Labels

About Me

Showing posts with label Rakshabandhan Songs. Show all posts
Showing posts with label Rakshabandhan Songs. Show all posts

मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)

| Monday, November 5, 2012 |

Movie/Album: सच्चा झूठा (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: किशोर कुमार

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया
सज के आएँगे दूल्हे राजा
भईया राजा बजाएगा बाजा

अपने पसीने को मोती कर दूँगा
मोतियों से बहना की माँग भर दूँगा
आएगी बारात देखेगी सारी दुनिया
होंगे लाखों में एक दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सोलह सिंगार मेरी बहना करेगी
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी
बहना के होंठों पे झूलेगी नथनिया
और झूमेंगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सेज पे बैठेगी वो डोली पे चलेगी
धरती पे बहना रानी पाँव न धरेगी
पलकों की पालकी पे बहना को बिठा के
ले जाएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सजना के घर चली जाएगी जो बहना
होंठ हँसेंगे मेरे रोएँगे ये नैना
रखिया के रोज़ रानी बहना को बुलाऊँगा
ले के आएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...
READ MORE - मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)


भैया मेरे राखी के बंधन - Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan (Lata Mangeshkar)

| Sunday, November 4, 2012 |

Movie/Album: छोटी बहन (1959)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: लता मंगेशकर

भैया मेरे, राखी के बंधन को निभाना
भैया मेरे, छोटी बहन को ना भुलाना
देखो ये नाता निभाना
भैया मेरे राखी...

ये दिन ये त्यौहार खुशी का, पावन जैसे नीर नदी का
भाई के उजले माथे पे, बहन लगाए मंगल टीका
झूमे ये सावन सुहाना
भैया मेरे राखी के बंधन...

बाँध के हमने रेशम डोरी, तुमसे वो उम्मीद है जोड़ी
नाज़ुक है जो सांस के जैसे, पर जीवन भर जाए न तोड़ी
जाने ये सारा ज़माना
भैया मेरे राखी के बंधन...

शायद वो सावन भी आए, जो पहला सा रंग न लाए
बहन पराए देश बसी हो, अगर वो तुम तक पहुँच न पाए
याद का दीपक जलाना
भैया मेरे राखी के बंधन...
READ MORE - भैया मेरे राखी के बंधन - Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan (Lata Mangeshkar)


बहना ने भाई की कलाई - Behna Ne Bhai Ki Kalai (Suman Kalyanpur)

| Saturday, November 3, 2012 |

Movie/Album: रेशम की डोरी (1974)
Music By: शंकर-जयकिशन
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: सुमन कल्यानपुर

बहना ने भाई की कलाई से प्यार बाँधा है
प्यार के दो तार से, सँसार बाँधा है
रेशम की डोरी से सँसार बाँधा है

सुंदरता में जो कन्हैया है
ममता में यशोदा मईया है
वो और नहीं दूजा कोई
वो तो मेरा राजा भईया है
बहना ने भाई की कलाई से...

मेरा फूल है तू, तलवार है तू
मेरी लाज का पहरेदार है तू
मैं अकेली कहाँ इस दुनिया में
मेरा सारा सँसार है तू
बहना ने भाई की कलाई से...

हमें दूर भले किस्मत कर दे
अपने मन से न जुदा करना
सावन के पावन दिन भईया
बहना को याद किया करना
बहना ने भाई की कलाई से...
READ MORE - बहना ने भाई की कलाई - Behna Ne Bhai Ki Kalai (Suman Kalyanpur)


ये राखी बंधन है ऐसा - Ye Rakhi Bandhan Hai Aisa (Mukesh, Lata Mangeshkar)

| Friday, November 2, 2012 |

Movie/Album: बेईमान (1972)
Music By: शंकर जयकिशन
Lyrics By: वर्मा मलिक
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

ये राखी बंधन है ऐसा
जैसे चँदा और किरण का
जैसा बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन है ऐसा...

दुनिया की जितनी बहनें हैं
उन सबकी श्रद्धा इसमें है
है धरम करम भईया का ये
बहना की रक्षा इसमें है
जैसे सुभद्रा और किशन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन है ऐसा...

छोटी बहना चूम के माथा
भईया तुझे दुआ दे
सात जनम की उम्र मेरी
तुझको भगवन लगा दे
अमर प्यार है भाई बहन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन है ऐसा...

आज खुशी के दिन भाई के
भर-भर आए नैना
कदर बहन की उनसे पूछो
जिनकी नहीं है बहना
मोल नहीं कोई इस बंधन का
जैसे बदरी और पवन का
जैसे धरती और गगन का
ये राखी बंधन है ऐसा...
READ MORE - ये राखी बंधन है ऐसा - Ye Rakhi Bandhan Hai Aisa (Mukesh, Lata Mangeshkar)


चंदा रे मेरे भईया से - Chanda Re Mere Bhaiya Se (Lata Mangeshkar)

| Thursday, November 1, 2012 |

Movie/Album: चम्बल की कसम (1979)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: लता मंगेशकर

चंदा रे मेरे भईया से कहना
बहना याद करे
चँदा रे मेरे भईया...

क्या बतलाऊँ कैसा है वो
बिलकुल तेरे जैसा है वो
तू उसको पहचान ही लेगा
देखेगा तो जान ही लेगा
तू सारे सँसार में चमके
हर बस्ती हर गाँव में दमके
कहना अब घर वापस आ जा
तू है घर का गहना
बहना याद करे
चंदा रे...

राखी के धागे सब लाएं
कहना अब न राह दिखाए
माँ के नाम की कसमें देना
भेंट मेरी के रसमें देना
पूछना उस रूठे भाई से
भूल हुई क्या माँ-जाई से
बहन पराया धन है कहना
उस संग सदा नहीं रहना
बहना याद करे
चंदा रे मेरे भईया...
READ MORE - चंदा रे मेरे भईया से - Chanda Re Mere Bhaiya Se (Lata Mangeshkar)


मेरे भैया मेरे चंदा - Mere Bhaiya Mere Chanda (Asha Bhosle)

| Wednesday, October 31, 2012 |

Movie/Album: काजल (1965)
Music By: रवि
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: आशा भोंसले

मेरे भैया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रतन
तेरे बदले मैं जमाने की कोई चीज़ ना लूं

तेरी साँसोँ की कसम खाके, हवा चलती है
तेरे चेहरे की झलक पा के बहार आती है
एक पल भी मेरी नज़रों से जो तू ओझल हो
हर तरफ मेरी नज़र तुझको पुकार आती है
मेरे भैया मेरे चंदा...

तेरे सेहरे की महकती हुई लड़ियों के लिए
अनगिनत फूल ऊम्मीदोँ के चुने हैं मैंने
वो भी दिन आये कि उन ख्वाबोँ के ताबीर मिले
तेरी खातिर जो हंसीं ख्वाब बुने हैं मैंने
मेरे भैया मेरे चंदा...
READ MORE - मेरे भैया मेरे चंदा - Mere Bhaiya Mere Chanda (Asha Bhosle)


रंग-बिरंगी राखी लेके - Rang Birangi Rakhi Lekar (Lata Mangeshkar)

Movie/Album: अनपढ़ (1962)
Music By: मदन मोहन
Lyrics By: राजा मेहदी अली खान
Performed By: लता मंगेशकर

रंग-बिरंगी राखी लेके आई बहना
राखी बँधवा ले मेरे वीर

मैं ना चाँदी, ना सोने के हार माँगूँ
अपने भईया का थोड़ा सा प्यार माँगूँ
थोड़ा सा प्यार माँगूँ, सोना हज़ार माँगूँ
इस राखी में प्यार छुपा ले लाई बहना
राखी बँधवाले मेरे वीर...

नीले अम्बर से तारे उतार लाऊँ
या मैं चँदा की किरणों के हार लाऊँ
किरणों के हार लाऊँ, हँस के बहार लाऊं
प्यार के बदले बन बन के लहराई बहना
राखी बँधवाले मेरे वीर...

कभी भईया ये बहना न पास होगी
कहीं परदेस बैठी उदास होगी
बहना उदास होगी, मिलने की आस होगी
जाने कौन बिछड़ जाए कब भाई-बहना
राखी बँधवाले मेरे वीर...
READ MORE - रंग-बिरंगी राखी लेके - Rang Birangi Rakhi Lekar (Lata Mangeshkar)


फूलों का तारों का - Phoolon Ka Taaron Ka (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar)

Movie/Album: हरे रामा हरे कृष्णा (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

फूलों का, तारों का, सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर, हमें संग रहना है

किशोर कुमार
जबसे मेरी आँखों से हो गयी तू दूर
तबसे सारे जीवन के सपने हैं चूर
आँखों में नींद ना मन में चैना है
एक हजारों में...

देखो हम तुम दोनों हैं इक डाली के फूल
मैं ना भूला, तू कैसे मुझको गई भूल
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है
एक हजारों में...

जीवन के दुखों से यूँ लड़ते नहीं हैं
ऐसे बच के सच से गुज़रते नहीं हैं
सुख की है चाह तो, दुःख भी सहना है
एक हज़ारों में...

लता
ये न जाना दुनिया ने, तू है क्यों उदास
तेरी प्यासी आँखों में, प्यार की है प्यास
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है
एक हजारों में...

भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू
प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू
डैडी का, मम्मी का, सबका कहना है
सारी उमर हमें...
READ MORE - फूलों का तारों का - Phoolon Ka Taaron Ka (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar)


Labels

Blog Archive