Labels

About Me

Showing posts with label Nida Fazli. Show all posts
Showing posts with label Nida Fazli. Show all posts

आ भी जा - Aa Bhi Ja (Lucky Ali, Sur)

| Wednesday, September 19, 2012 |

Movie/Album: सुर (2002)
Music By: एम.एम.कीरावानी
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: लकी अली, सुनिधि चौहान

आ भी जा, आ भी जा
ऐ सुबह आ भी जा
रात को कर विदा
दिलरुबा आ भी जा

मेरे, मेरे दिल के, पागलपन की और सीमा क्या है
यूँ तो तू है मेरी, छाया तुझमें और तेरा क्या है
मैं हूँ गगन, तू है ज़मीं, अधूरी सी मेरे बिना
रात को कर विदा...

देखूं चाहे जिसको, कुछ-कुछ तुझसा दिखता क्यूं है
जानूं, जानूं ना मैं, तेरा मेरा रिश्ता क्यूं है
कैसे कहूं, कितना बेचैन है दिल मेरा तेरे बिना
रात को कर विदा...
READ MORE - आ भी जा - Aa Bhi Ja (Lucky Ali, Sur)


जाने क्या ढूँढता है - Jaane Kya Dhoondhta Hai (Lucky Ali)

| Thursday, September 13, 2012 |

Movie/Album: अक्स (2002)
Music By: एम.एम.कीरावनी
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: लकी अली

जाने क्या ढूँढता है ये मेरा दिल
तुझको क्या चाहिए ज़िन्दगी
रास्ते ही रास्ते हैं, कैसा है ये सफ़र
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

बेचेहरा सा कोई, सपना है वो
कहीं नहीं है फिर भी, अपना है वो
ऐसे मेरे अन्दर शामिल है वो
मैं हूँ बहता दरिया, साहिल है वो
है कहाँ वो, वो किधर है, रास्ते कुछ तो बता
कौन सा उसका नगर है, रहगुज़र कुछ तो बता
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...

सूना सा है मंदिर, मूरत नहीं
खाली है आईना, सूरत नहीं
जीने का जीवन में, कारण तो हो
महके कैसे कलियाँ, गुलशन तो हो
शम्मा है जो मुझमें रौशन, वो विरासत किसको दूं
दूर तक कोई नहीं है, अपनी चाहत किसको दूं
ढूँढती हैं जिसको नज़रें, जाने है वो किधर
जाने क्या ढूँढता है...
READ MORE - जाने क्या ढूँढता है - Jaane Kya Dhoondhta Hai (Lucky Ali)


किसका चेहरा अब मैं देखूं - Kiska Chehra Ab Main Dekhun (Jagjit Singh, Alka Yagnik)

| Tuesday, April 10, 2012 |

Movie/Album: तरकीब (2000)
Music By: आदेश श्रीवास्तव
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: जगजीत सिंह, अलका याग्निक

चाँद भी देखा, फूल भी देखा
बादल, बिजली, तितली, जुगनू
कोई नहीं है ऐसा, तेरा हुसन है जैसा

मेरी निगाह ने ये कैसा ख्वाब देखा है
ज़मीं पे चलता हुआ महताब देखा है
मेरी आँखों ने चुना है तुझको, दुनिया देखकर
किसका चेहरा, अब मैं देखूं, तेरा चेहरा देखकर

नींद भी देखी, ख्वाब भी देखा
चूड़ी, बिंदिया, दर्पण, खुशबू
कोई नहीं है ऐसा, तेरा प्यार है जैसा
मेरी आँखों ने चुना है...

रंग भी देखा, रूप भी देखा
रस्ता, मंजिल, साहिल, महफ़िल
कोई नहीं है ऐसा, तेरा साथ है जैसा
मेरी आँखों ने चुना है...

बहुत खूबसूरत है आँखें तुम्हारी
बना दीजिये इनको, किस्मत हमारी
उसे और क्या चाहिए ज़िन्दगी में
जिसे मिल गयी है मोहब्बत तुम्हारी
मेरी आँखों ने चुना है...
READ MORE - किसका चेहरा अब मैं देखूं - Kiska Chehra Ab Main Dekhun (Jagjit Singh, Alka Yagnik)


Labels

Blog Archive