Labels

About Me

Showing posts with label Chalti Ka Naam Gaadi. Show all posts
Showing posts with label Chalti Ka Naam Gaadi. Show all posts

बाबू समझो इशारे - Babu Samjho Ishaare (Kishore Kumar, Manna Dey)

| Wednesday, April 4, 2012 |

Movie/Album: चलती का नाम गाड़ी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, मन्ना डे

बाबू समझो इशारे
हौरन पुकारे
पम पम पम
यहाँ, चलती को गाड़ी
कहते हैँ प्यारे
पम पम पम

सौ बातों की एक बात यही है
क्या भला तो क्या बुरा कामयाबी में ज़िंदगी है
टूटी-फूटी सही चल जाए ठीक है
सच्ची-झूठी सही चल जाए ठीक है
आड़ी-तिरछी चला-चला के झूम
बाबू समझो इशारे...

इतनी सी बात न समझा ज़माना
आदमी जो चलता रहे तो मिल जाए हर ख़ज़ाना
शोहरत है चीज़ क्या चलने का नाम है
इज़्ज़त है चीज़ क्या चलने का नाम है
आड़ी-तिरछी चला-चला के झूम
बाबू समझो इशारे...

हिलमिल के चलना यूँ ही साथी
अरे बंद मुट्ठी लाख की और खुले तो प्यारे ख़ाक की
मुश्किल जो आ पड़े ठोकर से टाल दे
परबत भी हो खड़े हिलमिल के टाल दे
जो समझा ये उसी की मची धूम
बाबू समझो इशारे...
READ MORE - बाबू समझो इशारे - Babu Samjho Ishaare (Kishore Kumar, Manna Dey)


एक लड़की भीगी-भागी सी - Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si (Kishore Kumar)

| Tuesday, April 3, 2012 |

Movie/Album: चलती का नाम गाड़ी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

एक लड़की भीगी-भागी सी
सोती रातों में जागी सी
मिली एक अजनबी से
कोई आगे ना पीछे
तुम ही कहो ये कोई बात है

दिल ही दिल में जली जाती है
बिगड़ी-बिगड़ी चली आती है
मचली-मचली घर से निकली
पगली सी काली रात में
मिली इक अजनबी से...

डगमग-डगमग लहकी-लहकी
भूली भटकी बहकी-बहकी
बलखाती हुई, इठलाती हुई
सावन की सूनी रात में
मिली इक अजनबी से...

तन भीगा है, सर गीला है
उस का कोई पेंच भी ढीला है
तनती झुकती, चलती रुकती
निकली अंधेरी रात में
मिली इक अजनबी से...
READ MORE - एक लड़की भीगी-भागी सी - Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si (Kishore Kumar)


हाल कैसा है जनाब का - Haal Kaisa Hai Janab Ka (Asha Bhosle, Kishore Kumar)

Movie/Album: चलती का नाम गाडी (1958)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

हाल कैसा है जनाब का
क्या खयाल है आपका
तुम तो मचल गये, ओ ओ ओ
यूँ ही फ़िसल गये, आ आ आ

बहकी, बहकी, चले है पवन, जो उड़े है तेरा आँचल
छोड़ो, छोड़ो, देखो-देखो गोरे-गोरे काले-काले बादल
कभी कुछ कहती है, कभी कुछ कहती है
ज़रा नज़र को संभालना
हाल कैसा है जनाब का...

पगली, पगली, कभी तूने सोचा रस्ते में गये मिल क्यों
पगले, पगले, तेरी बातों-बातों में धड़कता है दिल क्यों
कभी कुछ कहती है, कभी कुछ कहती है
ज़रा नज़र को संभालना
हाल कैसा है जनाब का...

कहो जी, कहो जी, रोज़ तेरे संग यूँ ही दिल बहलायें क्या
सुनो जी, सुनो जी, समझ सको तो खुद समझो बताएं क्या
कभी कुछ कहती है, कभी कुछ कहती है
ज़रा नज़र को सम्भालना
हाल कैसा है जनाब का...
READ MORE - हाल कैसा है जनाब का - Haal Kaisa Hai Janab Ka (Asha Bhosle, Kishore Kumar)


Labels

Blog Archive