Labels

About Me

Showing posts with label 2000. Show all posts
Showing posts with label 2000. Show all posts

तेरे मेरे साथ - Tere Mere Saath (Lucky Ali)

| Thursday, September 27, 2012 |

Movie/Album: अक्स (2000)
Music By: लकी अली
Lyrics By: लकी अली
Performed By: लकी अली

तेरे मेरे साथ जो होता है
बात समझ में आती नहीं
तेरे मेरे साथ जो होता है
सबके साथ वो होता नहीं
जब सारा जग ही सोता है
फिर नींद हमें क्यूं आती नहीं
इंतज़ार में तेरी हो
कल ज़रूर आए
इस बहाने अब मेरा चाँद
ले के नूर आए

कुछ लम्हों के लिए है यहाँ ज़रूर
कोई भी रहा नहीं यहाँ पे बेकसूर
जब दुनिया को देखूं लगे सतरंगी
सच्चा भी या झूठा भी या खुश ग़म ही
दिल वालों ने, सही मानो दिल दिया होगा
दिल वालों ने, कुछ ऐसा ही किया होगा

करता नहीं मैं तुझसे कोई दिल्लगी
अच्छा हूँ या बुरा हूँ मैं हूँ यूँ ही सही
प्यार तेरा जाना मैंने दिल दे दिया
तुझसे बिछड़ के मैं जाऊंगा कहाँ
इंतज़ार में...
READ MORE - तेरे मेरे साथ - Tere Mere Saath (Lucky Ali)


ना तुम जानो ना हम - Na Tum Jaano Na Hum (Lucky Ali)

| Tuesday, September 11, 2012 |

Movie/Album: कहो ना प्यार है (2000)
Music By: राजेश रौशन
Lyrics By: सावन कुमार टाक
Performed By: लकी अली

क्यों चलती है पवन
क्यों झूमे है गगन
क्यों मचलता है मन
ना तुम जानो ना हम

क्यों आती है बहार
क्यों लुटता है करार
क्यों होता है प्यार
ना तुम जानो ना हम

ये मदहोशियाँ, ये तन्हाईयाँ
तसव्वुर में है किसकी परछाईयाँ
ये भीगा समां, उमंगें जवां
मुझे इश्क ले जा रहा है कहाँ
क्यों गुम है हर दिशा
क्यों होता है नशा
क्यों आता है मज़ा
ना तुम जानो ना हम

धड़कता भी है, तड़पता भी है
ये दिल क्यों अचानक बहकता भी है
महकता भी है, चहकता भी है
ये दिल क्या वफ़ा को समझता भी है
क्यों मिलती है नज़र
क्यों होता है असर
क्यों होती है सहर
ना तुम जानो ना हम
READ MORE - ना तुम जानो ना हम - Na Tum Jaano Na Hum (Lucky Ali)


पल - Pal (K.K.)

| Tuesday, June 26, 2012 |

Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्यूईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या छोटी सी है ज़िन्दगी
कल मिल जायें, तो होगी खुश-नसीबी
हम रहें या न रहें कल याद आयेंगे ये पल

हम रहें या न रहें कल, कल याद आयेंगे ये पल
पल ये हैं प्यार के पल
चल आ मेरे संग चल
चल सोचें क्या...

शाम का आंचल ओढ़ के आई देखो वो रात सुहानी
आ लिख दें हम दोनों मिलके अपनी ये प्रेम कहानी
हम रहें या न रहें...

आने वाली सुबह जाने रंग क्या लाये दीवानी
मेरी चाहत को रख लेना जैसे कोई निशानी
हम रहें या न रहें...
READ MORE - पल - Pal (K.K.)


रात की हथेली पर - Raat Ki Hatheli Par (Udit Narayan, Refugee)

| Tuesday, May 15, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: उदित नारायण

रात की हथेली पर, चाँद जगमगाता है
उसकी नर्म किरणों में
तुमको देखता हूँ तो
दिल धड़क सा जाता है
दिल धड़क सा जाता है

तुम कहाँ से आई हो
किस नगर को जाओगी
सोचता हूँ मैं  हैरां
चाँद जैसा ये चेहरा
रात जैसी ये जुल्फें
है जगाएं सौ अरमां
एक नशा सा आँखों में, धीरे-धीरे छाता है
रात की हथेली पर...

मेरी इस तन्हाई में
मेरे इस वीराने में
रंग लेके तुम आई
फिर भी सोचता हूँ मैं
क्या यहाँ तुम सचमुच हो
या हो सिर्फ परछाई
ख्व़ाब जैसा बनता है और टूट जाता है
रात की हथेली पर...
READ MORE - रात की हथेली पर - Raat Ki Hatheli Par (Udit Narayan, Refugee)


ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)

| Monday, May 14, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ताल पे जब ये जिंदगानी चली
हम हैं दीवाने, ये कहानी चली

तेरी नज़र की धूप है जिसने मुझको रूप दिया
निखर गयी हूँ संवर गयी हूँ जबसे प्यार किया
सच तो ये है सनम
है ये तेरे करम
होश सारा गंवाके दीवानी चली
ताल पे जब ये...

सच कहता हूँ मैं जबसे थामा है ये आँचल
मेरी दुनिया में हर पल है जैसे कोई हलचल
सपने सजने लगे
साज़ बजने लगे
बदला मौसम हवा जो सुहानी चली
ताल पे जब ये...
READ MORE - ताल पे जब ये - Taal Pe Jab Ye (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)


पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके - Panchhi Nadiyaan Pawan Ke Jhonke (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)

| Sunday, May 13, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके
कोई सरहद ना इन्हें रोके
सरहद इंसानों के लिए है
सोचो, तुमने और मैंने क्या पाया
इन्सां होके

जो हम दोनों पंछी होते, तैरते हम इस नीले गगन में, पंख पसारे
सारी धरती अपनी होती, अपने होते, सारे नज़ारे
खुली फिजाओं में उड़ते
अपने दिलों में हम सारा प्यार समो के
पंछी, नदियाँ, पवन...

जो मैं होती नदिया और तुम पवन के झोंके, तो क्या होता
पवन के झोंके नदी के तन को जब छूते हैं
लहरें ही लहरें बनती हैं
हम दोनों जब मिलते तो कुछ ऐसा होता
सब कहते ये लहर-लहर जहाँ भी जाएं, इनको ना, कोई टोके
पंछी, नदियाँ, पवन...
READ MORE - पंछी, नदियाँ, पवन के झोंके - Panchhi Nadiyaan Pawan Ke Jhonke (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)


ऐसा लगता है - Aisa Lagta Hai (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)

| Saturday, May 12, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

ऐसा लगता है, जो ना हुआ, होने को है
ऐसा लगता है, अब दिल मेरा खोने को है
वर्ना, दिल क्यों धड़कता
सांसें क्यों रूकती
नींदें मेरी क्यों उड़ जाती
ऐसा लगता है...

कोई चेहरा निगाहों पे छाने लगा
कोई अब रोज़ ख़्वाबों में आने लगा
आई रुत जो नयी, जागे अरमां कई
मौसम कोई ग़ज़ल जैसे गाने लगा
ऐसा लगता है, जैसे नशा होने को है..
ऐसा लगता है, होश मेरा खोने को है..

महकी, महकी फिजा ने ली अंगड़ाइयां
नीली, नीली है बादल की परछाइयां
ठंडी, ठंडी हवा लायी राग नया
गूंजी, गूंजी सी है जैसे शहनाइयां
ऐसा लगता है, कोई मेरा होने को है..
ऐसा लगता है, हर फासला खोने को है..
READ MORE - ऐसा लगता है - Aisa Lagta Hai (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)


मेरे हमसफ़र - Mere Humsafar (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)

| Friday, May 11, 2012 |

Movie/Album: रिफ्यूजी (2000)
Music By: अनु मलिक
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By: अलका याग्निक, सोनू निगम

मेरे हमसफ़र, मेरे हमसफ़र
मेरे पास आ, मेरे पास आ
हमें साथ चलना है उम्र भर
मेरे पास आ, मेरे पास आ

है सफ़र ये हमारा नया-नया
किसी पल अँधेरा जो हो गया
कहीं खो न जाएँ ये रहगुज़र
मेरे पास आ...

ज़रा ठहर जा मेरे हमनवा
यहाँ अगले मोड़ पे होगा क्या
किसे है पता, किसे है खबर
मेरे पास आ...

जो घरों को छोड़ के हैं चले
उन्हें क्या डरायेंगे फासले
हमें जाना है दिल के नगर
मेरे पास आ...
READ MORE - मेरे हमसफ़र - Mere Humsafar (Alka Yagnik, Sonu Nigam, Refugee)


किसका चेहरा अब मैं देखूं - Kiska Chehra Ab Main Dekhun (Jagjit Singh, Alka Yagnik)

| Tuesday, April 10, 2012 |

Movie/Album: तरकीब (2000)
Music By: आदेश श्रीवास्तव
Lyrics By: निदा फाज़ली
Performed By: जगजीत सिंह, अलका याग्निक

चाँद भी देखा, फूल भी देखा
बादल, बिजली, तितली, जुगनू
कोई नहीं है ऐसा, तेरा हुसन है जैसा

मेरी निगाह ने ये कैसा ख्वाब देखा है
ज़मीं पे चलता हुआ महताब देखा है
मेरी आँखों ने चुना है तुझको, दुनिया देखकर
किसका चेहरा, अब मैं देखूं, तेरा चेहरा देखकर

नींद भी देखी, ख्वाब भी देखा
चूड़ी, बिंदिया, दर्पण, खुशबू
कोई नहीं है ऐसा, तेरा प्यार है जैसा
मेरी आँखों ने चुना है...

रंग भी देखा, रूप भी देखा
रस्ता, मंजिल, साहिल, महफ़िल
कोई नहीं है ऐसा, तेरा साथ है जैसा
मेरी आँखों ने चुना है...

बहुत खूबसूरत है आँखें तुम्हारी
बना दीजिये इनको, किस्मत हमारी
उसे और क्या चाहिए ज़िन्दगी में
जिसे मिल गयी है मोहब्बत तुम्हारी
मेरी आँखों ने चुना है...
READ MORE - किसका चेहरा अब मैं देखूं - Kiska Chehra Ab Main Dekhun (Jagjit Singh, Alka Yagnik)


तन्हाँ दिल, तन्हाँ सफ़र - Tanha Dil, Tanha Safar (Shaan)

| Tuesday, March 27, 2012 |

Movie/Album: तन्हाँ दिल (2000)
Music By: राम संपत
Lyrics By: शान
Performed By: शान

आँखों में सपने लिए
घर से हम चल तो दिए
जाने ये राहें अब ले जायेंगी कहाँ
मिटटी की खुश्बू आये
पलकों पे आंसू लाये
पलकों पे रह जाएगा यादों का जहां
मंज़िल नयी है अनजाना है कारवाँ
चलना अकेले है यहाँ
तन्हाँ दिल, तन्हाँ सफ़र
ढूंढे तुझे, फिर क्यूँ नज़र

दिलकश नज़ारें देखे
झिलमिल सितारें देखे
आँखों में फिर भी तेरा चेहरा है जवां
कितनी बरसातें आयीं, कितनी सौगातें लायीं
कानों में फिर भी गूंजे तेरी ही सदा
वादे किये थे अपना होगा आशियाँ
वादों का जाने होगा क्या
तन्हाँ दिल, तन्हाँ सफ़र...
READ MORE - तन्हाँ दिल, तन्हाँ सफ़र - Tanha Dil, Tanha Safar (Shaan)


यारों दोस्ती - Yaaron Dosti (K.K., Pal)

| Wednesday, October 12, 2011 |

Movie/Album: पल (2000)
Music By: लेज़ली ल्युईस
Lyrics By: महबूब
Performed By: के.के.

यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो हो राज़दार
बेगरज तेरा हो यार
कोई तो हो राज़दार

यारों मोहब्बत ही तो बन्दगी है
ये ना हो तो क्या फिर, बोलो ये ज़िन्दगी है
कोई तो दिलबर हो यार
जिसको तुझसे हो प्यार
कोई तो दिलबर हो यार

तेरी हर एक, बुराई पे, डांटे वो दोस्त
गम की हो धूप, तो साया बने, तेरा वो दोस्त
नाचे भी वो तेरी ख़ुशी में
अरे यारों दोस्ती...

तनमन करे, तुझपे फ़िदा, महबूब वो
पलकों पे जो, रखे तुझे, महबूब वो
जिसकी वफ़ा, तेरे लिए हो
अरे यारों मोहब्बत...
READ MORE - यारों दोस्ती - Yaaron Dosti (K.K., Pal)


भीगी भीगी रातों में फिर तुम आओ ना - Bheegi Bheegi Raaton Mein Fir Tum Aao Na (Adnan Sami)

| Tuesday, July 26, 2011 |

Movie/Album: कभी तो नज़र मिलाओ (2000)
Music By: अदनान सामी
Performed By: अदनान सामी

भीगी भीगी रातों में फिर तुम आओ ना
ऐसी बरसातों में आओ ना

धडकनों में आ गया है
एक नगमा तेरे प्यार का
जैसे कोई सुर मिला हो
दिल के तार से दिल के तार का
पल की हंसी में
यूँ ही दिल्लगी में यह दिल गया
हमें क्या मिला है
तुम्हें तो मेरा दिल भी मिल गया
लेके प्यार आँखों में आओ ना
भीगी भीगी...

आ रही है तेरी यादें
दिल मेरा फिर बेक़रार है
तुम मिलोगी, हाँ मिलोगी
दिल को मेरे ऐतबार है
खुली है यह बाहें
देखे यह निगाहें रास्ता तेरा
ज़रा मुस्कुरा के फिर से दिखा दे वो ही अदा
या तो मेरी यादों में आओ ना
भीगी भीगी...
READ MORE - भीगी भीगी रातों में फिर तुम आओ ना - Bheegi Bheegi Raaton Mein Fir Tum Aao Na (Adnan Sami)


Labels

Blog Archive