Labels

About Me

Showing posts with label 1999. Show all posts
Showing posts with label 1999. Show all posts

मैय्या यशोदा ये तेरा - Maiyya Yashoda Ye Tera (Hum Saath Saath Hain)

| Thursday, August 9, 2012 |

Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music By: राम-लक्ष्मण
Lyrics By: रविन्द्र रावल
Performed By:अलका याग्निक, अनुराधा पौड़वाल, कविता कृष्णमूर्ति

मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया
पनघट पे मेरी पकड़े है बैंया
तंग मुझे करता है, संग मेरे लड़ता हाय
रामजी की कृपा से मैं बची

गोकुल की गलियों में, जमुना किनारे
वो मोहे कनकनिया छुप-छुपके मारे
नटखट अदाएं, सूरत है भोली
होली में मेरी, भिगोये वो चोली
बैययाँ ना छोड़े, कलैय्याँ मरोड़े
पैय्याँ पडूं, फिर भी पीछा ना छोड़े
मीठी-मीठी बातों में मुझको फंसाये हाय
रामजी की कृपा से...

जब-जब बजाए मोहन मुरलिया
छन-छन छनकती है मेरी पायलिया
नैनों से जब वो करे छेड़खानी
दिल थामे रह जाए प्रेम दीवानी
सुधबुध गंवाई, नींदें उड़ाई
जो करने बैठी थी वो कर ना पाई
बड़ी मुश्किल से दिल को संभाला हाय
रामजी की कृपा से...

गोकुल का कान्हा रे दिल में समाया
मैं भाग्यशाली इन्हें मैंने पाया
माना की सबके हैं ये कन्हैय्या
कहलाएँगे पर तुम्हारे ही मैय्या
प्यारा पिया है, तुमने दिया है
ममता के आँचल में हमको लिया है
चरणों में तेरे ओ माँ हमको रहना है
रामजी की कृपा से...
READ MORE - मैय्या यशोदा ये तेरा - Maiyya Yashoda Ye Tera (Hum Saath Saath Hain)


ये तो सच है की भगवान है - Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai (Hum Saath Saath Hain)

Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
Music By: राम-लक्ष्मण
Lyrics By: रविन्द्र रावल
Performed By: हरिहरन, घनश्याम वसवानी, प्रतिमा राव, संतोष तिवारी

ये तो सच है की भगवान है
है मगर फिर भी अन्जान है
धरती पे रूप माँ-बाप का
उस विधाता की पहचान है

जन्मदाता हैं जो, नाम जिनसे मिला
थामकर जिनकी उंगली है बचपन चला
कांधे पर बैठ के, जिनके देखा जहां
ज्ञान जिनसे मिला, क्या बुरा, क्या भला
इतने उपकार हैं क्या कहें
ये बताना न आसान है
धरती पे रूप...

जन्म देती है जो, माँ जिसे जग कहे
अपनी संतान में, प्राण जिसके रहे
लोरियां होंठों पर, सपने बुनती नज़र
नींद जो वार दे, हँस के हर दुःख सहे
ममता के रूप में है प्रभू
आपसे पाया वरदान है
धरती पे रूप...

आपके ख्वाब हम, आज होकर जवां
उस परम शक्ति से, करते हैं प्रार्थना
इनकी छाया रहे, रहती दुनिया तलक
एक पल रह सकें हम न जिनके बिना
आप दोनों सलामत रहें
सबके दिल में ये अरमान है
धरती पे रूप...
READ MORE - ये तो सच है की भगवान है - Ye To Sach Hai Ki Bhagwan Hai (Hum Saath Saath Hain)


ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)

| Monday, May 14, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ताल पे जब ये जिंदगानी चली
हम हैं दीवाने, ये कहानी चली

तेरी नज़र की धूप है जिसने मुझको रूप दिया
निखर गयी हूँ संवर गयी हूँ जबसे प्यार किया
सच तो ये है सनम
है ये तेरे करम
होश सारा गंवाके दीवानी चली
ताल पे जब ये...

सच कहता हूँ मैं जबसे थामा है ये आँचल
मेरी दुनिया में हर पल है जैसे कोई हलचल
सपने सजने लगे
साज़ बजने लगे
बदला मौसम हवा जो सुहानी चली
ताल पे जब ये...
READ MORE - ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)


रमता जोगी - Ramta Jogi (Alka Yagnik, Sukhwinder Singh)

| Saturday, March 24, 2012 |

Movie/Album: ताल (1999)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: सुखविंदर सिंह, अलका याग्निक

ना जाने दिल विच की आया
एक प्रेम प्याला पी आया
मैं जी आया, मैं जी आया
मैं प्रेम प्याला पी आया

ओय रमता जोगी, ओय रमता जोगी
मैं प्रेम दा प्याला पी आया
एक पल में सदियाँ जी आया
सारी मधुशाला पी आया
एक पल में सदियाँ जी आया
मैं पी आया...

तू रमता जोगी, तू रमता जोगी
तू प्रेम दा प्याला पी आया
ऐ तेरे दिल विच की आया

सारी मधुशाला पी आया
एक पल में सदियाँ जी आया
मैं पी आया...


ये जोग लिया किस कारण
ये रोग लिया किस कारण
एक जोगन देखी बस्ती में
एक मौज उठी तो मस्ती में
दिल भी आया, मैं पी आया
मैं प्रेम प्याला पी आया...

मन में लगन ये जागी, जग छूटा
जग छूटा जिया बैरागी
ये बात वहाँ तक ना पहुंची
ये चोट जिया तक ना लागी
ये दर्द जुबां तक ना आया
ये तेरे दिल विच की आया
सारी मधुशाला पी आया...
READ MORE - रमता जोगी - Ramta Jogi (Alka Yagnik, Sukhwinder Singh)


ताल से ताल मिला - Taal Se Taal Mila (Taal, Alka Yagnik, Udit Narayan)

| Friday, March 23, 2012 |

Movie/Album: ताल (1999)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: अलका याग्निक, उदित नारायण, सुखविंदर सिंह

दिल ये बेचैन वे
रस्ते पे नैन वे
जिन्दड़ी बेहाल है
सुर है ना ताल है
आजा सांवरिया आ
ताल से ताल मिला

सावन ने आज तो, मुझको भिगो दिया
हाय मेरी लाज ने, मुझको डुबो दिया
ऐसी लगी झड़ी, सोचूँ मैं ये खड़ी
कुछ मैंने खो दिया, क्या मैंने खो दिया
चुप क्यूँ है बोल तू, संग मेरे डोल तू
मेरी चाल से चाल मिला
ताल से ताल मिला...

माना अनजान है, तू मेरे वास्ते
माना अनजान हूँ, मैं तेरे वास्ते
मैं तुझको जान लूं, तू मुझको जान ले
आ दिल के पास आ, इस दिल के रास्ते
जो तेरा हाल है, वो मेरा हाल है
इस हाल से हाल मिला
ताल से ताल मिला...
READ MORE - ताल से ताल मिला - Taal Se Taal Mila (Taal, Alka Yagnik, Udit Narayan)


नहीं सामने ये अलग बात है - Nahin Saamne Ye Alag Baat Hai (Hariharan, Taal)

| Thursday, March 22, 2012 |

Movie/Album: ताल (1999)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: हरिहरन, सुखविंदर सिंह

देखो छोड के किस रस्ते वो जाते हैं
सारे रस्ते, वापस मेरे दिल को आते हैं

प्रेयसी..
नहीं सामने ये अलग बात है
मेरे पास है तू मेरे पास है
मेरे साथ है...

तेरा नाम मैंने लिया हैं यहाँ
मुझे याद तुने किया है वहाँ
बड़े ज़ोर की आज बरसात है
मेरे पास है तू मेरे पास है
प्रेयसी..

बिछड़ के भी मुझसे जुदा तो नहीं
ख़फ़ा है मगर बेवफ़ा तो नहीं
मेरे हाथ में ही तेरा हाथ है
मेरे पास है तू मेरे पास है
प्रेयसी..
READ MORE - नहीं सामने ये अलग बात है - Nahin Saamne Ye Alag Baat Hai (Hariharan, Taal)


इश्क बिना - Ishq Bina (Taal, A.R.Rahman)

| Wednesday, March 21, 2012 |

Movie/Album: ताल (1999)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: आनंद बक्षी
Performed By: अनुराधा श्रीराम, सुजाता, सोनू निगम, ए.आर.रहमान

इश्क बिना क्या मरना यारा
इश्क बिना क्या जीना
गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
इमली से खट्टा इश्क
वादा ये पक्का इश्क-इश्क
धागा ये कच्चा इश्क

नीचे इश्क है, ऊपर रब है
इन दोनों के बीच में सब है
एक नहीं सौ बातें कर लो
सौ बातों का एक मतलब है
रब सब से सोना इश्क-इश्क
रब से भी सोना इश्क

इश्क बिना क्या जीना यारों
इश्क बिना क्या मरना यारों
गुड़ से मीठा इश्क-इश्क
इमली से खट्टा इश्क इश्क
हीरा ना पन्ना इश्क-इश्कबस एक तमन्ना इश्क-इश्क


इश्क है क्या, ये किसको पता
ये इश्क है क्या, सबको पता
ये प्रेम नगर, अनजान डगर
साजन का घर का किसको खबर
छोटी सी उमर, ये लम्बा सफ़र
ये इश्क है क्या, ये किसको पता
ये दर्द है या दर्दों की दवा
ये कोई सनम या आप खुदा

इश्क बिना क्या मरना यारा...

तुमने इश्क का नाम सुना है
हमने इश्क किया है
फूलों का गुलशन इश्क-इश्क
काँटों का दामन इश्क

इश्क बिना क्या जीना यारों..
READ MORE - इश्क बिना - Ishq Bina (Taal, A.R.Rahman)


एक पुराना मौसम लौटा - Ek Purana Mausam Lauta (Jagjit Singh)

| Thursday, February 9, 2012 |

Movie/Album: मरासिम (1999)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: जगजीत सिंह

एक पुराना मौसम लौटा
याद भरी पुरवाई भी
ऐसा तो कम ही होता है
वो भी हो तनहाई भी

यादों की बौछारों से जब पलकें भीगने लगती हैं
कितनी सौंधी लगती है तब माज़ी की रुसवाई भी
ऐसा तो कम...

दो-दो शक़्लें दिखती हैं इस बहके से आईने में
मेरे साथ चला आया है आप का इक सौदाई भी
ऐसा तो कम...

ख़ामोशी का हासिल भी इक लम्बी सी ख़ामोशी है
उनकी बात सुनी भी हमने अपनी बात सुनाई भी
ऐसा तो कम...
READ MORE - एक पुराना मौसम लौटा - Ek Purana Mausam Lauta (Jagjit Singh)


इस कदर प्यार है - Is Kadar Pyar Hai (Sonu Nigam)

| Tuesday, November 15, 2011 |

Movie/Album: दीवाना (1999)
Music By: साजिद-वाजिद
Lyrics By: फैज़ अनवर
Performed By: सोनू निगम

इस कदर प्यार है तुमसे ऐ हमसफ़र
अब तो जीते हैं हम बस तुम्हें देखकर
तुम्हारी हर अदा, तुम्हारी हर नज़र
ये क्या कहने लगी, तुम्हें है क्या खबर

दिल में हैं बेताबियां, नींद उड़ने लगी
तेरे ख्यालों से ही, आँख जुड़ने लगी
हर पल तुमको, देखा मैंने कहती है मेरी नज़र
तुम्हारी हर अदा...

साँसों में बसने लगी, जबसे तू ओ जान-ए-जां
अपना सा लगने लगा मुझको सारा जहां
महका-महका, लगता मुझको, खुशियों से दिल का नगर
तुम्हारी हर अदा...
READ MORE - इस कदर प्यार है - Is Kadar Pyar Hai (Sonu Nigam)


मैं नशे में हूँ - Main Nashe Mein Hoon (Jagjit Singh)

| Wednesday, October 19, 2011 |

Movie/Album: अ जर्नी (1999)
Music By: जगजीत सिंह
Lyrics By: शहीद कबीर
Performed By: जगजीत सिंह

ठुकराओ या अब के प्यार करो
मैं नशे में हूँ
जो चाहो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ

अब भी दिला रहा हूँ यकीन-ऐ-वफ़ा मगर
मेरा ना एतबार करो
मैं नशे में हूँ...

गिरने दो तुम मुझे, मेरा साग़र संभाल लो
इतना तो मेरे यार करो
मैं नशे में हूँ...

मुझको कदम-कदम पे भटकने दो वाइज़ों
तुम अपना कारोबार करो
मैं नशे में हूँ...

फ़िर बेखुदी में हद से गुज़रने लगा हूँ मैं
इतना ना मुझसे प्यार करो
मैं नशे में हूँ...
READ MORE - मैं नशे में हूँ - Main Nashe Mein Hoon (Jagjit Singh)


Labels

Blog Archive