Labels

About Me

Showing posts with label Swanand Kirkire. Show all posts
Showing posts with label Swanand Kirkire. Show all posts

रूठे ख़्वाबों को मना लेंगे - Roothe Khwabon Ko Mana Lenge (Amit Trivedi)

| Tuesday, February 12, 2013 |

Movie/Album: काई पो छे (2013)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: अमित त्रिवेदी

रूठे ख़्वाबों को मना लेंगे
कटी पतंगों को थामेंगे
हो हो है जज़्बा, हो हो है जज़्बा
सुलझा लेंगे उलझे रिश्तों का मांझा

सोयी तकदीरें जगा देंगे
कल को अम्बर भी झुका देंगे
हो हो है जज़्बा, हो हो है जज़्बा
सुलझा लेंगे उलझे रिश्तों का मांझा

हो हो बर्फीली आँखों में
पिघला सा देखेंगे हम कल का चेहरा
हो हो पथरीले सीने में
उबला सा देखेंगे हम लावा गहरा
अगन लगी, लगन लगी
टूटे ना टूटे ना जज़्बा ये टूटे ना
मगन लगी, लगन लगी
कल होगा क्या
कह दो किसको है परवाह
रूठे ख़्वाबों को मना लेंगे..
READ MORE - रूठे ख़्वाबों को मना लेंगे - Roothe Khwabon Ko Mana Lenge (Amit Trivedi)


धाक धूक - Dhak Dhuk (English Vinglish, Amit Trivedi)

| Wednesday, January 16, 2013 |

Movie/Album: इंग्लिश विन्ग्लिश (2012)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: अमित त्रिवेदी

पिया बिन दिल लगे ना
एक पल को मन मा लागे ठेस
कैसे जाऊं मैं पराये देस
पिया मोरे निठुरा, पिया न समझे
मन का ये संदेस
कैसे जाऊं मैं पराये देस
जियरा जियरा
जियरा धाक धूक होए
खामखां खामखां
खामखां धाक धूक होए
जियरा धाक धूक होए

कभी दिल धड़के, बायीं आँख फड़के
तु न हमें भूल जाए रे
तुझे दिल जाने, पूरा पहचाने
नैना ये फिसल ना जाए रे
सहमी सी पलकें, मोती एक छलके
के तेरा ज़िक्र जब भी आये
थोड़ी फ़िक्र छू के जाए
हाय होये हाय
जियरा धाक धूक...

ये दिन रातें, तीखी तेरी बातें
क्या करे जो याद आये रे
तेरे ताने बाने, छूने के बहाने
दिल को बड़ा सताए रे
क्यों न हमें रोके, एक बार टोके
के तेरा ज़िक्र जब भी आये
थोड़ी फ़िक्र छू के जाए
हाय होये हाय
जियरा धाक धूक...
READ MORE - धाक धूक - Dhak Dhuk (English Vinglish, Amit Trivedi)


गुस्ताख दिल - Gustakh Dil (English Vinglish, Amit Trivedi, Shilpa Rao)

Movie/Album: इंग्लिश विन्ग्लिश (2012)
Music By: अमित त्रिवेदी
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: अमित त्रिवेदी, शिल्प राव

गुस्ताख दिल, दिल में मुश्किल, मुश्किल में दिल
गुस्ताख दिल, थोड़ा संगदिल, थोड़ा बुजदिल
दर्द के दर पे, ठहरा है क्यूँ
सज़ा-सज़ा ये खुद को क्यूँ देता नहीं
हँसने की धुन में, रोता है क्यूँ
सही क्या, गलत क्या, ये कुछ भी समझता नहीं
गुस्ताख दिल...

है बर्फ सी सांसों में, आँखों में धुआं-धुआं
ये हर पल क्यूँ, खेले है, ग़म का, ख़ुशी का, जुआ-जुआ
ये उम्मीदों भरा, ये खुद से ही डरा
सुलझे धागों में, उलझा है क्यूँ
सलाहें-सलाहें ये खुद की भी सुनता नहीं
गुस्ताख दिल...

क्यूँ बातों ही बातों में फिसलती है, ज़ुबां-ज़ुबां
किसी शय ना, ठहरती है, बहकती है, निगाह निगाह
ये कैसे कब हुआ, ये कह दूँ क्यूँ हुआ
गिरता नहीं तो, संभालता है क्यूँ
झुकाए-झुकाए ये मगरूर झुकता नहीं
गुस्ताख दिल...
READ MORE - गुस्ताख दिल - Gustakh Dil (English Vinglish, Amit Trivedi, Shilpa Rao)


सांवली सी रात हो - Saawali Si Raat Ho (Barfi, Arijit Singh)

| Friday, August 31, 2012 |

Movie/Album: बर्फी (2012)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: अरिजीत सिंह

सांवली सी रात हो, ख़ामोशी का साथ हो
बिन कहे, बिन सुने, बात हो तेरी मेरी
नींद जब हो लापता, उदासियाँ ज़रा हटा
ख़्वाबों की रज़ाई में, रात हो तेरी मेरी

झिलमिल तारों सी आँखें तेरी
खारे खारे पानी की झीलें भरे
हरदम यूँ ही तू हंसती रहे
हर पल है दिल में ख्वाहिशें
ख़ामोशी की लोरियां सुन तो रात सो गयी
बिन कहे, बिन सुने...

बर्फी के टुकड़े सा, चंदा देखो आधा है
धीरे धीरे चखना ज़रा
हंसने रुलाने का, आधा-पौना वादा है
कनखी से तकना ज़रा
ये जो लम्हें हैं, लम्हों की बहती नदी में
हाँ भीग लूं, हाँ भीग लूं
ये जो आँखें हैं, आँखों की गुमसुम जुबां को
मैं सीख लूं, हाँ सीख लूं
अनकही सी गुफ्तगू, अनसुनी सी जुस्तजू
बिन कहे, बिन सुने...
READ MORE - सांवली सी रात हो - Saawali Si Raat Ho (Barfi, Arijit Singh)


आशियाँ - Aashiyan (Barfi, Shreya Ghoshal, Nikhil Paul George)

| Thursday, August 30, 2012 |

Movie/Album: बर्फी (2012)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: श्रेया घोषाल, निखिल पॉल जॉर्ज

इत्ती सी हंसी
इत्ती सी ख़ुशी
इत्ता सा टुकड़ा चाँद का
ख़्वाबों के, तिनकों से
चल बनाएँ आशियाँ

दबे दबे पाँव से
आये हौले हौले ज़िन्दगी
होंठों पे कुण्डी चढ़ा के
हम ताले लगा के चल
गुमसुम तराने चुपके-चुपके गायें
आधी-आधी बाँट लें
आजा दिल की ये ज़मीं
थोड़ा सा तेरा सा होगा
थोड़ा मेरा भी होगा
अपना ये आशियाँ

ना हो चार दीवारें
फिर भी झरोखें खुले
बादलों के हो परदे
शाखें हरी, पंखा झलें
ना हो कोई तकरारें
अरे मस्ती, ठहाके चलें
प्यार के सिक्कों से
महीने का खर्चा चले
दबे दबे पाँव से...
READ MORE - आशियाँ - Aashiyan (Barfi, Shreya Ghoshal, Nikhil Paul George)


आला बर्फी - Ala Barfi (Mohit Chauhan, Swanand Kirkire)

| Sunday, August 26, 2012 |

Movie/Album: बर्फी (2012)
Music By: प्रीतम चक्रवर्ती
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: मोहित चौहान, स्वानंद किरकिरे

आँखों ही आँखों में करे बातें
गुपचुप गुपचुप गुपचुप होए
फुस फुस फुस फुस
ख़्वाबों की नदी में खाए गोते

आला आला मतवाला बर्फी
पाँव पड़ा मोटा छाला बर्फी
रातों का है ये उजाला बर्फी
गुमसुम गुमसुम ही मचाये ये तो उत्पात
खुराफाती करे नॉन-स्टॉप
मौला इसी से बचाई ले
कभी न रुकता रे, कभी न थमता रे
रंग जो दिखा उसे खुशियों की ठोकर मारे
पलकों की हरमुनिया, नैनों की ग रे स रे

धड़कन की रिदम पे ये गाता जाए गाने प्यारे
भोला न समझो ये चालू खिलाडी है बड़ा
सूरज ये बुझा देगा, मारेगा फूँक ऐसी
चौक तलैय्या पीपल छैय्या
हर कूचे की ऐसी तैसी
आँखों ही आँखों में करे बातें
गुपचुप गुपचुप...

बर्फी जो अम्मा जी की कोख में था सोया
अम्मा ने मर्फी का रेडियो मंगाया
मर्फी मुन्ना, जैसा लल्ला
अम्मा का था सपना
मुन्ना जब हौले-हौले दुनिया में आया
बाबा ने सीलोन वाला स्टेशन लगाया
रेडियो ऑन हुआ, अम्मा ऑफ हुई
टूटा हर सपना
मुन्ना म्यूट ही आसूं बहाए
मुन्ना झुनझुना सुन भी न पाए
आला आला मतवाला बर्फी
READ MORE - आला बर्फी - Ala Barfi (Mohit Chauhan, Swanand Kirkire)


ऐ मेरे मन - Ae Mere Mann (Shyamantan Das)

| Thursday, June 28, 2012 |

Movie/Album: फरारी की सवारी (2012)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By: श्यामन्तन दास

ऐ मेरे मन, करना तू ऐसे करम
चलना तू हर इक कदम सच की डगर
सच की डगर, मुश्किल हो चाहे सफ़र
तुझको लगे ना रे डर, ऊँचा हो सर

मन झूठा, सच्चा मन
मन के तो हैं लाख रंग
मन से चले रोज़ जंग सुन ओ मन
झुकना नहीं, रहना सच के ही संग
ओ मन, करना तू ऐसे करम..
READ MORE - ऐ मेरे मन - Ae Mere Mann (Shyamantan Das)


साथिया - Saathiya (Shreya Ghoshal, Singham)

| Saturday, September 10, 2011 |

Movie/Album: सिंघम (2011)
Music By: अजय गोगावले, अतुल गोगावले
Lyrics By: स्वानंद किरकिरे
Performed By:श्रेया घोषाल, अजय गोगावले

साथिया
पगले से दिल ने ये क्या किया
चुन लिया
तुझको दीवाने ने चुन लिया

दिल तो उड़ा-उड़ा रे
आसमान में बादलों के संग
ये तो मचल-मचल के
गा रहा है सुन नयी सी धुन

बदमाश दिल तो ठग है बड़ा
बदमाश दिल ये तुझसे जुड़ा
बदमाश दिल मेरी सुने ना ज़िद पे अड़ा

अच्छे लगे, दिल को मेरे, हर तेरी बात रे
साया तेरा, बन के चलूँ, इतना है ख्वाब रे
काँधे पे सर, रख के तेरे, कट जाये रात रे
बीते ये दिन, थामे तेरा, हाथों में हाथ रे
ये क्या हुआ, मुझे मेरा ये दिल
फिसल-फिसल गया
ये क्या हुआ, मुझे मेरा जहां
बदल-बदल गया
बदमाश दिल तो...

नींदें नहीं, चैना नहीं, बदलूं में करवटें
तारे गिनूँ, या मैं गिनूँ, चादर की सलवटें
यादों में तू, ख्वाबों में तू, तेरी ही चाहतें
जाऊं जिधर, ढूँढा करूँ, तेरी ही आहटें
ये जो है दिल मेरा, ये दिल सुना ना
कह रहा यही
वो भी क्या ज़िन्दगी, है ज़िन्दगी कि
जिसमें तू नहीं
बदमाश दिल तो...
READ MORE - साथिया - Saathiya (Shreya Ghoshal, Singham)


Labels

Blog Archive