Labels

About Me

Showing posts with label Kishore Kumar. Show all posts
Showing posts with label Kishore Kumar. Show all posts

तेरे चेहरे से नज़र नहीं - Tere Chehre Se Nazar Nahin (Kishore, Lata, Kabhie Kabhie)

| Tuesday, January 29, 2013 |

Movie/Album: कभी कभी (1976)
Music By: खैय्याम
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती
नज़ारे हम क्या देखें
तुझे मिलके भी प्यास नहीं घटती
नज़ारे हम क्या देखें

पिघले बदन तेरी तपती निगाहों से
शोलों की आँच आए बर्फ़ीली राहों से
लगे कदमों से आग लिपटती
नज़ारे हम क्या देखें...

रंगों की बरखा है खुशबू का साथ है
किसको पता है अब दिन है कि रात है
लगे दुनिया ही आज सिमटती
नज़ारे हम क्या देखें...

पलकों पे फैला तेरी पलकों का साया है
चेहरे ने तेरे मेरा चेहरा छुपाया है
तेरे जलवों की धुँध नहीं छँटती
नज़ारे हम क्या देखें...
READ MORE - तेरे चेहरे से नज़र नहीं - Tere Chehre Se Nazar Nahin (Kishore, Lata, Kabhie Kabhie)


प्यार माँगा है तुम्हीं से - Pyar Manga Hai Tumhi Se (Kishore Kumar, College Girl)

| Friday, December 14, 2012 |

Movie/Album: कॉलेज गर्ल (1978)
Music By: बप्पी लाहिड़ी
Lyrics By: शिव कुमार सरोज
Performed By: किशोर कुमार

प्यार माँगा है तुम्हीं से, न इनकार करो
पास बैठो ज़रा आज तो, इक़रार करो

कितनी हसीं है रात, दुल्हन बनी है रात
मचले हुए जज़बात, बात ज़रा होने दो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...

पहले भी तुम्हें देखा, पहले भी तुम्हें चाहा
इतना हसीन पाया, साथ हसीं होने दो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...

कितना मधुर सफ़र है, तू मेरा हमसफ़र है
बीते हुए वो दिन, ज़रा याद करो
मुझे प्यार करो
प्यार माँगा है तुम्हीं से...
READ MORE - प्यार माँगा है तुम्हीं से - Pyar Manga Hai Tumhi Se (Kishore Kumar, College Girl)


ओ मेरी शर्मीली - O Meri Sharmilee (Kishore Kumar)

| Friday, November 16, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

ओ मेरी शर्मीली
आओ ना, तरसाओ ना
ओ मेरी शर्मीली

तेरा काजल लेकर रात बनी, रात बनी
तेरी मेंहदी लेकर दिन उगा, दिन उगा
तेरी बोली सुनकर सुर जगे, सुर जगे
तेरी खुशबू लेकर फूल खिला, फूल खिला
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

तेरी राहों से गुज़रे जब से हम, जब से हम
मुझे मेरी डगर तक याद नहीं, याद नहीं
तुझे देखा जब से दिलरुबा, दिलरुबा
मुझे मेरा घर तक याद नहीं, याद नहीं
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...

ओ नीरज नयना आ ज़रा, आ ज़रा
तेरी लाज का घूँघट खोल दूं, खोल दूं
तेरे आँचल पर कोई गीत लिखूँ, गीत लिखूँ
तेरे होंठों में अमृत घोल दूँ, घोल दूँ
जान-ए-मन तू है कहाँ
ओ मेरी शर्मीली...
READ MORE - ओ मेरी शर्मीली - O Meri Sharmilee (Kishore Kumar)


खिलते हैं गुल यहाँ - Khilte Hain Gul Yahan (Kishore Kumar)

| Wednesday, November 14, 2012 |

Movie/Album: शर्मीली (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार

खिलते हैं गुल यहाँ, खिल के बिखरने को
मिलते हैं दिल यहाँ, मिल के बिछड़ने को
खिलते हैं गुल यहाँ...

कल रहे ना रहे, मौसम ये प्यार का
कल रुके न रुके, डोला बहार का
चार पल मिले जो आज, प्यार में गुज़ार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...

झीलों के होंठों पर, मेघों का राग है
फूलों के सीने में, ठंडी-ठंडी आग है
दिल के आइने में तू, ये समां उतार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...

प्यासा है दिल सनम, प्यासी ये रात है
होंठों मे दबी-दबी, कोई मीठी बात है
इन लम्हों पे आज तू, हर खुशी निसार दे
खिलते हैं गुल यहाँ...
READ MORE - खिलते हैं गुल यहाँ - Khilte Hain Gul Yahan (Kishore Kumar)


मेरा जीवन कोरा कागज़ - Mera Jeevan Kora Kaagaz (Kishore Kumar)

| Wednesday, November 7, 2012 |

Movie/Album: कोरा कागज़ (1974)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: एम.जी.हशमत
Performed By: किशोर कुमार

मेरा जीवन कोरा कागज़ कोरा ही रह गया
जो लिखा था आँसुओं के संग बह गया
मेरा जीवन कोरा कागज़...

इक हवा का झोंका आया
टूटा डाली से फूल
ना पवन की, ना चमन की
किसकी है ये भूल
खो गई खुशबू हवा में कुछ न रह गया
मेरा जीवन कोरा कागज़...

उड़ते पंछी का ठिकाना
मेरा न कोई जहां
ना डगर है, ना खबर है
जाना है मुझको कहाँ
बन के सपना हमसफ़र का साथ रह गया
मेरा जीवन कोरा कागज़...

दुख के अन्दर सुख की ज्योती
दुख ही सुख का ज्ञान
दर्द सह के जन्म लेता
हर कोई इंसान
वो सुखी है जो खुशी से दर्द सह गया
मेरा जीवन कोरा कागज़...
READ MORE - मेरा जीवन कोरा कागज़ - Mera Jeevan Kora Kaagaz (Kishore Kumar)


मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)

| Monday, November 5, 2012 |

Movie/Album: सच्चा झूठा (1970)
Music By: कल्याणजी-आनंदजी
Lyrics By: इन्दीवर
Performed By: किशोर कुमार

मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया
सज के आएँगे दूल्हे राजा
भईया राजा बजाएगा बाजा

अपने पसीने को मोती कर दूँगा
मोतियों से बहना की माँग भर दूँगा
आएगी बारात देखेगी सारी दुनिया
होंगे लाखों में एक दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सोलह सिंगार मेरी बहना करेगी
टीका चढ़ेगा और हल्दी लगेगी
बहना के होंठों पे झूलेगी नथनिया
और झूमेंगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सेज पे बैठेगी वो डोली पे चलेगी
धरती पे बहना रानी पाँव न धरेगी
पलकों की पालकी पे बहना को बिठा के
ले जाएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...

सजना के घर चली जाएगी जो बहना
होंठ हँसेंगे मेरे रोएँगे ये नैना
रखिया के रोज़ रानी बहना को बुलाऊँगा
ले के आएँगे दूल्हे राजा
भैया राजा बजाएगा...
READ MORE - मेरी प्यारी बहनिया - Meri Pyari Beheniya (Kishore Kumar)


कांची रे कांची रे - Kanchi Re Kanchi Re (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)

| Wednesday, October 17, 2012 |

Movie/Album: हरे रामा हरे कृष्णा (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

कांची रे कांची रे
प्रीत मेरी साँची
रुक जा, न जा
दिल तोड़ के

तेरे हाथों में है मेरी डोरी जैसी
कच्चे धागे से मैं बंधा आया ऐसे
मुश्किल है जीना, दे दे ओ हसीना
वापस मेरा दिल मोड़ के
कांची रे कांची रे...

झूठा है ये गुस्सा तेरा, सच्चा नहीं
सच्चे प्रेमी को तड़पाना अच्छा नहीं
वापस न आऊंगा, मैं जो चल जाऊंगा
ये तेरी गालियाँ छोड़ के
कांचा रे कांचा रे...

रंग तेरे में ये तन रंग लिया
तन क्या है मैंने मन रंग लिया
बस चुप ही रहना, अब फ़िर ना कहना
रुक जा, न जा दिल तोड़ के
कांचा रे कांचा रे...
READ MORE - कांची रे कांची रे - Kanchi Re Kanchi Re (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)


फूलों का तारों का - Phoolon Ka Taaron Ka (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar)

Movie/Album: हरे रामा हरे कृष्णा (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

फूलों का, तारों का, सबका कहना है
एक हजारों में मेरी बहना है
सारी उमर, हमें संग रहना है

किशोर कुमार
जबसे मेरी आँखों से हो गयी तू दूर
तबसे सारे जीवन के सपने हैं चूर
आँखों में नींद ना मन में चैना है
एक हजारों में...

देखो हम तुम दोनों हैं इक डाली के फूल
मैं ना भूला, तू कैसे मुझको गई भूल
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है
एक हजारों में...

जीवन के दुखों से यूँ लड़ते नहीं हैं
ऐसे बच के सच से गुज़रते नहीं हैं
सुख की है चाह तो, दुःख भी सहना है
एक हज़ारों में...

लता
ये न जाना दुनिया ने, तू है क्यों उदास
तेरी प्यासी आँखों में, प्यार की है प्यास
आ मेरे पास आ, कह जो कहना है
एक हजारों में...

भोली-भाली जापानी गुड़िया जैसी तू
प्यारी-प्यारी जादू की पुड़िया जैसी तू
डैडी का, मम्मी का, सबका कहना है
सारी उमर हमें...
READ MORE - फूलों का तारों का - Phoolon Ka Taaron Ka (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar, Lata Mangeshkar)


चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है - Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)

| Saturday, September 8, 2012 |

Movie/Album: गैम्बलर (1971)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: नीरज
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है
देखो देखो टूटे ना

नीली पीली, रंग बिरंगी, प्यार की ये सौगात
ना ना ना ना ऐसे नहीं, धीरे-धीरे, चुपके-चुपके, डालो इनमें हाथ
कांच है कच्चा, लेकिन हो सच्चा इनसे श्रृंगार
सोना नहीं, चांदी नहीं, हीरा नहीं, मोती नहीं
कीमत इनकी प्यार
फूलों सी, नाज़ुक है, देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

मेरा प्यार है, चूड़ी जैसा, इसका ओर न छोर
यहाँ नहीं, वहाँ नहीं, देखो कभी, टूटे नहीं, जीवन की ये डोर
इनकी खन-खन, दिल की धड़कन, है मेरा संगीत
सुनो ज़रा, सोचो ज़रा, नग़मा ये प्यार भरा
ओ मेरे मनमीत
लाजवाब, बेमिसाल, देखो देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा...

तेरी चाहत, तेरी उल्फत, है मेरी मंजिल
घेरे मुझे, बाहें तेरी, बांधे तुझे, चाहें मेरी, दिल मेरा, तेरा दिल
कोई भी हो, मेरा है तू, ऐ मेरे हमदम
ग़म मिले, खूशी मिले, कहीं रहें, कैसे रहें
बिछड़ेंगे ना हम
फिर भी, जानेमन, देखो (देखो देखो) टूटे ना,
चूड़ी नहीं ये मेरा...
चूड़ी नहीं ये तेरा...
READ MORE - चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है - Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai (Kishore Kumar, Lata Mangeshkar)


हाल क्या है दिलों का - Haal Kya Hai Dilon Ka (Kishore Kumar)

| Wednesday, September 5, 2012 |

Movie/Album: अनोखी अदा (1973)
Music By: लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार

हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम
आपका मुस्कुराना ग़ज़ब ढा गया
एक तो महफ़िल तुम्हारी हसीं कम न थी
उसपे मेरा तराना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है...

अब तो लहराया मस्ती भरी छाँव में
बाँध दो चाहे घुँघरू मेरे पाँव में
मैं बहकता नहीं था मगर क्या करूँ
आज मौसम सुहाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...

हर नज़र उठ रही है तुम्हारी तरफ़
और तुम्हारी नज़र है हमारी तरफ़
आँख उठाना तुम्हारा तो फिर ठीक था
आँख उठाकर, झुकाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...

मस्त आँखों का जादू जो शामिल हुआ
मेरा गाना भी सुनने के क़ाबिल हुआ
जिसको देखो वही आज बेहोश है
आज तो मैं दीवाना ग़ज़ब ढा गया
हाल क्या है दिलों का...
READ MORE - हाल क्या है दिलों का - Haal Kya Hai Dilon Ka (Kishore Kumar)


कहना है, कहना है - Kehna Hai, Kehna Hai (Kishore Kumar, Padosan)

| Saturday, September 1, 2012 |

Movie/Album: पड़ोसन (1968)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: राजिंदर कृष्ण
Performed By: किशोर कुमार

कहना है, कहना है
आज तुमसे ये पहली बार
तुम ही तो लाई हो जीवन में मेरे
प्यार प्यार प्यार

तुमसे कहने वाली और भी हैं प्यारी बातें
सामने सबके कैसे कह दूं मैं वो प्यारी बातें
आज मुझे बस इतना ही अब
करना है इक़रार
तुम ही तो लाई हो...

कब से दिल ने मेरे मान लिया है तुझको अपना
आँखें मेरी देख रही हैं सोते-उठते ये सपना
मेरे गले में डाल राही हो
तुम बाहों का हार
तुम ही तो लाई हो...
READ MORE - कहना है, कहना है - Kehna Hai, Kehna Hai (Kishore Kumar, Padosan)


मैं और मेरी आवारगी - Main Aur Meri Awargi (Kishore Kumar)

| Friday, August 3, 2012 |

Movie/Album: दुनिया (1984)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: किशोर कुमार

फिरते हैं कब से दरबदर
अब इस नगर, अब उस नगर
एक दूसरे के हमसफ़र
मैं और मेरी आवारगी
ना आशना हर रहगुज़र
ना मेहरबाँ सबकी नज़र
जायें तो अब जायें किधर
मैं और मेरी आवारगी

इक दिन मिली एक महजबीं
तन भी हसीं, जां भी हसीं
दिल ने कहा हमसे वहीँ
ख़्वाबों की है मंजिल यहीं
फिर यूँ हुआ वो खो गयी
तू मुझको जिद सी हो गयी
लाएँगे उसको ढूँढकर
मैं और मेरी आवारगी...

ये दिल ही था जो सह गया
जो बात ऐसी कह गया
कहने को फिर क्या रह गया
अश्कों का दरिया बह गया
जब कहके वो दिलबर गया
तेरे लिये मैं मर गया
रोते हैं उसको रात भर
मैं और मेरी आवारगी...

हम भी कभी आबाद थे
ऐसे कहाँ बरबाद थे
बेफिक्र थे, आज़ाद थे
मसरूर थे, दिलशाद थे
वो चाल ऐसी चल गया
हम बुझ गये दिल जल गया
निकले जला के अपना घर
मैं और मेरी आवारगी...
READ MORE - मैं और मेरी आवारगी - Main Aur Meri Awargi (Kishore Kumar)


जीवन के सफ़र में राही - Jeevan Ke Safar Mein Raahi (Kishore Kumar,)

| Saturday, July 21, 2012 |

Movie/Album: मुनीमजी (1954)
Music By: एस.डी.बर्मन
Lyrics By: साहिर लुधियानवी
Performed By: किशोर कुमार, लता मंगेशकर

जीवन के सफ़र में राही, मिलते हैं बिछड़ जाने को
और दे जाते हैं यादें, तन्हाई में तड़पाने को

ये रूप की दौलत वाले, कब सुनते हैं दिल के नाले
तक़दीर न बस में डाले, इनके किसी दीवाने को
जीवन के सफ़र में राही...

जो इनकी नज़र से खेले, दुख पाए, मुसीबत झेले
फिरते हैं ये सब अलबेले, दिल लेके मुकर जाने को
जीवन के सफ़र में राही...

दिल लेके दगा देते हैं, इक रोग लगा देते हैं
हँस-हँस के जला देते हैं, ये हुस्न के परवाने को
जीवन के सफ़र में राही...

अब साथ न गुज़रेंगे हम, लेकिन ये फ़िज़ा रातों की
दोहराया करेगी हरदम, इस प्यार के अफ़साने को
जीवन के सफ़र में राही...

रो रो के इन्हीं राहों में, खोना पड़ा इक अपने को
हँस-हँस के इन्हीं राहों में, अपनाया था बेगाने को
जीवन के सफ़र में राही...

तुम अपनी नयी दुनिया में, खो जाओ पराये बनकर
तो हम जी लेंगे, मरने की सज़ा पाने को
जीवन के सफ़र में राही...
READ MORE - जीवन के सफ़र में राही - Jeevan Ke Safar Mein Raahi (Kishore Kumar,)


दीये जलते हैं - Diye Jalte Hain (Kishore Kumar)

| Friday, July 20, 2012 |

Movie/Album: नमक हराम (1973)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

दीये जलते हैं, फूल खिलते हैं
बड़ी मुश्क़िल से मगर
दुनिया में दोस्त मिलते हैं

जब जिस वक्त क़िसी का
यार जुदा होता है
कुछ ना पूछो यारों दिल का
हाल बुरा होता है
दिल पे यादों के जैसे
तीर चलते हैं
दीये जलते हैं...

इस रंग-रूप पे देखो
हरगिज़ नाज़ ना करना
जान भी मांगे यार तो दे देना
नाराज़ ना करना
रंग उड़ जाते हैं
धूप ढ़लते हैं
दीये जलते हैं...

दौलत और जवानी
इक दिन खो जाती है
सच कहता हूँ सारी दुनिया
दुश्मन हो जाती है
उम्र भर दोस्त लेकिन
साथ चलते हैं
दीये जलते हैं...
READ MORE - दीये जलते हैं - Diye Jalte Hain (Kishore Kumar)


दिल क्या करे - Dil Kya Kare (Kishore Kumar)

| Thursday, July 19, 2012 |

Movie/Album: जूली (1975)
Music By: राजेश रोशन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

दिल क्या करे जब किसी को, किसी से प्यार हो जाए
जाने कहाँ कब किसी को किसी से प्यार हो जाए
ऊँची-ऊँची दीवारों सी, इस दुनिया की रस्में
ना कुछ तेरे बस में जूली, ना कुछ मेरे बस में

जैसे पर्वत पे घटा झुकती है
जैसे सागर से लहर उठती है
ऐसे किसी चहरे पे निगाह रुकती है
रोक नहीं सकती नज़रों को, दुनिया भर की रस्में
ना कुछ तेरे...

आ मैं तेरी याद में सबको भुला दूँ
दुनिया को तेरी तसवीर बना दूँ
मेरा बस चले तो दिल चीर के दिखा दूँ
दौड़ रहा है साथ लहू के प्यार तेरे नस-नस में
ना कुछ तेरे...
READ MORE - दिल क्या करे - Dil Kya Kare (Kishore Kumar)


आज उनसे पहली मुलाक़ात - Aaj Unse Pehli Mulaaqaat (Kishore Kumar)

| Wednesday, July 18, 2012 |

Movie/Album: पराया धन (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

आज उनसे पहली मुलाक़ात होगी
फिर आमने-सामने बात होगी
फिर होगा क्या
क्या पता, क्या खबर

अनदेखा अन्जाना मुखड़ा कैसा होगा  
ना जाने वो चाँद का टुकड़ा कैसा होगा
मिलते ही उनसे नज़र हाय दिल में
इक बेक़रारी सी दिन रात होगी
फिर होगा क्या...

खुलके होंगी तन्हाई में दिल की बातें
प्यासे तनमन पे होंगी रिमझिम बरसातें
ऐ मेरे दिल ये भी तो सोच ले तू
कोई सहेली अगर साथ होगी
फिर होगा क्या...

बैठें होंगे रस्ते पे वो आँखें बिछाये
हर आहट पे सोचते होंगे, साजन आये
क्या हाल होगा, वहाँ कुछ ना पूछो
दिल में उमंगों की बारात होगी
फिर होगा क्या...
READ MORE - आज उनसे पहली मुलाक़ात - Aaj Unse Pehli Mulaaqaat (Kishore Kumar)


दिल हाय मेरा दिल - Dil Haay Mera Dil (Kishore Kumar)

| Tuesday, July 17, 2012 |

Movie/Album: पराया धन (1971)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: किशोर कुमार

दिल, हाय मेरा दिल
तेरा दिल
दिल से दिल मिल गया

ज़ुल्फ़ तेरी यूँ उड़ी, यूँ मुड़ी की घटा छा गई
होंठ तेरे यूँ हिले, गुल खिले, के बहार आ गई
प्यार, हाय मेरा प्यार
मेरे यार
बन के फूल खिल गया
दिल हाय मेरा दिल...

आँख तेरी जो उठी, बादशाहों के सर झुक गये
चाल ऐसी तू चली, लोग राहों में ही रुक गये
जान, हाय मेरी जान
ये जहान
आसमां हिल गया
दिल हाय मेरा दिल...

रूप तेरे पे नज़र, जब पड़ी, तो नज़र मिल गई
रंग तेरा उड़ गया, तू कली की तरह खिल गई
नैन, हाय मेरे नैन
तेरे नैन
मिल गये, दिल गया
दिल हाय मेरा दिल...
READ MORE - दिल हाय मेरा दिल - Dil Haay Mera Dil (Kishore Kumar)


आ देखें ज़रा - Aa Dekhein Zara (Kishore Kumar, Asha Bhosle)

| Sunday, July 15, 2012 |

Movie/Album: रॉकी (1981)
Music By: आर.डी.बर्मन

Lyrics By: मजरूह सुल्तानपुरी
Performed By: किशोर कुमार, आशा भोंसले

आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम
जम के रखना कदम मेरे साथिया
आ देखें ज़रा

आगे निकल आये हम वो पीछे रह गये
ऊपर चले आये हम वो नीचे रह गये
वो हमसे हारेंगे, हम बाज़ी मारेंगे
हम उनसे क्या हैं कम, नाचेंगे ऐसे हम
नाचेंगे ऐसे हम नाचेंगे वो क्या
आ देखें ज़रा...
सारे शहर में हमीं हैं हमसा कौन है

देखो इधर हम यहीं हैं हमसा कौन है
देखेंगे देखा है जादू क्या हैयारों से जलने का काँटों पे चलने का
काँटों पे चलने का क्या है फ़ायदा
आ देखें ज़रा...
READ MORE - आ देखें ज़रा - Aa Dekhein Zara (Kishore Kumar, Asha Bhosle)


कोई लौटा दे मेरे - Koi Lauta De Mere (Kishore Kumar)

| Friday, July 13, 2012 |

Movie/Album: दूर गगन की छाँव में (1964)
Music By: किशोर कुमार
Lyrics By: शैलेन्द्र
Performed By: किशोर कुमार

अलबेले दिन प्यारे
मेरे बिछड़े साथ सहारे
हाय! कहाँ गये
हाय! कहाँ गये
आँखों के उजियारे
मेरी सूनी रात के तारे
हाय! कहाँ गये

कोई लौटा दे मेरे, बीते हुए दिन
बीते हुए दिन वो, प्यारे पल छिन
कोई लौटा दे मेरे...

मेरे ख्वाबों के महल, मेरे सपनों के नगर
पी लिया जिनके लिये मैंने जीवन का ज़हर
आज मैं ढूँढूं कहाँ, खो गये जाने किधर \- २
बीते हुए दिन...

मैं अकेला तो ना था, थे मेरे साथी कई
एक आँधी सी उठी, जो भी था लेके गई
ऐसे भी दिन थे कभी, मेरी दुनिया थी मेरी
बीते हुए दिन...
READ MORE - कोई लौटा दे मेरे - Koi Lauta De Mere (Kishore Kumar)


आ चल के तुझे - Aa Chal Ke Tujhe (Kishore Kumar)

Movie/Album: दूर गगन की छाँव में (1964)
Music By: किशोर कुमार
Lyrics By: किशोर कुमार
Performed By: किशोर कुमार

आ चल के तुझे, मैं ले के चलूं
इक ऐसे गगन के तले
जहाँ ग़म भी न हो, आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले

सूरज की पहली किरण से, आशा का सवेरा जागे
चंदा की किरण से धुल कर, घनघोर अंधेरा भागे
कभी धूप खिले, कभी छाँव मिले
लम्बी सी डगर न खले
जहाँ ग़म भी नो हो...

जहाँ दूर नज़र दौड़ाएं, आज़ाद गगन लहराए
जहाँ रंग बिरंगे पंछी, आशा का संदेसा लाएँ
सपनों में पली, हँसती हो कली
जहाँ शाम सुहानी ढले
जहाँ ग़म भी न हो...

सपनों के ऐसे जहां में, जहाँ प्यार ही प्यार खिला हो
हम जा के वहाँ खो जाएं, शिकवा न कोई गिला हो
कहीं बैर न हो, कोई गैर न हो
सब मिलके यूँ चलते चलें
जहाँ गम भी न हो...
READ MORE - आ चल के तुझे - Aa Chal Ke Tujhe (Kishore Kumar)


Labels

Blog Archive