Labels

About Me

Showing posts with label 2009. Show all posts
Showing posts with label 2009. Show all posts

अर्ज़ियाँ - Arziyaan (Javed Ali, Delhi 6)

| Saturday, July 28, 2012 |

Movie/Album: दिल्ली 6 (2009)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: प्रसून जोशी
Performed By: जावेद अली, कैलाश खेर

अर्ज़ियाँ सारी मैं चेहरे पे लिख के लाया हूँ
तुम से क्या माँगू मैं
तुम ख़ुद ही समझ लो
मौला मेरे मौला
दरारें-दरारें हैं माथे पे मौला
मरम्मत मुक़द्दर की कर दो मौला
मेरे मौला
तेरे दर पे झुका हूँ, मिटा हूँ, बना हूँ
मरम्मत मुक़द्दर की कर दो मौला

जो भी तेरे दर आया, झुकने जो सर आया
मस्तियाँ पिए सबको, झूमता नज़र आया
प्यास लेके आया था दरिया वो भर लाया
नूर की बारिश में भीगता सा तर आया
मौला मेरे मौला...

एक खुशबू आती थी, मैं भटकता जाता था
रेशमी सी माया थी, और मैं तकता जाता था
जब तेरी गली आया, सच तभी नज़र आया
मुझमें ही वो खुशबू थी, जिससे तूने मिलवाया
मौला मेरे मौला...

टूट के बिखरना मुझको ज़रूर आता है
वरना इबादत वाला शहूर आता है
सजदे में रहने दो, अब कहीं ना जाऊँगा
अब जो तुमने ठुकराया तो सँवर ना पाऊँगा
मौला मेरे मौला...

सर उठा के मैंने तो कितनी ख्वाहिशें की थी
कितने ख्वाब देखे थे, कितनी कोशिशें की थी
जब तू रूबरू आया, नज़रें ना मिला पाया
सर झुका के एक पल में मैंने क्या नहीं पाया
मौला मेरे मौला...

मोरा पिया घर आया, मोरा पिया घर आया
मौला मेरे मौला...
READ MORE - अर्ज़ियाँ - Arziyaan (Javed Ali, Delhi 6)


कर-कर मैं हारा - Kar Kar Main Haara (Kailash Kher)

| Thursday, January 26, 2012 |

Movie/Album: यात्रा - द नोमैडिक सोल्स (2009)
Music By: कैलाश खेर, नरेश कामथ, परेश कामथ
Lyrics By: कैलाश खेर
Performed By: कैलाश खेर

यूं तो तेरी याद में भी स्वाद है तेरा
पर आँखों को मनाऊं किस तरह
होंठों की मजाल क्या जो करे ये सवालपर दिल को मैं समझाऊं किस तरह
सत या असत है (ये) मैं क्या जानूं
जैसे सांसे तेरे बिना हुई गुम

कर-कर मैं हारा हर जतन
तेरी तड़प तेरी ही लगन
पर्दा ये जब हट जाएगा
अम्बर को धरती से मिलाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा...

भुला-भुला, खोया-खोया भटका फिरूँ मैं तेरी चाह में
तक-तक, अंख मुरझाई, पथराई तेरी आह में

आँखों में मेरी जो समाएगा
पंख बिना ही उड़ जाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा...

कभी-कभी धूप, कभी छांव, तू ही है पहचान लूं
या तो मुझे हंसा बना दे तो, मैं तुझे जान लूँ

खुशबू से जो तू बाहर आएगा
सूरज को गोद में खिलाऊंगा
मैं कर-कर मैं हारा..
READ MORE - कर-कर मैं हारा - Kar Kar Main Haara (Kailash Kher)


सोनियो - Soniyo (Sonu Nigam)

Movie/Album : राज़ - द मिस्ट्री कंटिन्यूज़ (2009)
Music By : राजू सिंह
Lyrics By : सईद कादरी
Performed By : सोनू निगम, श्रेया घोषाल, नीरज श्रीधर

सोनियो ओ सोनियो
तुम्हे देखता हूँ, तो सोचता हूँ, बस यही
तुम जो मेरा साथ दो
सारे गम भुला के, जी लूं मुस्कुरा के, हर घड़ी
तू दे दे मेरा साथ, थाम ले हाथ, चाहे जो भी हो बात
तू बस दे दे मेरा साथ

राहों में तनहा हूँ, साथ ले चल यूँ
संग तेरे सफ़र पूरा करूँ
क्या कहूँ ऐ ज़िन्दगी
तू है मेरी सांस, रहना तू पास हर घड़ी
तू दे दे...

तुझको जो पाया तो, है ये लगता क्यूँ
बाहों में बस तेरी महफूज़ हूँ
तुम बनो साया मेरा
ज़िन्दगी में आओ, ज़िन्दगी बिताओ, बस यही
तू दे दे...
READ MORE - सोनियो - Soniyo (Sonu Nigam)


Labels

Blog Archive