Labels

About Me

Showing posts with label Atul Gogavale. Show all posts
Showing posts with label Atul Gogavale. Show all posts

अभी मुझमें कहीं - Abhi Mujh Mein Kahin (Sonu Nigam)

| Monday, February 27, 2012 |

Movie/Album: अग्निपथ (2012)
Music By: अजय गोगावले, अतुल गोगावले
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: सोनू निगम

अभी मुझमें कहीं, बाक़ी थोड़ी सी है ज़िन्दगी
जगी धड़कन नयी, जाना जिंदा हूँ मैं तो अभी
कुछ ऐसी लगन, इस लम्हें में है
ये लम्हां कहाँ था मेरा
अब है सामने, इससे छू लूं ज़रा
मर जाऊं या जी लूं ज़रा
खुशियाँ चूम लूं, या रो लूं ज़रा
मर जाऊं या जी लूं ज़रा

धूप में जलते ही तन को, छाया पेड़ की मिल गयी
रूठे बच्चे की हंसी जैसे, फुसलाने से फिर खिल गयी
कुछ ऐसा ही अब महसूस दिल को हो रहा है
बरसों के पुराने ज़ख्म पे मरहम लगा सा है
कुछ एहसास है, इस लम्हें में है
ये लम्हां कहाँ था मेरा
अब है सामने...

डोर से टूटी पतंग जैसी, थी ये जिंदगानी मेरी
आज हो कल हो मेरा ना हो
हर दिन थी कहानी मेरी
इक बंधन नया पीछे से अब मुझको बुलाये
आने वाले कल की क्यूँ फिकर मुझको सता जाए
इक ऐसी चुभन इस लम्हें में है
ये लम्हां कहाँ था मेरा
अब है सामने...
READ MORE - अभी मुझमें कहीं - Abhi Mujh Mein Kahin (Sonu Nigam)


ओ सैयां - O Saiyyan (Agneepath, Roop Kumar Rathod)

| Tuesday, January 31, 2012 |

Movie/Album: अग्निपथ (2012)
Music By: अतुल-अजय गोगावले
Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
Performed By: रूप कुमार राठोड़

मेरी अधूरी कहानी, लो दास्ताँ बन गयी
तूने छुआ आज ऐसे, मैं क्या से क्या बन गयी
सहमे हुए, सपने मेरे, हौले-हौले अंगड़ाईयाँ ले रहे
ठहरे हुए, लम्हें मेरे, नयी-नयी गहराईयाँ ले रहे

ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान
करने लगी है
इतना करम क्यूँ ना जाने
करवट लेने लगे हैं
अरमान फिर भी
है आँख नम क्यूँ ना जाने
ओ सैयां...

ओढूं तेरी काया, सोलह श्रृंगार मैं सजा लूं
संगम की ये रैना, इसमें त्यौहार मैं मना लूं
खुशबु तेरी छू के, कस्तूरी हो जाऊं
कितनी फीकी थी मैं, सिन्दूरी हो जाऊं
सुर से ज़रा, बहकी हुई, मेरी दुनिया थी बड़ी बेसुरी
सुर में तेरे, ढलने लगी, बनी रे पिया मैं, बनी बांसुरी
ज़िन्दगी ने पहनी है मुस्कान...

मेरे आसमां से, जो हमेशा
गुमशुदा थे, चाँद तारे
तूने, गर्दिशों की, लय बदल दी
लौट आये, आज सारे
ओ सैयां...
READ MORE - ओ सैयां - O Saiyyan (Agneepath, Roop Kumar Rathod)


साथिया - Saathiya (Shreya Ghoshal, Singham)

| Saturday, September 10, 2011 |

Movie/Album: सिंघम (2011)
Music By: अजय गोगावले, अतुल गोगावले
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By:श्रेया घोषाल, अजय गोगावले

साथिया
पगले से दिल ने ये क्या किया
चुन लिया
तुझको दीवाने ने चुन लिया

दिल तो उड़ा-उड़ा रे
आसमान में बादलों के संग
ये तो मचल-मचल के
गा रहा है सुन नयी सी धुन

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल ये तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

अच्छे लगे, दिल को मेरे, हर तेरी बात रे
साया तेरा, बन के चलूँ, इतना है ख्वाब रे
काँधे पे सर, रख के तेरे, कट जाये रात रे
बीते ये दिन, थामे तेरा, हाथों में हाथ रे
ये क्या हुआ, मुझे मेरा ये दिल
फिसल-फिसल गया
ये क्या हुआ, मुझे मेरा जहां
बदल-बदल गया
बदमाश दिल तो...

नींदें नहीं, चैना नहीं, बदलूं में करवटें
तारे गिनूँ, या मैं गिनूँ, चादर की सलवटें
यादों में तू, ख्वाबों में तू, तेरी ही चाहतें
जाऊं जिधर, ढूँढा करूँ, तेरी ही आहटें
ये जो है दिल मेरा, ये दिल सुना ना
कह रहा यही
वो भी क्या ज़िन्दगी, है ज़िन्दगी कि
जिसमें तू नहीं
बदमाश दिल तो...
READ MORE - साथिया - Saathiya (Shreya Ghoshal, Singham)


Labels

Blog Archive