Labels

About Me

Showing posts with label Fayaaz Hashmi. Show all posts
Showing posts with label Fayaaz Hashmi. Show all posts

क्या मुझे प्यार है - Kya Mujhe Pyar Hai (K.K., Woh Lamhe)

| Friday, August 24, 2012 |

Movie/Album: वो लम्हें (2006)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: फ़याज़ हाशमी
Performed By: के.के.

क्यूँ आजकल नींद कम ख़्वाब ज़्यादा है
लगता खुदा का कोई नेक इरादा है
कल था फकीर आज दिल शहज़ादा है
लगता खुदा का कोई नेक इरादा है
क्या मुझे प्यार है
कैसा खुमार है

पत्थर के इन रस्तों पे
फूलों की इक चादर है
जबसे मिले हो हमको
बदला हर इक मंज़र है
देखो जहां में नीले-नीले आसमां तले
रंग नये-नये हैं जैसे घुलते हुए
सोए से ख्वाब मेरे जागे तेरे वास्ते
तेरे ख़यालों से हैं भीगे मेरे रास्ते
क्या मुझे प्यार है...

तुम क्यों चले आते हो
हर रोज इन ख्वाबों में
चुपके से आ भी जाओ
इक दिन मेरी बाहों में
तेरे ही सपने अंधेरों में, उजालों में
कोई नशा है तेरी आँखों के प्यालों में
तू मेरे ख्वाबों में, जवाबों में, सवालों में
हर दिन चुरा तुम्हें मैं लाता हूँ ख़यालों में
क्या मुझे प्यार है...
READ MORE - क्या मुझे प्यार है - Kya Mujhe Pyar Hai (K.K., Woh Lamhe)


चल चलें - Chal Chalein (James, Woh Lamhe)

Movie/Album: वो लम्हें (2006)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: फ़याज़ हाशमी
Performed By: जेम्स

चल चलें अपने घर
ऐ मेरे हमसफ़र
बंद दरवाज़े कर
सबसे हो बेख़बर
प्यार दोनों करें
रात भर टूटकर
चल चलें...

ना जहाँ भीड़ हो, ना जहां भर के लोग
ना शहर में बसे, लाखों लोगों का शोर
चंद लम्हें तू इनसे मुझे दूर कर
चल चलें...

दूरियाँ दे मिटा, जो भी है दरमियाँ
आज कुछ ऐसे मिल, एक हो जाए जाँ
भर मुझे बाहों में, ले डूबा चाह में
प्यार कर तू बेपनाह
ख़तम बेचैन रातों के हो सिलसिले
यूँ लगा ले मुझे आज अपने गले
खोल हर बंदिशें, आज मुझमें उतर
चल चलें...
READ MORE - चल चलें - Chal Chalein (James, Woh Lamhe)


बिन तेरे क्या है - Bin Tere Kya Hai (Jawad Ahmad, Woh Lamhe)

| Thursday, August 23, 2012 |

Movie/Album: वो लम्हें (2006)
Music By: प्रीतम चक्रबर्ती
Lyrics By: फ़याज़ हाशमी
Performed By: जवाद अहमद

बिन तेरे क्या है जीना
मेरे दिल की रानी तुम
मेरी खुशियों का मौसम
मेरे ख्वाबों की ताबीर
मेरे सपनों की तस्वीर
बिन तेरे कैसी यार
वो जीत हो या हार
तेरे संग है सब कुछ
तू न हो तो बेकार
बिन तेरे क्या है...

सुनी खाली रातें
रूठी फीकी बातें
हर आहट पे चौकूं
तुझको हरसू देखूं
तुझको हरदम सोचूँ
तुझको हर पल चाहूँ
तेरे बिन तो जीवन, मेरा है इंतेज़ार
बिन तेरे क्या है...

तेरे साथ जिए जो पल
कुछ उनसे नहीं बढ़कर
तेरे ख़ातिर साँस मैं लूँ
तेरी ख़ातिर जीता हूँ
मरने की तमन्ना भी
तेरे साथ मैं रखता हूँ
तू है जीने की वजह, कर मेरा ऐतबार
बिन तेरे क्या है...
READ MORE - बिन तेरे क्या है - Bin Tere Kya Hai (Jawad Ahmad, Woh Lamhe)


आज जाने की ज़िद ना करो - Aaj Jaane Ki Zid Na Karo (Farida Khannum, Asha Bhosle)

| Sunday, June 10, 2012 |

Music: राग यमन कल्याण
Lyrics By: फय्याज हाशमी
Performed By: फरीदा खानूम, आशा भोंसले

आज जाने की ज़िद न करो
यूँ ही पहलू में बैठे रहो
हाय मर जायेंगे
हम तो लुट जायेंगे
ऐसी बातें किया न करो

तुम्ही सोचो ज़रा, क्यूँ न रोकें तुम्हें
जान जाती है जब, उठ के जाते हो तुम
तुमको अपनी क़सम जान-ए-जाँ
बात इतनी मेरी मान लो
आज जाने की...

वक़्त की क़ैद में ज़िंदगी है मगर
चंद घड़ियाँ यही है जो आज़ाद हैं
इनको खोकर मेरी जान-ए-जाँ
उम्र भर ना तरसते रहो
आज जाने की...

कितना मासूम रंगीन है ये समां
हुस्न और इश्क़ की आज मेराज है
कल की किसको ख़बर जान-ए-जाँ
रोक लो आज की रात को
आज जाने की...
READ MORE - आज जाने की ज़िद ना करो - Aaj Jaane Ki Zid Na Karo (Farida Khannum, Asha Bhosle)


Labels

Blog Archive