Labels

About Me

Showing posts with label Mehboob. Show all posts
Showing posts with label Mehboob. Show all posts

कहना ही क्या - Kehna Hi Kya (Bombay, Chitra)

| Thursday, November 29, 2012 |

Movie/Album: बॉम्बे (1995)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: चित्रा

कहना ही क्या
ये नैन एक अन्जान से जो मिले
चलने लगे, मोहब्बत के जैसे ये सिलसिले
अरमां नये ऐसे दिल में खिले
जिनको कभी मैं ना जानूं
वो हमसे, हम उनसे कभी ना मिले
कैसे मिले दिल ना जानूं
अब क्या करें
क्या नाम लें
कैसे उन्हे मैं पुकारूं

पहली ही नजर में कुछ हम, कुछ तुम
हो जातें है यूं गुम
नैनों से बरसे रिम-झिम, रिम-झिम
हमपे प्यार का सावन
शर्म थोड़ी-थोड़ी हमको, आये तो नज़रें झुक जाएँ
सितम थोड़ा-थोड़ा हमपे, शोख हवा भी कर जाये
ऐसी चली, आँचल उड़े, दिल में एक तूफ़ान उठे
हम तो लुट गये खड़े ही खड़े
कहना ही क्या...

इन होंठों ने माँगा सरगम, सरगम
तू और तेरा ही प्यार है
आँखें ढूंढे है जिसको हर दम, हर दम
तू और तेरा ही प्यार है
महफ़िल में भी तन्हां है दिल ऐसे, दिल ऐसे
तुझको खोना दे, डरता है ये ऐसे, ये ऐसे
आज मिली, ऐसी खुशी, झूम उठी दुनिया ये मेरी
तुमको पाया तो पाई ज़िन्दगी
कहना ही क्या...
READ MORE - कहना ही क्या - Kehna Hi Kya (Bombay, Chitra)


पल - Pal (K.K.)

| Tuesday, June 26, 2012 |

Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्यूईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या छोटी सी है ज़िन्दगी
कल मिल जायें, तो होगी खुश-नसीबी
हम रहें या न रहें कल याद आयेंगे ये पल

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या...

शाम का आंचल ओढ़ के आई देखो वो रात सुहानी
आ लिख दें हम दोनों मिलके अपनी ये प्रेम कहानी
हम रहें या न रहें...

आने वाली सुबह जाने रंग क्या लाये दीवानी
मेरी चाहत को रख लेना जैसे कोई निशानी
हम रहें या न रहें...
READ MORE - पल - Pal (K.K.)


यारों दोस्ती - Yaaron Dosti (K.K., Pal)

| Wednesday, October 12, 2011 |

Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्युईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो हो राज़दार
बेगरज तेरा हो यार
कोई तो हो राज़दार

यारों मोहब्बत ही तो बन्दगी है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो दिलबर हो यार
जिसको तुझसे हो प्यार
कोई तो दिलबर हो यार

तेरी हर एक, बुराई पे, डांटे वो दोस्त
गम की हो धूप, तो साया बने, तेरा वो दोस्त
नाचे भी वो तेरी ख़ुशी में
अरे यारों दोस्ती...

तनमन करे, तुझपे फ़िदा, महबूब वो
पलकों पे जो, रखे तुझे, महबूब वो
जिसकी वफ़ा, तेरे लिए हो
अरे यारों मोहब्बत...
READ MORE - यारों दोस्ती - Yaaron Dosti (K.K., Pal)


माँ तुझे सलाम - Maa Tujhe Salaam (ए.आर.रहमान)

| Monday, August 15, 2011 |

Movie/Album: वन्दे मातरम (1997)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: महबूब
Performed By: ए.आर.रहमान

यहाँ-वहां सारा जहाँ देख लिया है
कहीं भी तेरे जैसा कोई नहीं है
अस्सी नहीं, सौ दिन दुनिया घूमा है
नहीं कहीं तेरे जैसा कोई नहीं
मैं गया जहाँ भी
बस तेरी याद थी
जो मेरे साथ थी
मुझको तड़पाती, रुलाती
सबसे प्यारी तेरी सूरत
प्यार है बस तेरा, प्यार ही
माँ तुझे सलाम
वन्दे मातरम
 
जहां देखूं वहां मैं, तेरा हूँ दीवाना मैं
झूमूं, नाचूं, गाऊँ तेरे प्यार का तराना मैं
चंदा नहीं, सूरज नहीं, दुनिया की दौलत नहीं
बस लूटूँगा तेरे प्यार का खजाना
इक नज़र जब तेरी, होती है प्यार की
दुनिया तब तो मेरी चमके-दमके-महके रे
तेरा चेहरा सूरज जैसा चाँद सी ठण्ड है प्यार में
वन्दे मातरम
 
तेरे पास ही मैं आ रहा हूँ
अपनी बाहें खोल दे
ज़ोर से मुझको गले लगा ले
मुझको फिर वो प्यार दे
तू ही जिंदगी है
तू ही मेरी मोहब्बत है
तेरे ही पैरों में जन्नत है
तू ही दिल, तू जां, अम्मा
माँ तुझे सलाम
READ MORE - माँ तुझे सलाम - Maa Tujhe Salaam (ए.आर.रहमान)


Labels

Blog Archive