Labels

About Me

Showing posts with label Lagaan. Show all posts
Showing posts with label Lagaan. Show all posts

राधा कैसे न जले - Radha Kaise Na Jale (Lagaan, Asha Bhosle, Udit Narayan)

| Thursday, August 9, 2012 |

Movie/Album: लगान (2001)
Music By: ए.आर.रहमान
Lyrics By: जावेद अख्तर
Performed By:आशा भोंसले, उदित नारायण, वैशाली

मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले
कभी मुस्काये, कभी छेड़े, कभी बात करे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले
आग तनमन में लगे
राधा कैसे न जले, राधा कैसे न जले

मधुबन में भले कान्हा किसी गोपी से मिले
मन में तो राधा के ही प्रेम के हैं फूल खिले
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले
बिना सोचे समझे
किस लिये राधा जले, किस लिये राधा जले

गोपियाँ तारे हैं, चाँद है राधा
फिर क्यों है उसको बिसवास (विश्वास) आधा
कान्हा जी का जो सदा इधर-उधर ध्यान रहे
राधा बेचारी फिर को अपने पे क्या मान रहे
गोपियाँ आनी-जानी हैं
राधा तो मन की रानी है
साँझ सखारे, जमुना किनारे
राधा राधा ही कान्हा पुकारे
बाहों के हार जो डाले कोई कान्हा के गले
राधा कैसे न जले...

मन में है राधे को कान्हा जो बसाये
तो कान्हा काहे को उसे न बताए
प्रेम की अपनी अलग, बोली अलग, भासा (भाषा) है
बात नैनों से हो, कान्हा की यही आसा (आशा) है
कान्हा के ये जो नैना हैं
जिनमें गोपियों के चैना हैं
मिली नजरिया, हुई बावरिया
गोरी गोरी सी कोई गुजरिया
कान्हा का प्यार किसी गोपी के मन में जो पले
किस लिये राधा जले, राधा जले, राधा जले
रधा कैसे न जले...
READ MORE - राधा कैसे न जले - Radha Kaise Na Jale (Lagaan, Asha Bhosle, Udit Narayan)


ओ पालनहारे - O Paalanhaare (Lata Mangeshkar, Udit Narayan, Sadhana Sargam)

| Thursday, June 16, 2011 |

Movie/Album : लगान (2001)
Music By : ए.आर.रहमान
Lyrics By : जावेद अख्तर
Performed By : लता मंगेशकर, उदित नारायण, साधना सरगम
  
ओ पालनहारे, निर्गुण और न्यारे
तुमरे बिन हमरा कौनो नाही
हमरी उलझन, सुलझाओ भगवन
तुमरे बिन...

तुम्ही हमका हो संभाले
तुम्ही हमरे रखवाले
तुमरे बिन...

चन्दा में तुम्ही तो भरे हो चांदनी
सूरज में उजाला तुम्ही से
ये गगन है मगन, तुम्ही तो दिए हो इसे तारे
भगवन, ये जीवन, तुम्ही ना संवारोगे
तो क्या कोई सँवारे
ओ पालनहारे...

जो सुनो तो कहे
प्रभुजी हमरी है बिनती
दुखी जन को, धीरज दो
हारे नहीं वो कभी दुखसे
तुम निर्बल को रक्षा दो
रह पाएं निर्बल सुख से
भक्ति को, शक्ति दो
जग के जो स्वामी हो,
इतनी तो अरज सुनो
है पथ में अंधियारे
दे दो वरदान में उजियारे
ओ पालनहारे...
READ MORE - ओ पालनहारे - O Paalanhaare (Lata Mangeshkar, Udit Narayan, Sadhana Sargam)


Labels

Blog Archive