल न खेलो
तुम्हारी इस शरारत से, न जाने किसकी मौत आए
ज़रा नज़रों से...

कितनी मासूम लग रही हो तुम
तुमको ज़ालिम कहे
वो झूठा है
ये भोलापन तुम्हारा, ये शरारत और ये शोखी
ज़रूरत क्या तुम्हें तलवार की तीरों की खंजर की
नज़र भर के जिसे तुम देख लो वो खुद ही मर जाए
ज़रा नज़रों से...

हम पे क्यों इस क़दर बिगड़ती हो
छेड़ने वाले तुमको
और भी हैं
बहारों पर करो गुस्सा, उलझती है जो आँखों से
हवाओं पर करो गुस्सा, जो टकराती हैं ज़ुल्फ़ों से
कहीं ऐसा न हो कोई, तुम्हारा दिल भी ले जाए
ज़रा नज़रों से...
READ MORE - ज़रा नज़रों से कह दो जी - Zara Nazron Se Keh Do Ji (Hemant Kumar)


ये नयन डरे डरे - Ye Nayan Dare Dare (Hemant Kumar)

| Wednesday, October 12, 2011 |

Movie/Album: कोहरा (1966)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: हेमंत कुमार

ये नयन डरे-डरे, ये जाम भरे-भरे
ज़रा पीने दो
कल की किसको खबर, इक रात हो के निडर
मुझे जीने दो

रात हसीं, ये चाँद हसीं
पर सबसे हसीं मेरे दिलबर
और तुझसे हसीं तेरा प्यार
तू जाने ना
ये नयन डरे डरे...

प्यार में है जीवन की खुशी
देती है खुशी कई गम भी
मै मान भी लूँ कभी हार
तू माने ना
ये नयन डरे डरे...
READ MORE - ये नयन डरे डरे - Ye Nayan Dare Dare (Hemant Kumar)


तुम्हें याद होगा - Tumhen Yaad Hoga (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, October 11, 2011 |

Movie/Album: सट्टा बाज़ार (1959)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: गुलशन बावरा
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

तुम्हें याद होगा कभी हम मिले थे
मोहब्बत की राहों में मिलके चले थे
भूला दो मोहब्बत में हम-तुम मिले थे
सपना ही समझो के मिलके चले थे

डूबा हूँ ग़म की गहराइयों में
सहारा हैं यादों का तन्हाईयों में
तुम्हें याद...

कहीं और दिल की दुनिया बसा लो
क़सम है तुम्हें वो क़सम तोड़ डालो
तुम्हें याद...

नई दिल की दुनिया बसा न सकूँगा
जो भूले हो तुम वो भुला न सकूँगा
तुम्हें याद...

अगर ज़िंदगी हो अपनी ही बस में
तुम्हारी क़सम हम न भूलें वो क़समें
तुम्हें याद...
READ MORE - तुम्हें याद होगा - Tumhen Yaad Hoga (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)


तुम पुकार लो - Tum Pukar Lo (Hemant Kumar)

| Monday, October 10, 2011 |

Movie/Album: ख़ामोशी (1969)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: हेमंत कुमार

तुम पुकार लो, तुम्हारा इन्तज़ार है
ख़्वाब चुन रही है रात, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है

होंठ पे लिये हुए दिल की बात हम
जागते रहेंगे और कितनी रात हम
मुख़्तसर सी बात है, तुमसे प्यार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...

दिल बहल तो जायेगा इस ख़याल से
हाल मिल गया तुम्हारा अपने हाल से
रात ये क़रार की, बेक़रार है
तुम्हारा इन्तज़ार है...

READ MORE - तुम पुकार लो - Tum Pukar Lo (Hemant Kumar)


तेरी दुनिया में जीने से - Teri Duniya Mein Jeene Se (Hemant Kumar)

| Friday, October 7, 2011 |

Movie/Album: हाउस नंबर ४४ (1955)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: हेमंत कुमार

तेरी दुनिया में जीने से तो बेहतर है कि मर जाएं
वही आँसू, वही आहें, वही ग़म हैं जिधर जाएं

कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जाता
वही बेगाने चेहरे हैं, जहाँ पहुँचे, जिधर जाएं
तेरी दुनिया में...

अरे ओ आसमाँ वाले बता इसमें बुरा क्या है
खुशी के चार झोंके गर, इधर से भी, गुज़र जाएं
तेरी दुनिया में...
READ MORE - तेरी दुनिया में जीने से - Teri Duniya Mein Jeene Se (Hemant Kumar)


सुन जा दिल की दास्तां - Sun Ja Dil Ki Dastan (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

| Wednesday, October 5, 2011 |

Movie/Album: जाल (1952)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

लता मंगेशकर, हेमंत कुमार
ये रात ये चाँदनी फिर कहाँ, सुन जा दिल की दास्तां
चाँदनी रातें प्यार की बातें खो गयी जाने कहाँ

आती है सदा तेरी, टूटे हुए तारों से
आहट तेरी सुनती हूँ, खामोश नज़ारों से
भीगी हवा, उमड़ी घटा, कहती है तेरी कहानी
तेरे लिये, बेचैन है, शोलों में लिपटी जवानी
सीने मे बलखा रहा है धुआं
सुन जा दिल...

लहरों के लबों पर हैं, खोये हुए अफ़साने
गुलज़ार उम्मीदों के, सब हो गये वीराने
तेरा पता, पाऊं कहाँ, सूने हैं सारे ठिकाने
जाने कहाँ, गुम हो गये, जा के वो अगले ज़माने
बरबाद है आरज़ू का जहाँ, सुन जा दिल की दास्तां

हेमंत कुमार
ये रात ये चाँदनी फिर कहाँ
सुन जा दिल की दास्ताँ

पेड़ों की शाखों पे सोई-सोई चाँदनी
तेरे खयालों में खोई-खोई चाँदनी
और थोड़ी देर में, थक के लौट जाएगी
रात ये बहार की, फिर कभी न आएगी
दो एक पल और है ये समां
सुन जा...

लहरों के होंठों पे धीमा-धीमा राग है
भीगी हवाओं में ठंडी-ठंडी आग है
इस हसीन आग में, तू भी जलके देख ले
ज़िंदगी के गीत की, धुन बदल के देख ले
खुलने दे अब धड़कनों की ज़बाँ
सुन जा...

जाती बहारें हैं, उठती जवानियाँ
तारों के छाँव में कहले कहानियाँ
एक बार चल दिये, गर तुझे पुकार के
लौटकर न आएंगे, क़ाफ़िले बहार के
आजा अभी ज़िंदगी है जवाँ
सुन जा...
READ MORE - सुन जा दिल की दास्तां - Sun Ja Dil Ki Dastan (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)


न ये चाँद होगा - Na Ye Chand Hoga (Hemant Kumar, Geeta Dutt)

| Tuesday, October 4, 2011 |

Movie/Album: शर्त (1954)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: एस.एच.बिहारी
Performed By: हेमंत कुमार, गीता दत्त

न ये चाँद होगा न तारे रहेंगे
मगर हम हमेशा तुम्हारे रहेंगे

बिछड़कर चले जाएं तुमसे कहीं
तो ये ना समझना मुहब्बत नहीं
जहाँ भी रहे हम तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...

ज़माना अगर कुछ कहे भी तो क्या
मगर तुम न कहना हमें बेवफ़ा
तुम्हारे लिये हैं तुम्हारे रहेंगे
न ये चाँद होगा...

ये होगा सितम हमने पहले न जाना
बना भी न था, जल गया आशियाना
कहाँ अब मोहब्बत के मारे रहेंगे
न ये चाँद होगा..
READ MORE - न ये चाँद होगा - Na Ye Chand Hoga (Hemant Kumar, Geeta Dutt)


न तुम हमें जानो - Na Tum Humein Jaano (Hemant Kumar, Suman Kalyanpur)

| Monday, October 3, 2011 |

Movie/Album: बात एक रात की (1962)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: हेमंत कुमार, सुमन कल्यानपुर

न तुम हमें जानो, न हम तुम्हें जानें
मगर लगता है कुछ ऐसा, मेरा हमदम मिल गया

ये मौसम ये रात चुप है, ये होंठों की बात चुप है
खामोशी सुनाने लगी, है दास्तां
नज़र बन गई है, दिल की ज़ुबां
न तुम हमें...

मुहब्बत के मोड़ पे हम, मिले सबको छोड़ के हम
धड़कते दिलों का ले के ये कारवां
चले आज दोनों, जाने कहाँ
न तुम हमें...
READ MORE - न तुम हमें जानो - Na Tum Humein Jaano (Hemant Kumar, Suman Kalyanpur)


जाने वो कैसे लोग - Jaane Wo Kaise Log (Hemant Kumar)

| Sunday, October 2, 2011 |

Movie/Album: प्यासा (1957)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: हेमंत कुमार

जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला
हमने तो जब कलियाँ माँगी काँटों का हार मिला

खुशियों की मंज़िल ढूँढी तो ग़म की गर्द मिली
चाहत के नग़मे चाहे तो आहें सर्द मिली
दिल के बोझ को दूना कर गया जो ग़मखार मिला
हमने तो जब...

बिछड़ गया हर साथी देकर पल दो पल का साथ
किसको फ़ुरसत है जो थामे दीवानों का हाथ
हमको अपना साया तक अक्सर बेज़ार मिला
हमने तो जब...

इसको ही जीना कहते हैं तो यूँ ही जी लेंगे
उफ़ न करेंगे लब सी लेंगे आँसू पी लेंगे
ग़म से अब घबराना कैसा, ग़म सौ बार मिला
हमने तो जब...
READ MORE - जाने वो कैसे लोग - Jaane Wo Kaise Log (Hemant Kumar)


ऐ दिल अब कहीं न जा - Ae Dil Ab Kahin Na Ja (Hemant Kumar)

| Saturday, October 1, 2011 |

Movie/Album: ब्लफमास्टर (1963)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: राजिंदर कृषण
Performed By: हेमंत कुमार

ऐ दिल अब कहीं न जा
ना किसी का मैं, ना कोई मेरा

जब चले हम, राह उलझी, प्यार दुनिया ने किया
राह सीधी जब मिली तो सबने ठुकरा दिया
ऐ दिल अब...

ना किसी को चाह मेरी, ना किसी को इंतज़ार
किस लिये फिर मुड़ के पीछे देखना बार-बार
ऐ दिल अब...
READ MORE - ऐ दिल अब कहीं न जा - Ae Dil Ab Kahin Na Ja (Hemant Kumar)


या दिल की सुनो - Ya Dil Ki Suno (Hemant Kumar)

| Thursday, September 29, 2011 |

Movie/Album: अनुपमा (1966)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: कैफ़ी आज़मी
Performed By: हेमंत कुमार

या दिल की सुनो दुनियावालों
या मुझको अभी चुप रहने दो
मैं ग़म को खुशी कैसे कह दूँ
जो कहते हैं उनको कहने दो

ये फूल चमन में कैसा खिला
माली की नज़र में प्यार नहीं
हँसते हुए क्या-क्या देख लिया
अब बहते हैं आँसू बहने दो
या दिल की सुनो...

एक ख़्वाब खुशी का देखा नहीं
देखा जो कभी तो भूल गये
माना हम तुम्हें कुछ दे ना सके
जो तुमने दिया वो सहने दो
या दिल की सुनो...

क्या दर्द किसी का लेगा कोई
इतना तो किसी में दर्द नहीं
बहते हुए आँसू और बहें
अब ऐसी तसल्ली रहने दो
या दिल की सुनो...
READ MORE - या दिल की सुनो - Ya Dil Ki Suno (Hemant Kumar)


ओ नींद न मुझको आए - O Neend Na Mujhko Aaye (Hemant Kumar, Lata Mangeskar)

| Wednesday, September 28, 2011 |

Movie/Album: पोस्ट बॉक्स ९९९ (1958)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: पी.एल.संतोषी
Performed By: हेमंत कुमार, लता मंगेशकर

ओ नींद न मुझको आए
दिल मेर घबराए
चुपके-चुपके, कोई आ के
सोया प्यार जगाए

सोया हुआ सँसार है
मैं जागूँ यहाँ, तू जागे वहाँ
एक दिल में दर्द दबाए
ओ नींद न...

इक बीच में दीवार है
मैं तड़पूँ यहाँ, तू तड़पे वहाँ
हाय चैन जिया नहीं पाए
ओ नींद न...

मैं हूँ यहाँ बेक़रार, तू है वहाँ बेक़रार
मैं गाऊँ यहाँ, तू गाये वहाँ
दिल को दिल बहलाए
ओ नींद न...
READ MORE - ओ नींद न मुझको आए - O Neend Na Mujhko Aaye (Hemant Kumar, Lata Mangeskar)


याद किया दिल ने - Yaad Kiya Dil Ne (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)

| Tuesday, September 27, 2011 |

Movie/Album: पतिता (1953)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: हसरत जयपुरी
Performed By: लता मंगेशकर, हेमंत कुमार

याद किया दिल ने कहाँ हो तुम
झूमती बहार ऐ कहाँ हो तुम
प्यार से पुकार लो जहाँ हो तुम

खो गये हो आज किस खयाल में
दिल फ़ंसा है बेबसी के जाल में
मतलबी जहां मेहरबां हो तुम
याद किया दिल ने...

रात ढल चुकी है सुबह हो गयी
मैं तुम्हारी याद ले के खो गयी
अब तो मेरी दास्ताँ हो तुम
याद किया दिल ने...

तुम तो मेरे ज़िंदगी के बाग़ हो
तुम तो मेरी राह के चिराग़ हो
मेरे लिये आसमाँ हो तुम
याद किया दिल ने...
READ MORE - याद किया दिल ने - Yaad Kiya Dil Ne (Hemant Kumar, Lata Mangeshkar)


हमने देखी है उन आँखों की - Humne Dekhi Hai Un Aankhon Ki (Lata Mangeshkar)

| Friday, August 19, 2011 |

Movie/Album: खामोशी (1969)
Music By: हेमंत कुमार
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: लता मंगेशकर

हमने देखी है उन आँखों की महकती ख़ुशबू
हाथ से छू के इसे रिश्तों का इल्ज़ाम न दो
सिर्फ़ एहसास है ये रूह से महसूस करो
प्यार को प्यार ही रहने दो कोई नाम न दो

प्यार कोई बोल नहीं, प्यार आवाज़ नहीं
एक ख़ामोशी है, सुनती है, कहा करती है
न ये बुझती है, न रुकती है, न ठहरी है कहीं
नूर की बूँद है सदियों से बहा करती है
सिर्फ एहसास...

मुस्कुराहट सी खिली रहती है आँखों में कहीं
और पलकों पे उजाले से झुके रहते हैं
होंठ कुछ कहते नहीं, काँपते होंठों पे मगर
कितने ख़ामोश से अफ़साने रुके रहते हैं
सिर्फ़ एहसास...
READ MORE - हमने देखी है उन आँखों की - Humne Dekhi Hai Un Aankhon Ki (Lata Mangeshkar)


इन्साफ की डगर पे - Insaaf Ki Dagar Pe (Hemant Kumar)

| Friday, July 22, 2011 |

Movie/Album: गंगा जमुना (1961)
Music By: नौशाद
Lyrics By: शकील बदायुनी
Performed By: हेमंत कुमार

इन्साफ की डगर पे, बच्चों दिखाओ चल के
ये देश है तुम्हारा, नेता तुम्हीं हो कल के

दुनिया के रंज सहना और कुछ ना मुँह से कहना
सच्चाईयों के बल पे, आगे को बढ़ते रहना
रख दोगे एक दिन तुम, संसार को बदल के
इन्साफ की डगर पे...

अपने हों या पराए, सब के लिए हो न्याय
देखो कदम तुम्हारा, हरगिज़ ना डगमगाए
रस्ते बड़े कठिन हैं, चलना संभल-संभल के
इन्साफ की डगर पे...

इन्सानियत के सर पे, इज़्ज़त का ताज रखना
तन मन की भेंट देकर, भारत की लाज रखना
जीवन नया मिलेगा, अंतिम चिता में जल के
इन्साफ की डगर पे...
READ MORE - इन्साफ की डगर पे - Insaaf Ki Dagar Pe (Hemant Kumar)


Labels

Blog Archive