Labels

About Me

Showing posts with label 1976. Show all posts
Showing posts with label 1976. Show all posts

तेरे चेहरे से नज़र नहीं - Tere Chehre Se Nazar Nahin (Kishore, Lata, Kabhie Kabhie)

| Tuesday, January 29, 2013 |

Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती
नज़ारे हम क्या देखें
तुझे मिलके भी प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

पिघले बदन तेरी तपती निगाहों से
शोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों से
लगे कदमों से आग लिपटती
नज़ारे हम क्या देखें...

रंगों की बरखा है खुशबू का साथ है
किसको पता है अब दिन है कि रात है
लगे दुनिया ही आज सिमटती
नज़ारे हम क्या देखें...

पलकों पे फैला तेरी पलकों का साया है
चेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया है
तेरे जलवों की धुँध नहीं छँटती
नज़ारे हम क्या देखें...
READ MORE - तेरे चेहरे से नज़र नहीं - Tere Chehre Se Nazar Nahin (Kishore, Lata, Kabhie Kabhie)


मैं पल दो पल का - Main Pal Do Pal Ka (Mukesh)

| Monday, January 28, 2013 |

Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मुकेश

मैं पल दो पल का शायर हूँ
पल दो पल मेरी कहानी है
पल दो पल मेरी हस्ती है
पल दो पल मेरी जवानी है
मैं पल दो पल का...

मुझसे पहले कितने शायर
आए और आकर चले गए
कुछ आहें भर कर लौट गए
कुछ नग़मे गाकर चले गए
वो भी एक पल का किस्सा थे
मैं भी एक पल का किस्सा हूँ
कल तुमसे जुदा हो जाऊँगा
वो आज तुम्हारा हिस्सा हूँ
मैं पल दो पल का...

कल और आएंगे नग़मों की
खिलती कलियाँ चुनने वाले
मुझसे बेहतर कहने वाले
तुमसे बेहतर सुनने वाले
कल कोई मुझको याद करे
क्यूँ कोई मुझको याद करे
मसरूफ़ ज़माना मेरे लिये
क्यूँ वक़्त अपना बरबाद करे
मैं पल दो पल का...
READ MORE - मैं पल दो पल का - Main Pal Do Pal Ka (Mukesh)


कभी कभी मेरे दिल में - Kabhi Kabhi Mere Dil Mein (Mukesh)

| Friday, January 25, 2013 |

Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: मुकेश, लता मंगेशकर

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तुझको बनाया गया है मेरे लिये
तू अब से पहले सितारों में बस रही थी कहीं
तुझे ज़मीं पे बुलाया गया है मेरे लिये
कभी कभी मेरे दिल में...

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के ये बदन, ये निगाहें मेरी अमानत हैं
ये गेसुओं की घनी छाँव है मेरी ख़ातिर
ये होंठ और ये बाहें मेरी अमानत हैं
कभी कभी मेरे दिल में...

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे बजती हैं शहनाइयां सी राहों में
सुहाग रात है, घूँघट उठा रहा हूँ मैं
सिमट रही है, तू शरमा के अपनी बाहों में
कभी कभी मेरे दिल में...

कभी कभी मेरे दिल में, ख़याल आता है
के जैसे तू मुझे चाहेगी उम्र भर यूँ ही
उठेगी मेरी तरफ़ प्यार की नज़र यूँ ही
मैं जानता हूँ के तू ग़ैर है, मगर यूँ ही
कभी कभी मेरे दिल में...
READ MORE - कभी कभी मेरे दिल में - Kabhi Kabhi Mere Dil Mein (Mukesh)


गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा - Gori Tera Gaaon Bada Pyaara (Yesudas)

| Tuesday, March 13, 2012 |

Movie/Album: चितचोर (1976)
Music By: रविन्द्र जैन
Lyrics By: रविन्द्र जैन
Performed By: येसुदास

गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा
मैं तो गया मारा
आ के यहाँ रे, आ के यहाँ रे
उसपर रूप तेरा सादा
चन्द्रमा जूँ आधा
आधा जवाँ रे, आधा जवाँ रे

जी करता है मोर के पैरों में पायलिया पहना दूँ
कुहू-कुहू गाती कोयलिया को फूलों का गहना दूँ
यहीं घर अपना बनाने को, पंछी करे देखो
तिनके जमा रे, तिनके जमा रे
उसपर रूप तेरा सादा...

रंग बिरंगे फूल खिले हैं, लोग भी फूलों जैसे
आ जाए इक बार यहाँ जो, जायेगा फिर कैसे
झर झर झरते हुए झरने, मन को लगे हरने
ऐसा कहाँ रे, ऐसा कहाँ रे
उसपर रूप तेरा सादा...

परदेसी अन्जान को ऐसे कोई नहीं अपनाता
तुम लोगों से जुड़ गया जैसे जनम-जनम का नाता
अपनी धुन में मगन डोले, लोग यहाँ बोले
दिल की ज़बाँ रे, दिल की ज़बाँ रे
गोरी तेरा गाँव...
READ MORE - गोरी तेरा गाँव बड़ा प्यारा - Gori Tera Gaaon Bada Pyaara (Yesudas)


आज से पहले आज से ज़्यादा - Aaj Se Pehle Aaj Se Zyada (Yesudas)

| Monday, March 12, 2012 |

Movie/Album: चितचोर (1976)
Music By: रविन्द्र जैन
Lyrics By: रविन्द्र जैन
Performed By: येसुदास

आज से पहले, आज से ज़्यादा
खुशी आज तक नहीं मिली
इतनी सुहानी, ऐसी मीठी
घड़ी आज तक नहीं मिली

इसको संजोग कहें या किस्मत का लेखा
हम जो अचानक मिले हैं
मनचाहे साथी पा के हम सबके चेहरे
देखो तो कैसे खिले हैं
(इन) तकदीरों को, जोड़ दे ऐसी
कड़ी आज तक नहीं मिली
आज से पहले आज से ज़्यादा...

सपना हो जाये वो पूरा जो हमने देखा
ये मेरे दिल की दुआ है
ये पल जो बीत रहे हैं इनके नशे में
दिल मेरा गाने लगा है
(हम) इसी खुशी को, ढूंढ रहे थे
यही आज तक नहीं मिली
आज से पहले आज से ज्यादा...

दिल में तूफान उठा है होंठों पे नगमा
आँखों में आंसू खुशी के
सपनों के पास पहुँच के सपनों से दूरी
ऐसा ना हो संग किसी के
कोई कहे ना मंज़िल मुझको
मिली आज तक नहीं मिली
आज से पहले आज से ज्यादा...
READ MORE - आज से पहले आज से ज़्यादा - Aaj Se Pehle Aaj Se Zyada (Yesudas)


जब दीप जले आना - Jab Deep Jale Aana (Yesudas, Hemlata)

| Wednesday, March 7, 2012 |

Movie/Album: चितचोर (1976)
Music By: रविन्द्र जैन
Lyrics By: रविन्द्र जैन
Performed By: येसुदास, हेमलता

जब दीप जले आना, जब शाम ढले आना
संकेत मिलन का भूल न जाना
मेरा प्यार ना बिसराना

मैं पलकन डगर बुहारूंगा
तेरी राह निहारूंगा
मेरी प्रीत का काजल
तुम अपने नैनों में मले आना
जब दीप जले आना...

जहां पहली बार मिले थे हम
जिस जगह से संग चले थे हम
नदिया के किनारे आज
उसी अमवा के तले आना
जब दीप जले आना...

नित सांझ सवेरे मिलते हैं
उन्हें देखके तारे खिलते हैं
लेते हैं विदा एक दूजे से
कहते हैं चले आना
जब दीप जले आना...
READ MORE - जब दीप जले आना - Jab Deep Jale Aana (Yesudas, Hemlata)


मेरे घर आयी एक नन्हीं परी - Mere Ghar Aayi Ek Nanhin Pari (Lata Mangeshkar)

| Wednesday, November 16, 2011 |

Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: लता मंगेशकर

मेरे घर आयी एक नन्हीं परी
चांदनी के हसीन रथ पे सवार

उसकी बातों में शहद जैसी मिठास
उसकी साँसों में इतर सी महकास
होंठ कैसे के भीगे-भीगे गुलाब
गाल जैसे के बहके-बहके अनार
मेरे घर आई...

उसके आने से मेरे आँगन में
खिल उठे फूल, गुनगुनायी बहार
देख कर उसको जी नहीं भरता
चाहे देखूं उसे हजारों बार
मेरे घर आई...

मैंने पूछा उसे के कौन है तू
हंसके बोली के मैं हूँ तेरा प्यार
मैं तेरे दिल में थी हमेशा से
घर में आयी हूँ आज पहली बार
मेरे घर आई...
READ MORE - मेरे घर आयी एक नन्हीं परी - Mere Ghar Aayi Ek Nanhin Pari (Lata Mangeshkar)


बड़े अच्छे लगते हैं - Bade Achchhe Lagte Hain (Amit Kumar)

| Monday, June 20, 2011 |

Movie/Album : बालिका बधू (1976)
Music By : आर.डी.बर्मन
Lyrics By : आनंद बक्षी
Performed By : अमित कुमार

बड़े अच्छे लगते हैं
ये धरती, ये नदिया, ये रैना
और? और तुम

हम तुम कितने पास हैं कितने दूर हैं चाँद सितारे
सच पूछो तो मन को झूठे लगते हैं ये सारे
मगर सच्चे लगते हैं
ये धरती...

तुम इन सबको छोड़ के कैसे कल सुबह जाओगी
मेरे साथ इन्हें भी तो तुम याद बहुत आओगी
बड़े अच्छे...
READ MORE - बड़े अच्छे लगते हैं - Bade Achchhe Lagte Hain (Amit Kumar)


Labels

Blog Archive