Labels

About Me

Showing posts with label 1988. Show all posts
Showing posts with label 1988. Show all posts

कतरा कतरा मिलती है - Katra Katra Milti Hai (Asha Bhonsle)

| Tuesday, August 14, 2012 |

Movie/Album: इजाज़त (1988)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले

कतरा कतरा मिलती है
कतरा कतरा जीने दो
ज़िंदगी है, बहने दो
प्यासी हूँ मैं, प्यासी रहने दो

कल भी तो कुछ ऐसा ही हुआ था
नींद में थी तुमने जब छुआ था
गिरते गिरते बाहों में बची मैं
सपने पे पाँव पड़ गया था
सपनों में बहने दो
प्यासी हूँ मैं, प्यासी रहने दो
कतरा कतरा मिलती है...

तुमने तो आकाश बिछाया
मेरे नंगे पैरों में ज़मीं है
बाकी भी तुम्हारी आरज़ू हो
शायद ऐसे ज़िन्दगी हंसीं है
आरज़ू में बहने दो
प्यासी हूँ मैं, प्यासी रहने दो
कतरा कतरा मिलती है...

हलके हलके कोहरे के धुंए में
शायद आसमां तक आ गयी हूँ
तेरी दोनों बाहों के सहारे
देखो कहाँ तक आ गयी हूँ
कोहरे में बहने दो
प्यासी हूँ मैं, प्यासी रहने दो
कतरा कतरा मिलती है...
READ MORE - कतरा कतरा मिलती है - Katra Katra Milti Hai (Asha Bhonsle)


मेरा कुछ सामान - Mera Kuch Saamaan (Asha Bhosle)

| Monday, August 13, 2012 |

Movie/Album: इजाज़त (1988)
Music By: आर.डी.बर्मन
Lyrics By: गुलज़ार
Performed By: आशा भोंसले

मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है
सावन के कुछ भीगे-भीगे दिन रखे हैं
और मेरे इक खत में लिपटी राख पड़ी है
वो राख बुझा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

मेरा कुछ सामान...

पतझड़ में कुछ पत्तों के, गिरने की आहट
कानों में इक बार पहन के लौटाई थी
पतझड़ की वो शाख अभी तक कांप रही है
वो शाख गिरा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

इक अकेली छतरी में जब आधे-आधे भीग रहे थे
आधे सूखे, आधे गीले, सुखा तो मैं ले आयी थी
गीला मन शायद बिस्तर के पास पड़ा हो
वो भिजवा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

एक सौ सोलह चांद की रातें, एक तुम्हारे कांधे का तिल
गीली मेंहदी की खुशबू, झुठमूठ के शिकवे कुछ
झूठमूठ के वादे भी सब याद करा दूँ
सब भिजवा दो, मेरा वो सामान लौटा दो

एक इजाज़त दे दो बस, जब इसको दफ़नाऊँगी
मैं भी वहीं सो जाऊंगी, मैं भी वहीं सो जाऊंगी
READ MORE - मेरा कुछ सामान - Mera Kuch Saamaan (Asha Bhosle)


Labels

Blog Archive